नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कॉम्बिंग गश्त में 120 स्थायी व गिरफ्तारी वारंट तामील, 21 प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई..
Updated : June 14, 2026 08:31 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
नीमच :- पुलिस अधीक्षक जिला नीमच श्री राजेश व्यास के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में दिनांक 13/14 जून 2026 की दरमियानी रात जिला नीमच के समस्त थाना क्षेत्रों में एक विशेष कॉम्बिंग गश्त (Combinaitry Patrol) का आयोजन किया गया। इस वृहद अभियान के दौरान जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं भारी पुलिस बल द्वारा पूरे जिले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़, आदतन अपराधियों/गुंडा-बदमाशों की चेकिंग, होटल/लॉज व ढाबों की औचक चेकिंग तथा महिला संबंधी अपराधों के आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग की गई।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान की गई प्रमुख कार्रवाइयाँ - सघन वाहन चेकिंग व समन शुल्क - अभियान के दौरान जिले में 12 चिन्हित स्थानों पर संयुक्त चेकिंग पॉइंट लगाए गए। इस दौरान 200 से अधिक वाहनों की जांच की गई, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 116 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर ₹57,600/- का समन शुल्क वसूला गया। साथ ही, अत्यधिक शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
फरार आरोपियों व वारंटियों की गिरफ्तारी - लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 120 वारंट तामील कराए गए। इनमें 38 स्थायी वारंट तथा 82 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं।
अपराध श्रेणी वारंट तामीली - तामील कराए गए वारंटों में मुख्य रूप से मादक पदार्थ तस्करी का 01, शरीर संबंधी अपराधों के 56 तथा संपत्ति संबंधी (चोरी/लूटेरे) अपराधों के 27 वारंट शामिल हैं।
अपराधियों की निगरानी व जिला बदर चेकिंग - पुलिस टीमों द्वारा रात्रि में कुल 140 सक्रिय निगरानी बदमाशों/गुंडों तथा 02 जिला बदर (Expelled) चल रहे अपराधियों की औचक चेकिंग की गई। उनके वर्तमान निवास, उपस्थिति तथा आजीविका के स्रोतों के संबंध में पुख्ता जानकारी एकत्रित की गई।
होटल, लॉज एवं ढाबा चेकिंग - अवैध व असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिले के 83 होटलों, लॉजों और ढाबों को खंगाला गया। ढाबा व होटल संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के आगमन पर तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।
अवैध आबकारी व सट्टा एक्ट के तहत कार्रवाई - आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कुल 17 प्रकरण दर्ज कर₹9,200/- मूल्य की 75 लीटर अवैध देशी व कच्ची शराब जब्त की गई। इसके अतिरिक्त, सट्टा एक्ट के तहत 03 प्रकरणों में₹5,320/- की नगद राशि बरामद की गई।
नशामुक्त भारत अभियान - मादक पदार्थ तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करते हुए थाना रतनगढ़ पुलिस द्वारा एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक: RJ 14 CT 9973) को रोककर चेकिंग की गई। वाहन से तस्करी हेतु ले जाया जा रहा 80 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (डोडाचूरा)बरामद कर जब्त किया गया।
प्रतिबंधात्मक एवं सुरक्षात्मक कार्रवाई - क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम हेतु कुल 76 अनावेदकों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराएं लगाई गईं। इसके साथ ही, महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त 04 आदतन अपराधियों की विशेष चेकिंग कर उनकी गतिविधियों और चाल-चलन का रिकॉर्ड अपडेट किया गया।
सार्वजनिक व संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा - गश्त के दौरान पुलिस टीमों द्वारा देर रात धार्मिक स्थलों, बैंकों, एटीएम (ATM) तथा अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। पुलिस अधीक्षक नीमच श्री राजेश व्यास द्वारा व्यक्त किया गया हे कि नीमच जिला पुलिस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अपराधियों और अवैध गतिविधियों में लिप्त समाजकंटकों के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त और प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी
और खबरे
यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर विधायक कोठारी ने ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश...
June 14, 2026 10:23 AM
रोटरी डायमंड की आधिकारिक यात्रा एवं चौकीदार कक्ष लोकार्पण समारोह संपन्न, रोटरी डायमंड ने रचा सेवा का नया अध्याय - मण्डलाध्यक्ष सुशील मल्होत्रा...
June 14, 2026 10:03 AM
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पिपलिया हाडी में लगा जागरूकता शिविर, जन साहस संस्था ने बच्चों को दी शिक्षा का संदेश, बाँटी शैक्षणिक सामग्री...
June 14, 2026 09:57 AM
विश्व रक्तदाता दिवस पर सीआरपीएफ नीमच का रक्तदान महाअभियान, जवानों व परिवारजनों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान....
June 14, 2026 08:39 AM
नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कॉम्बिंग गश्त में 120 स्थायी व गिरफ्तारी वारंट तामील, 21 प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई..
June 14, 2026 08:31 AM
सुखले में लगी आग से मवेशी की मौत, टैंकर और बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त
June 14, 2026 07:26 AM
डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान, ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक को पहुंचाया अस्पताल....
June 14, 2026 03:12 AM
नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश, जुलाई में होगी कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस, 15 अगस्त पर जिलों की उपलब्धियां प्रस्तुत करेंगे प्रभारी मंत्री....
June 14, 2026 03:10 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
June 14, 2026 03:00 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 14, 2026 02:57 AM
चलती ट्रेन में चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर लूटने वाले आरोपी को 5 साल की सजा…
June 13, 2026 05:18 PM
सड़क दुर्घटनाओं को कम करने नीमच पुलिस का नवाचार, कानका फंटा पर शुरू हुआ जीवन संजीवनी अभियान...
June 13, 2026 05:15 PM
मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 32.950 किलो डोडाचूरा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार...
June 13, 2026 05:12 PM
अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) एवं रीको अध्यक्ष शिखर अग्रवाल (आईएएस) ने किया संगम समूह का दौरा...
June 13, 2026 04:49 PM
तड़पती गौमाता को मिली नई जिंदगी, दो घंटे के ऑपरेशन में निकाला सड़ा हुआ सींग...
June 13, 2026 04:46 PM
तड़पती गौमाता को मिली नई जिंदगी, दो घंटे के ऑपरेशन में निकाला सड़ा हुआ सींग...
June 13, 2026 04:45 PM
29 करोड़ की सड़क, लापरवाही अपार- धूल के गुबार में घुट रहा राहगीरों का दम, PWDअधिकारी बोले- दिखवाते है, रतनगढ़-जाट-लक्ष्मीपुर-विजयपुर मार्ग पर नियमों की उड़ रही धज्जियां-धूल से हादसे की आशंका और गम्भीर बिमारियों का खतरा बढ़ा, जिम्मेदार मौन...
June 13, 2026 04:44 PM
हवन में आहुतियां देकर सर्व मंगल एवं सुख शांति की कामना, रासलीला में छाया श्याम सगाई का उल्लास, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहुति कल..
June 13, 2026 03:13 PM
भगवान प्रेम पवित्र भाव के भूखे होते हैं धन संपत्ति के नहीं, श्री मद्भगवत कथा पंडित शंकर शास्त्री ने राधा चरित्र की भगवत ज्ञान गंगा में कहा, मीरा चरित्र प्रसंग कथा कल...
June 13, 2026 03:06 PM