मां की ममता और जीव दया मानवता, हजारों लोगों के बीच अंडों पर डटी रही टिटहरी, हरवार गाँव से आई दिल छू लेने वाली तस्वीर...
Updated : May 28, 2026 12:37 PM
विनोद सांवला जीरन हरवार
सामाजिक
हरवार :- कहते हैं “माँ के कदमों में जन्नत होती है” और “ममता वो दरिया है, जो हर डर को बहा ले जाती है।” मध्यप्रदेश के नीमच जिले के हरवार गाँव से गुरुवार, 28 मई 2026 को एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने इंसानियत को भी आईना दिखा दिया। जिसने भी यह नजारा देखा, उसकी आँखें नम हो गईं और हर जुबान से बस यही निकला “सलाम माँ तुझे सलाम!” शोर-शराबे के बीच ममता का पहरा
हरवार गाँव में एक बाड़े में सामाजिक भोजन कार्यक्रम चल रहा था। हजारों लोग खाना खा रहे थे, बर्तनों की खनक से पूरा माहौल गूंज रहा था। लेकिन कहते हैं “जहाँ चाह, वहाँ राह” — उसी भीड़ और अफरा-तफरी के बीच एक टिटहरी अपने अंडों पर ऐसे बैठी रही जैसे कोई माँ अपने बच्चों पर आँच तक न आने दे। जिस जगह लोगों की आवाजाही थी, ठीक वहीं जमीन पर टिटहरी ने अपना घोंसला बना रखा था। आमतौर पर इंसान को देखते ही उड़ जाने वाला यह पक्षी आज “चट्टान बनकर” अपने अंडों की रक्षा करता रहा।
“जान जाए पर बच्चे बच जाएं”हजारों पैरों की धमक, कुचल जाने का खतरा और चारों तरफ शोर… लेकिन टिटहरी अपनी जगह से “टस से मस” नहीं हुई। उसने अपने पंख फैलाकर अंडों को ऐसे ढंक रखा था मानो मौत से दो-दो हाथ कर रही हो। उसकी आँखों में डर जरूर था, लेकिन “ममता के आगे डर भी पानी भरता नजर आया।” यह दृश्य देखकर हर कोई भावुक हो गया। लोगों ने कहा — “माँ चाहे इंसान की हो या परिंदे की, उसकी ममता का कोई मुकाबला नहीं।”
गाँव वालों ने निभाया इंसानियत का धर्म - जब ग्रामीणों की नजर इस बेजुबान माँ पर पड़ी तो उन्होंने भी “मानवता का फर्ज निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।” तुरंत टिटहरी और उसके अंडों की सुरक्षा के लिए वहां जाली लगा दी गई ताकि किसी का पैर उस पर न पड़ जाए। गाँव वालों की इस पहल ने साबित कर दिया कि “इंसानियत अभी जिंदा है।” लोगों को उस जगह से दूर रहने की हिदायत दी गई और पूरे कार्यक्रम के दौरान उस माँ और उसके अंडों की सुरक्षा की गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो - इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर “आग की तरह फैल रहा है।” लोग इसे मानवता, जीवदया और माँ की ममता की सबसे खूबसूरत मिसाल बता रहे हैं। सच ही कहा गया है —माँ की ममता के आगे दुनिया का हर शोर फीका पड़ जाता है।”
और खबरे
अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, युवावस्था में भक्ति तपस्या सार्थक सिद्ध हो सकती है-सुप्रभ सागर महाराज...
May 28, 2026 02:26 PM
बेजुबान की जिंदगी बचाने की अनोखी मिसाल, साहस, संवेदना और सेवा से बची घायल हिरणी की जान...
May 28, 2026 01:54 PM
स्वाभिमान भोज रसोई सामाजिक समरसता और करुणा का प्रतीक है - माली...
May 28, 2026 01:33 PM
मां की ममता और जीव दया मानवता, हजारों लोगों के बीच अंडों पर डटी रही टिटहरी, हरवार गाँव से आई दिल छू लेने वाली तस्वीर...
May 28, 2026 12:37 PM
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कल, स्वास्थ्य योजनाओं की होगी समीक्षा...
May 28, 2026 12:26 PM
वृद्धजनों के लिए 30 मई को रेडक्रॉस सभागार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श एवं दवाएं....
May 28, 2026 12:25 PM
प्रशासन कर रहा विधायक के दबाव में कार्य, लोकतंत्र का गला घोंटना बर्दाश्त नहीं करेंगे - पूर्व मंत्री नाहटा, सत्ता के संरक्षण में अपराध और घोटालों का गढ़ बना मनासा, शीघ्र होगा बड़े जन-आंदोलन का शंखनाद - जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती….
May 28, 2026 12:23 PM
बाल विवाह रोकथाम को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, ग्राम स्तर तक नियुक्त होंगे बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, कानून के सख्त क्रियान्वयन की नई व्यवस्था लागू....
May 28, 2026 12:23 PM
3.72 ग्राम स्मैक सहित दो आरोपी गिरफ्तार मोटरसाइकिल जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कपासन पुलिस की कार्रवाई...
May 28, 2026 12:14 PM
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस, महिलाओं ने रेड डॉट बनाकर तोड़ी झिझक, युवतियों ने लिया सेहत और स्वच्छता का संकल्प, ये शर्म नहीं, हमारी शक्ति है: रेड डॉट बनाकर गर्व से बोलीं युवतियां...
May 28, 2026 12:11 PM
अरनिया पंथ पीएचसी में चोरी की घटना खुलासा, तीन शातिर नकबजन गिरफ्तार, चोरी का माल व टेम्पू बरामद...
May 28, 2026 12:08 PM
मुस्लिम भाइयों ने कुर्बानी पर्व ईद उल -अजहा ( बकरीद) मनाया...
May 28, 2026 09:53 AM
जैन साध्वियों की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद भारी आक्रोश, जैन समाज ने मुख्यमंत्री के नाम चौकी प्रभारी को सौपा ज्ञापन...
May 28, 2026 08:28 AM
भारत विकास परिषद शाखा नीमच ने मनाई वीर सावरकर की जयंती….
May 28, 2026 08:12 AM
1 किलो 950 ग्राम अवैध अफीम व तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मण्डफिया थाना पुलिस की कार्रवाई...
May 28, 2026 07:06 AM
बाल विवाह रोकथाम को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, ग्राम स्तर तक नियुक्त होंगे बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी...
May 28, 2026 03:14 AM
स्वावलंबी गौशाला नीति 2025 में बड़ा फैसला, प्रदेश की हर गौशाला में न्यूनतम 5 हजार गौवंश का होगा पालन, 30 प्रतिशत दुधारू नस्ल के गौवंश रखने पर रहेगा विशेष जोर....
May 28, 2026 03:12 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 28, 2026 03:11 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 28, 2026 03:08 AM