77 वी जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबाल U-19 प्रतियोगिता में नीमच रहा चैंपियन, 12 सदस्यीय टीम मे 11 खिलाड़ी ज्ञानोदय स्कूल के...
Updated : June 08, 2026 06:02 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
खेल
नीमच :- 77 वी जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन मध्य प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएश एवं उज्जैन कॉरपोरेशन के संयुक्त तत्वाधान में उज्जैन में आयोजन हुआ l जिसमे मध्य प्रदेश के सभी जिलों की टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया l इस प्रतियोगिता में नीमच जिले कि U-19 बास्केटबाल टीम ने भी भाग लिया । नीमच जिले के पूल में नीमच के अतिरिक्त इंदौर एवं शहडोल की टीम थी । नीमच ने अपने पुल का पहला मैच शहडोल टीम के साथ खेला जो कि नीमच ने 34 -9 के बड़े अंतर से जीता । अपने पूल का दूसरा मैच नीमच का इंदौर डी.ब.अ. की टीम से था जो कि नीमच की टीम ने 26-2 से जीत कर पूल टॉप करकरे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया । क्वार्टर फाइनल में नीमच का मुकाबला आर.सी.सी.भोपाल से था जो कि नीमच की टीम ने 56-26 के बड़े अंतर से जीत कर धमाकेदार तरीके से सेमीफाइनल में प्रवेश कर सबका दिल जीत लिया । अब सेमीफाइनल में नीमच का मुकाबला एन.बी.ए. कि मजबूत टीम से होना था इस मुकाबले को भी नीमच की टीम ने 67-43 से एकतरफा जीतकर फाइनल मै प्रवेश किया । फाइनल मै नीमच का मुकाबल इंदौर कॉर्पोरेशन से था । फाइनल में भी नीमच की टीम से इंदौर कॉर्पोरेशन की टीम को 71-40 से हराकर फाइनल जीतकर मध्य प्रदेश की चैंपियन टीम बनने का गौरव हासिल कर नीमच की टीम ने खेल प्रेमियों की उम्मीद पर खरा उतरते हुए खेल प्रेमियों एवं सभी टीमों के प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों का दिल जीत लिया। इस तरह इस चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की कोई भी टीम नीमच के सामने कड़ी चुनौती पेश नहीं कर पाई और नीमच की टीम ने पहले मैच से लेकर फाइनल मैच तक सभी टीमों को एक तरफ हराते हुए फाइनल पर अपना कब्जा किया । इस तरह से यह पता पड़ता है कि आने वाले भविष्य में नीमच के प्लेयर के लिए कितनी बड़ी-बड़ी उम्मीद है और कितनी बड़ी-बड़ी संभावनाएं देखी जा रही है । इस पूरे टूर्नामेंट का बेस्ट प्लेयर भी नीमच की इन्वेंशन बास्केटबॉल एकेडमी की खिलाड़ी लक्षिता चौहान को चुना गया, जो कि नीमच के लिए बड़ी गर्व की बात है । नीमच से जो 12 खिलाड़ी का दल इस प्रतियोगिता में गया था वो सभी 12 खिलाड़ी इन्वेंशन बास्केटबॉल एकेडमी के नियमित खिलाड़ी है जो कि कोच किशन पाल सिंह एवं सतेंद्र पाल सिंह से नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है । नीमच की इन्वेंशन बास्केटबॉल एकेडमी में देश के अलग अलग राज्यों से खिलाड़ी यहाँ रह कर अपने कोच किशन पाल सिंह एवं सतेंद्र पाल से प्रशिक्षण लेकर अपने खेल मै सुधार ला रहे हैं । नीमच की जिस टीम ने इस प्रतियोगिता में नीमच का प्रतिनिधित्व किया था इस टीम में 12 में से 11 खिलाड़ी ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की छात्राएँ हैं। मध्य प्रदेश विजेता टीम में दिव्यल यादव, लक्षिता चौहान, सलोनी दीवान, रितु चौहान, गौरांशी शर्मा, आलिया चौरसिया, दिशा, ईशाना सैनी, कृतिका प्रजापति ,नव्या चौरसिया एवं अंबिका ने अहम भूमिका निभाई। नीमच के इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी के खिलाड़ी विगत 20 वर्षों से लगातार अलग-अलग आयु वर्ग में नीमच को मध्य प्रदेश चैंपियन बनते रहे हैं । इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी से निकले हुए खिलाड़ी आज भारत सरकार के अलग-अलग विभाग व्यक्ति सेवाएं दे रहे हैं जिनमें आर्मी ,आइटीबीपी, सीआरपीएफ, रेलवे, बीएसएफ और अभी हाल ही में कीर्तिराज सिंह चुंडावत जो की एक अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी है इन्होंने पश्चिम रेलवे में टी.सी. रैंक से जॉइनिंग की है । यह एक बहुत ही सम्मान की बात है नीमच शहर के लिए और इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी के लिए और आने वाले भविष्य में इसी तरह से नीमच का नाम राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवांगीत करते रहेंगे। मध्य प्रदेश विजेता टीम का नीमच के खेल प्रेमियों और अभिभावकों द्वारा रेलवे स्टेशन पर ढोल और फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर इन्वेंशन बास्केटबॉल अकादमी के कोच किशन पाल सिंह एवं सतेंद्र पाल सिंह उपाध्यक्ष कमल सिंह चुंडावत, सह सचिव जयपाल सिंह राणावत, सह सचिव सुनील दीवान, खेल विभाग मै पदस्थ कोच मीनाक्षी सिसोदिया भारत सैनी,पूजा यादव,राजेंद्र यादव, नितेश शर्मा एवं ज्ञानोदय ग्रुप के चेयरमैन श्री अनिल जी चौरसिया, ज्ञानोदय ग्रुप की निर्देशिका महोदया डॉ. माधुरी चौरसिया, ज्ञानोदय ग्रुप के प्रबंध निदेशक (एमडी) श्री अभिनव चौरसिया, ज्ञानोदय स्कूल की निर्देशिका श्रीमती डॉ.गरिमा चौरसिया व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्यानी गंगवाल, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खुशी पाल सिंह, अंतर्राष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट कीर्तिराज सिंह चुंडावत ने बधाई देते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामनाएँ की।
और खबरे
77 वी जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबाल U-19 प्रतियोगिता में नीमच रहा चैंपियन, 12 सदस्यीय टीम मे 11 खिलाड़ी ज्ञानोदय स्कूल के...
