lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में संगठन का पाठ, पर अंदर सुलग रही है बगावत की चिंगारी, शकुनि राजनीति और गुटबाजी के बादशाहों के भरोसे क्या आगामी विधानसभा चुनाव जीतेगी कांग्रेस?....

  Updated : June 03, 2026 12:38 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  राजनीति

चीताखेडा :- मनासा रोड स्थित होटल मंगलम में कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मंगलवार को बड़े लाव-लश्कर के साथ शुरू तो हो गया, लेकिन इस बंद कमरे के प्रशिक्षण के बाहर कार्यकर्ताओं का आक्रोश और असंतोष अब खुलकर सड़क पर आने लगा है। एक तरफ मंच से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और वरिष्ठ नेता महेंद्र जोशी कार्यकर्ताओं को विचारधारा, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क की घुट्टी पिला रहे थे,तो वहीं दूसरी तरफ जमीनी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के भीतर चल रही शकुनि राजनीति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।​शिविर में भले ही संगठन की मजबूती का आधार बूथ स्तर के कार्यकर्ता को बताया जा रहा हो, लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर नजर आ रही है. कांग्रेस पार्टी के भीतर से ही उठ रही तीखी आवाजों के अनुसार जिला और ब्लॉक एवं मंडलम व सेक्टर प्रमुख कांग्रेस कमेटियों में ऐसे मौकापरस्त लोगों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया है, जिनका जनता के बीच कोई वजूद ही नहीं है। वहीं क्षेत्र में अच्छी-खासी लोकप्रियता और जनाधार रखने वाले निष्ठावान नेताओं को सिरे से नजरअंदाज कर दिया गया है।​कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस में गुटबाजी के बादशाह बने बैठे नेताओं की एक बार फिर ताजपोशी कर दी गई है। ये लोग कांग्रेस का संगठन नहीं, बल्कि पार्टी की बलि देकर खुद का निजी संगठन मजबूत करने में लगे हुए हैं। नाराज गुट का सीधा और तीखा हमला उन पदाधिकारियों पर है जो पहले भी संगठन के बड़े पदों पर आसीन थे। आरोप है कि ये तथाकथित नेता कांग्रेस को मजबूत करने के बजाय परदे के पीछे भाजपा की गोद में बैठकर सिर्फ औपचारिकता निभा रहे थे। कांग्रेस को रसातल में पहुंचाने वाले और तलवे चाटने वाले इन्हीं मौकापरस्त चेहरों को एक बार फिर मलाईदार पदों से नवाजा गया है। ​इसके उलट, जो कार्यकर्ता वर्षों से निःस्वार्थ भाव से पूरी निष्ठा और ईमानदारी से लाठियां खा रहे हैं, उन्हें राहुल गांधी और जीतू पटवारी के ड्रीम प्रोजेक्ट संगठन सृजन अभियान से पूरी तरह दूर धकेल दिया गया है।
​आलाकमान के अभियान को ठेंगा, बाहेती की शकुनि राजनीति से हार तय? - आरोप बेहद गंभीर हैं कि स्थानीय आकाओं ने राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के संगठन सृजन अभियान को ताक पर रख दिया है। कांग्रेस को अपनी पैतृक संपत्ति समझकर, सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए गुटबाजी को बढ़ावा दिया जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा आम है कि बाहेती की शकुनि राजनीति के चलते कांग्रेस के भीतर ही महाभारत छिड़ चुकी है। यदि यही आलम रहा और मौकापरस्तों को ही तवज्जो मिलती रही, तो आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की करारी शिकस्त तय है और इसके लिए किसी अन्य को नहीं, बल्कि खुद के ही शकुनि नेताओं को जिम्मेदार माना जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि मंच से एकजुटता का दावा करने वाले जीतू पटवारी इस अंदरूनी गुटबाजी और सुलगते आक्रोश की आग को कैसे बुझा पाते हैं, या फिर यह शकुनि राजनीति आगामी चुनाव में कांग्रेस की लुटिया डुबोने का काम करेगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

​आसमान का सिकंदर जमीन पर लाचार, जीरन में आंधी-तूफान के बीच गिरा दुर्लभ गिद्ध, देवदूत बनकर आए किसान ने बचाई जान....

