संजीवनी नाले में उतरे कांग्रेसजन, श्रमदान कर दिखाई पहल, तरुण बाहेती बोले- जल संवर्धन की बात करने वाली सरकार के राज में उपेक्षित पड़ा है शहर का प्रमुख नाला, अब नपा चलाए सफाई अभियान...
Updated : June 03, 2026 01:43 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
राजनीति
नीमच :- कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बीच बुधवार को जिला कांग्रेस ने शहर के संजीवनी नाले पर श्रमदान कर स्वच्छता और जल संरक्षण का संदेश दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता नाले में उतरे तथा सफाई अभियान चलाकर जमा गंदगी और जलकुंभी हटाने का कार्य किया। कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की सुध नहीं ली जा रही है। श्रमदान अभियान में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओम दीवान, महेंद्र मोनू लोक्स, संगठन मंत्री ब्रजेश मित्तल, कांग्रेस नेत्री मधु बंसल, नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति, जिला कांग्रेस कोषाध्यक्ष ब्रजेश सक्सेना, मुकेश कालरा, राजेश जायसवाल पराग, पूर्व पार्षद इकबाल कुरैशी, राकेश सोनकर, नीतिन हसीजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। अभियान के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि प्रदेश सरकार जल संवर्धन अभियान चलाकर सफाई और संरक्षण की बात कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात इसके विपरीत दिखाई देते हैं। शहर के बीचोंबीच स्थित संजीवनी नाला कभी भूजल स्तर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था और शहर के सौंदर्यीकरण का भी प्रमुख केंद्र माना जाता था, लेकिन लंबे समय से उपेक्षा के कारण इसकी स्थिति खराब हो गई है। नाले में जलकुंभी और गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे इसका स्वरूप प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि नगरपालिका की जिम्मेदारी होने के बावजूद नाले की नियमित सफाई नहीं कराई जा रही है। ऐसे में कांग्रेस ने जनहित को ध्यान में रखते हुए स्वयं श्रमदान कर सफाई अभियान की शुरुआत की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाले से कचरा और जलकुंभी निकालकर सफाई का कार्य किया तथा प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। श्री बाहेती ने कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रारंभिक सफाई कर आगे की कार्रवाई के लिए मामला नगरपालिका के सुपुर्द किया जा रहा है। अब नपा को विशेष अभियान चलाकर संजीवनी नाले की संपूर्ण सफाई सुनिश्चित करनी चाहिए तथा इसे जलकुंभी मुक्त बनाकर संरक्षित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि शहर की ऐसी धरोहरों को बचाना है तो केवल घोषणाओं से काम नहीं चलेगा, बल्कि धरातल पर ठोस कार्रवाई करनी होगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके लिए जनभागीदारी के साथ-साथ स्थानीय निकायों की सक्रिय भूमिका भी जरूरी है। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने शहर के अन्य क्षेत्रों में भी नियमित सफाई और संरक्षण कार्यों की आवश्यकता पर जोर दिया। कांग्रेस का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो इसका सीधा असर पर्यावरण और भूजल स्तर पर पड़ेगा।
और खबरे
गम्भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...
June 10, 2026 03:04 PM
राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...
June 10, 2026 02:56 PM
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...
June 10, 2026 02:22 PM
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...
June 10, 2026 02:20 PM
दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....
June 10, 2026 02:16 PM
दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....
June 10, 2026 02:12 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...
June 10, 2026 02:07 PM
गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...
June 10, 2026 01:44 PM
गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...
June 10, 2026 01:37 PM
यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...
June 10, 2026 01:34 PM
रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...
June 10, 2026 01:32 PM
खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....
June 10, 2026 01:22 PM
पशुकल्याण समिति की बैठक 12 जून को..
June 10, 2026 01:20 PM
महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...
June 10, 2026 01:19 PM
आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...
June 10, 2026 01:12 PM
01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
June 10, 2026 01:09 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...
June 10, 2026 01:06 PM
बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...
June 10, 2026 01:03 PM
मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....
June 10, 2026 01:00 PM