June 08, 2026 06:02 PM
सेवा, सहयोग और सद्भाव का सतत अभियान, 33वें दिवस 500 लीटर छाछ वितरण, 2500 से अधिक लोगों ने पाई गर्मी से राहत...
June 08, 2026 06:00 PM
पैरा एक्वेटिक नेशनल चैंपियनशिप हेतु नीमच के भव्यादित्य सिंह राठौर बेंगलुरु रवाना...
June 08, 2026 11:52 AM
रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 किलो डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 7 लाख रुपये का मशरूका जब्त..
June 08, 2026 11:43 AM
राष्ट्रीय दृष्टिविहीनता नियंत्रण कार्यक्रम, जीरन में नेत्र शिविर संपन्न, 78 मरीज लाभान्वित...
June 08, 2026 11:27 AM
अ.जा.आयोग के सदस्य श्री मालवीय 11 जून को नीमच आएंगे....
June 08, 2026 11:27 AM
रात्रि चौपाल में दिए निर्देशों पर त्वरित अमल, ग्राम शिवपुरिया मंदिर में पेयजल पाइपलाइन का कार्य पूर्ण, कलेक्टर के निर्देश पर जल परीक्षण प्रारंभ, ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, ग्राम टामोटी रात्रि चौपाल में सामने आई थी पेयजल समस्या, प्रशासन की संवेदनशील पहल मौके पर दिए निर्देश, तत्काल हुआ कार्य...
June 08, 2026 11:26 AM
गौचर बचाओ फाउंडेशन की जिला कार्यकारिणी घोषित...
June 08, 2026 11:22 AM
गूंजे भगवान के जयकारे, भक्तिपूर्ण माहौल में निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का आगाज...
June 08, 2026 11:20 AM
06 माह से फरार हिस्ट्रीशीटर स्थाई वारंटी गिरफ्तार, आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित 20 आपराधिक प्रकरण दर्ज....
June 08, 2026 11:17 AM
गन्ने की जूस की दुकान पर शराबियों ने मचाया उत्पाद, जूस के पैसे मांगे तो बेरहमी से पीटा...
June 08, 2026 11:15 AM
बांध में डूबने से प्रभुलाल मीणा की मौत, गोताखोरों की तलाश के दौरान दूसरी ओर तैरता मिला शव....
June 08, 2026 11:06 AM
मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, रामपुरा में आपदा प्रबंधन की मेगा मॉक ड्रिल, SDRF ने दिखाया राहत-बचाव का दम...
June 08, 2026 11:01 AM
10 वर्षीय विभूति की हनुमान चित्रकला ने जीता दिल, समाजसेवी अशोक अरोरा ने माथे से लगाकर किया सम्मान, जय श्री राम अंकित पेंटिंग भेंट की, बोले- यह केवल चित्र नहीं, भक्ति, संस्कार और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पण का प्रतीक....
June 08, 2026 10:58 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
June 08, 2026 10:54 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 08, 2026 10:48 AM
श्री चारभुजा नाथ मंदिर समिति की बैठक सम्पन्न, अनिल राठौर अध्यक्ष एवं नंदकिशोर धोबी बने कोषाध्यक्ष...
June 07, 2026 05:50 PM
एकीकृत बागवानी विकास मिशन से समृद्ध हुआ नीमच का किसान, शेडनेट हाउस में खीरा-ककड़ी उगाकर दशरथ पाटीदार ने कमाए 4.75 लाख...
June 07, 2026 12:42 PM
राष्ट्रीय बास्केटबॉल चयन समिति में पं. संजय वशिष्ठ की एंट्री, रतलाम में हुआ भव्य सम्मान, खेल प्रतिभाओं को तराशने का लिया संकल्प....
June 07, 2026 12:38 PM