June 03, 2026 12:41 PM

कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में संगठन का पाठ, पर अंदर सुलग रही है बगावत की चिंगारी, शकुनि राजनीति और गुटबाजी के बादशाहों के भरोसे क्या आगामी विधानसभा चुनाव जीतेगी कांग्रेस?....

June 03, 2026 12:38 PM

आई.टी.आई. उत्‍तीर्ण अधिकाधिक विद्यार्थियों का निजी कम्‍पनियों में रोजगार प्‍लेसमेंट करवाए-श्री वैष्‍णव, जिला स्‍तरीय कौशल विकास समिति की बैठक सम्‍पन्‍न...

June 03, 2026 11:14 AM

पुलिस विभाग द्वारा कुषाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम में नशामुक्ति सूचना शिविर आयोजित...

June 03, 2026 10:59 AM

रक्षाबंधन पर बहनें करेंगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन की बसों में सफर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव, परिवहन सेवा को चरणबद्ध रूप से किया जाएगा शुरू, सामान्य जन के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है राज्य परिवहन सेवा...

June 03, 2026 10:56 AM

चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के लिए स्वच्छता की बड़ी सौगात, इलेक्ट्रिक वाहनों से होगा कचरा संग्रहण, डिजिटल मॉनिटरिंग और जीपीएस ट्रैकिंग से बढ़ेगी पारदर्शिता...

June 03, 2026 10:52 AM

12 क्विंटल 73 किलो डोडा चूरा से भरी बोलेरो पिकअप जब्त...

June 03, 2026 10:47 AM

वंदे गंगा अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर महास्वच्छता अभियान का शुभारंभ, जिला कलक्टर ने दिया जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण संवर्धन का संदेश....

June 03, 2026 10:46 AM

विधायक हरीश चौधरी का हर्खियाखाल फंटे पर हुआ जोरदार स्वागत, भाजपा राज में किसानों का खर्चा दोगुना हुआ, आय नहीं...

June 03, 2026 09:17 AM

जावद के लोकप्रिय बीएमओ डॉ.राजेश मीणा का निधन, सड़क हादसे के बाद से ही जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे थे....

June 03, 2026 08:29 AM

पौधारोपण व स्वच्छता अभियान से हुआ गौरव दिवस का आगाज, नपाध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ....

June 03, 2026 08:00 AM

स्वच्छता अभियान की खुलेआम उड़ रही धज्जियां, पहली ही बारिश में नालियों का पानी ओर कीचड़ से पसरा उप स्वास्थ्य केंद्र का परिसर….

June 03, 2026 05:01 AM

ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश की बड़ी उपलब्धि, 98 प्रतिशत लक्ष्य के मुकाबले 99.52 प्रतिशत ट्रांसमिशन अवेलेबिलिटी हासिल कर बनाया नया रिकॉर्ड, बिजली आपूर्ति व्यवस्था हुई और अधिक मजबूत...

June 03, 2026 04:53 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 03, 2026 04:46 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 03, 2026 04:09 AM

हरिश चौधरी विधायक राजस्थान का भव्य स्वागत करेंगे...

June 02, 2026 04:40 PM

बाल कल्याण सर्वोपरि, म.प्र. बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ने नीमच में ली समीक्षा बैठक, जेजे बोर्ड-सीडब्ल्यूसी के प्रकरणों का तत्परता से करें निराकरण, बच्चों के लीगल फ्री व स्वरोजगार प्रशिक्षण पर जोर, चाइल्ड हेल्पलाइन, शिशु गृह व बाल आश्रय गृह की व्यवस्थाओं की ली जानकारी, अधिकारियों को दिए निर्देश....

June 02, 2026 04:38 PM

बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ने नीमच में चाइल्ड हेल्पलाइन एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पोस्टर्स का किया विमोचन, शिशु ग्रह एवं किलकारी का किया निरीक्षण....

June 02, 2026 04:36 PM

एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा उपलब्ध करवाने वाले एवं प्राप्त कर्ता फरार 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता...

June 02, 2026 03:05 PM