संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन, कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक संपन्न, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के समक्ष नेताओं ने रखे संगठन और क्षेत्रीय मुद्दे....
Updated : June 03, 2026 01:45 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
राजनीति
नीमच :- कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान मंगलवार शाम मनासा रोड स्थित होटल मंगलम में जिला कांग्रेस समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, संगठन पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लेकर संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और जिले की राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को सामूहिक रूप से कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ताकत उसकी एकजुटता और जनता से जुड़ाव में निहित है। कार्यकर्ताओं को जनता के मुद्दों पर सक्रिय रहकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी ने कहा कि कांग्रेस का प्रशिक्षण अभियान केवल वैचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को नई दिशा देने का प्रयास है। उन्होंने पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और नियमित संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही संगठन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने जिले में कांग्रेस को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के समक्ष अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े संगठनात्मक सुझाव, स्थानीय समस्याएं और कार्यकर्ताओं की अपेक्षाएं रखीं। नेताओं ने संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न सुझाव भी दिए। बैठक में आगामी कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और संगठनात्मक समन्वय को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, अजीत कांठेड़, अरविंद चौपड़ा, संगठन मंत्री ब्रजेश मित्तल, पूर्व विधायक डॉ. संपत स्वरूप जाजू, कांग्रेस नेत्री मधु बंसल, कांग्रेस नेता समंदर पटेल, सत्यनारायण पाटीदार, आर. अगर कछावा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह (मन्नू बना), महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर, कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पालीवाल, योगेश प्रजापति, रणजीतसिंह बबली तंवर, हिदायतुल्ला खान सहित जिलेभर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें प्रशिक्षण शिविर के साथ-साथ संगठन की जमीनी मजबूती और भविष्य की रणनीति पर भी व्यापक चर्चा की गई।
और खबरे
गम्भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...
June 10, 2026 03:04 PM
राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...
June 10, 2026 02:56 PM
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...
June 10, 2026 02:22 PM
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...
June 10, 2026 02:20 PM
दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....
June 10, 2026 02:16 PM
दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....
June 10, 2026 02:12 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...
June 10, 2026 02:07 PM
गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...
June 10, 2026 01:44 PM
गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...
June 10, 2026 01:37 PM
यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...
June 10, 2026 01:34 PM
रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...
June 10, 2026 01:32 PM
खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....
June 10, 2026 01:22 PM
पशुकल्याण समिति की बैठक 12 जून को..
June 10, 2026 01:20 PM
महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...
June 10, 2026 01:19 PM
आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...
June 10, 2026 01:12 PM
01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
June 10, 2026 01:09 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...
June 10, 2026 01:06 PM
बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...
June 10, 2026 01:03 PM
मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....
June 10, 2026 01:00 PM