आसमान का सिकंदर जमीन पर लाचार, जीरन में आंधी-तूफान के बीच गिरा दुर्लभ गिद्ध, देवदूत बनकर आए किसान ने बचाई जान....
Updated : June 03, 2026 12:41 PM
विनोद सांवला जीरन हरवार
सामाजिक
जीरन। देशभर में तेजी से विलुप्त हो रहे और दुर्लभ माने जाने वाले गिद्ध पक्षियों की मौजूदगी एक बार फिर जीरन क्षेत्र में देखने को मिली है। सोमवार शाम को क्षेत्र में आई तेज आंधी और झमाझम बारिश के दौरान एक गिद्ध घायल होकर जमीन पर गिर गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते इस पर एक जागरूक किसान की नजर पड़ गई, जिससे इस दुर्लभ पक्षी का सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सका। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम को मौसम बिगड़ने के बाद जीरन के ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास स्थित एक खेत में यह गिद्ध घायल अवस्था में असहाय पड़ा हुआ था। खेत के मालिक पवन पाटीदार ने जब इस विशालकाय और दुर्लभ पक्षी को देखा, तो उन्होंने तुरंत उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घायल होने के कारण गिद्ध उड़ान भरने में पूरी तरह असमर्थ था।
किसान ने दिखाई जागरूकता, वन विभाग को सौंपा - किसान पवन पाटीदार ने रातभर पक्षी की देखरेख की और अगले दिन सुबह होते ही इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पवन पाटीदार ने पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए इस दुर्लभ गिद्ध को सुरक्षित रूप से वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दिया।
जीरन क्षेत्र में गिद्धों की मौजूदगी सुखद संकेत - पर्यावरणविदों के अनुसार, देशभर में गिद्धों की संख्या में भारी गिरावट आई है और इन्हें बेहद संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची में रखा गया है। ऐसे में जीरन क्षेत्र में गिद्धों की मौजूदगी और उनका दिखाई देना प्रकृति और स्थानीय पर्यावरण के लिए एक बेहद सुखद और सकारात्मक संकेत है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी किसान पवन पाटीदार की इस सूझबूझ और संवेदनशीलता की जमकर सराहना की है। जीरन क्षेत्र से एक घायल गिद्ध पक्षी का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। उसे उसके अनुकूल प्राकृतिक परिक्षेत्र (नेचुरल हैबिटेट) में छोड़ दिया गया है। हमारी टीम लगातार उसके मूवमेंट और स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। - आशीष प्लास, डिप्टी रेंजर (जीरन-चीताखेड़ा क्षेत्र)
और खबरे
गम्भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...
June 10, 2026 03:04 PM
राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...
June 10, 2026 02:56 PM
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...
June 10, 2026 02:22 PM
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...
June 10, 2026 02:20 PM
दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....
June 10, 2026 02:16 PM
दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....
June 10, 2026 02:12 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...
June 10, 2026 02:07 PM
गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...
June 10, 2026 01:44 PM
गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...
June 10, 2026 01:37 PM
यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...
June 10, 2026 01:34 PM
रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...
June 10, 2026 01:32 PM
खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....
June 10, 2026 01:22 PM
पशुकल्याण समिति की बैठक 12 जून को..
June 10, 2026 01:20 PM
महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...
June 10, 2026 01:19 PM
आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...
June 10, 2026 01:12 PM
01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
June 10, 2026 01:09 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...
June 10, 2026 01:06 PM
बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...
June 10, 2026 01:03 PM
मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....
June 10, 2026 01:00 PM