FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

बेजुबान की जिंदगी बचाने की अनोखी मिसाल, साहस, संवेदना और सेवा से बची घायल हिरणी की जान...

  Updated : May 28, 2026 01:54 PM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  सामाजिक

भीलवाड़ा :- क्षेत्र के खरङ गांव में गुरुवार देर रात मानवता,साहस और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा उदाहरण देखने को मिला।रात करीब 2 बजे कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुई एक मादा हिरणी को स्थानीय शिक्षक श्रीराम तेतरवाल ने तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए न केवल बचाया बल्कि समय रहते उपचार कर उसकी जान भी बचाई। पर्यावरण सेवक व स्टेट अवार्डी शिक्षक जगदीश प्रसाद विश्नोई की जानकारी के अनुसार देर रात गांव के आसपास एक मादा हिरणी पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।कुत्तों के चंगुल में फंसने से हिरणी बुरी तरह घायल हो गई और दर्द से तड़प रही थी।हरिणी के रोने की आवाज सुनकर शिक्षक श्रीराम तेतरवाल तुरंत मौके पर पहुंचे और पड़ोसी पाबूराम डूडी तथा अपने पुत्र अभिनव के सहयोग से हिरणी को कुत्तों से छुड़ाकर सुरक्षित बाहर निकाला।फिर पर्यावरण प्रेमी जगदीश प्रसाद विश्नोई को घटना की जानकारी देने पर रेस्क्यू सेंटर पहूंचाने की सलाह के अनुसार उन्होंने बिना किसी देरी के हिरणी को अपने निजी वाहन से अमृता देवी रेस्क्यू सेंटर कातरला पहुंचाया।देर रात होने के कारण वहां डॉक्टर तत्काल उपलब्ध नहीं हो सके लेकिन श्रीराम तेतरवाल ने हिम्मत नहीं हारी।उन्होंने चिकित्सकों से फोन पर संपर्क कर आवश्यक सलाह ली और उसी मार्गदर्शन में स्वयं प्राथमिक उपचार शुरू किया।समय पर किए गए उपचार और देखभाल से हिरणी की हालत में सुधार आया और उसकी जान बच गई।
इस पूरी घटना के दौरान श्रीराम तेतरवाल,पाबूराम डूडी, जगदीश प्रसाद विश्नोई और अभिनव ने कई घंटों तक हिरणी की देखभाल की।क्षेत्र के लोगों ने उनके इस साहसिक और मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जहां लोग अक्सर बेजुबान पशुओं की अनदेखी कर देते हैं वहीं इस प्रकार का कार्य समाज के लिए प्रेरणा है।
ग्रामीणों ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।श्रीराम तेतरवाल और उनके सहयोगियों ने जिस संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय दिया वह मानवता की सच्ची मिसाल है।उनके इस प्रयास से न केवल एक बेजुबान जीव का जीवन बचा बल्कि समाज में वन्यजीव संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश भी गया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

अमृत प्रवचन श्रृंखला में उमड़े समाज जन, युवावस्था में भक्ति तपस्या सार्थक सिद्ध हो सकती है-सुप्रभ सागर महाराज...

May 28, 2026 02:26 PM

बेजुबान की जिंदगी बचाने की अनोखी मिसाल, साहस, संवेदना और सेवा से बची घायल हिरणी की जान...

May 28, 2026 01:54 PM

स्वाभिमान भोज रसोई सामाजिक समरसता और करुणा का प्रतीक है - माली...

May 28, 2026 01:33 PM

मां की ममता और जीव दया मानवता, हजारों लोगों के बीच अंडों पर डटी रही टिटहरी, हरवार गाँव से आई दिल छू लेने वाली तस्वीर...

May 28, 2026 12:37 PM

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कल, स्वास्थ्य योजनाओं की होगी समीक्षा...

May 28, 2026 12:26 PM

वृद्धजनों के लिए 30 मई को रेडक्रॉस सभागार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श एवं दवाएं....

May 28, 2026 12:25 PM

​प्रशासन कर रहा विधायक के दबाव में कार्य, लोकतंत्र का गला घोंटना बर्दाश्त नहीं करेंगे - पूर्व मंत्री नाहटा, ​सत्ता के संरक्षण में अपराध और घोटालों का गढ़ बना मनासा, शीघ्र होगा बड़े जन-आंदोलन का शंखनाद - जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती….

May 28, 2026 12:23 PM

बाल विवाह रोकथाम को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, ग्राम स्तर तक नियुक्त होंगे बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, कानून के सख्त क्रियान्वयन की नई व्यवस्था लागू....

May 28, 2026 12:23 PM

3.72 ग्राम स्मैक सहित दो आरोपी गिरफ्तार मोटरसाइकिल जब्त, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कपासन पुलिस की कार्रवाई...

May 28, 2026 12:14 PM

विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस, महिलाओं ने रेड डॉट बनाकर तोड़ी झिझक, युवतियों ने लिया सेहत और स्वच्छता का संकल्प, ये शर्म नहीं, हमारी शक्ति है: रेड डॉट बनाकर गर्व से बोलीं युवतियां...

May 28, 2026 12:11 PM

अरनिया पंथ पीएचसी में चोरी की घटना खुलासा, तीन शातिर नकबजन गिरफ्तार, चोरी का माल व टेम्पू बरामद...

May 28, 2026 12:08 PM

मुस्लिम भाइयों ने कुर्बानी पर्व ईद उल -अजहा ( बकरीद) मनाया...

May 28, 2026 09:53 AM

जैन साध्वियों की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद भारी आक्रोश, जैन समाज ने मुख्यमंत्री के नाम चौकी प्रभारी को सौपा ज्ञापन...

May 28, 2026 08:28 AM

भारत विकास परिषद शाखा नीमच ने मनाई वीर सावरकर की जयंती….

May 28, 2026 08:12 AM

1 किलो 950 ग्राम अवैध अफीम व तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मण्डफिया थाना पुलिस की कार्रवाई...

May 28, 2026 07:06 AM

बाल विवाह रोकथाम को लेकर मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला, ग्राम स्तर तक नियुक्त होंगे बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी...

May 28, 2026 03:14 AM

स्वावलंबी गौशाला नीति 2025 में बड़ा फैसला, प्रदेश की हर गौशाला में न्यूनतम 5 हजार गौवंश का होगा पालन, 30 प्रतिशत दुधारू नस्ल के गौवंश रखने पर रहेगा विशेष जोर....

May 28, 2026 03:12 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 28, 2026 03:11 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 28, 2026 03:08 AM