रोटरी डायमंड की आधिकारिक यात्रा एवं चौकीदार कक्ष लोकार्पण समारोह संपन्न, रोटरी डायमंड ने रचा सेवा का नया अध्याय - मण्डलाध्यक्ष सुशील मल्होत्रा...
Updated : June 14, 2026 10:03 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
सामाजिक
नीमच। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड द्वारा आयोजित मण्डलाध्यक्ष की आधिकारिक यात्रा एवं नव-निर्मित चौकीदार कक्ष के लोकार्पण समारोह का भव्य आयोजन रोटरी डायमंड पार्क में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3040 के मण्डलाध्यक्ष रोटे. सुशील मल्होत्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ मण्डल की प्रथम महिला रोटे. रूबी मल्होत्रा भी विशेष रूप से उपस्थित थीं। समारोह में विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, रीजनल कोऑर्डिनेटर रोटे. आशीष गर्ग बामनबर्डी, सहायक मण्डलाध्यक्ष रोटे. संजय गोठी, उपाध्यक्ष रोटे. धीरज गांधी, सचिव रोटे. आशीष सैनी एवं कोषाध्यक्ष रोटे. भुवनेश शर्मा मंचासीन रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं रोटरी संस्थापक पॉल पी. हैरिस के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात रोटरी चातुर्विद मंत्र का वाचन रोटे. संजय सोनी द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपाध्यक्ष रोटे. धीरज गांधी ने दिया। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा नव-निर्मित चौकीदार कक्ष का लोकार्पण किया गया। क्लब सचिव रोटे. आशीष सैनी ने वर्षभर में किए गए विभिन्न सेवा कार्यों, सामाजिक परियोजनाओं एवं उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित अतिथियों ने सराहना की। सहायक मण्डलाध्यक्ष रोटे. संजय गोठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि उन्हें रोटरी डायमंड जैसे कर्मशील एवं सक्रिय क्लब का सहायक मण्डलाध्यक्ष बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। जो उनके लिए गर्व की बात हैं। विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि रोटरी डायमंड निस्वार्थ भाव से समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों की सेवा कर रही है, जो अत्यंत प्रशंसनीय है। रीजनल कोऑर्डिनेटर रोटे. आशीष गर्ग ने मण्डलाध्यक्ष रोटे. सुशील मल्होत्रा के जीवन परिचय से सदन को अवगत कराया। अपने उद्बोधन में मण्डलाध्यक्ष रोटे. सुशील मल्होत्रा ने क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए समाजहित के प्रकल्पों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने क्लब अध्यक्ष रोटे. सौरभ शर्मा के नेतृत्व में वर्षभर संपन्न हुई गतिविधियों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।समारोह के दौरान मण्डलाध्यक्ष रोटे. सुशील मल्होत्रा ने रीजनल कोऑर्डिनेटर रोटे. आशीष गर्ग को रोटरी फाउंडेशन में उल्लेखनीय योगदान एवं सेवा भावना के लिए PHF+2 सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त होने पर सदन ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका अभिनंदन किया। समारोह में पूर्व मंडलाध्यक्ष दर्शन सिंह गांधी, रोटरी क्लब मंदसौर अध्यक्ष भूपेंद्र सोनी,चार्टर अध्यक्ष रोटे. हेमंत भंडारी, पूर्व अध्यक्ष रोटे. कमल मंगल, रोटे. कमल आंजना, रोटे. दीपक एरन, रोटे. गौरव पाराशर, आगामी अध्यक्ष रोटे. गुणवन्त जैन, अजीत कोठीफोडा, सुनील सोनी, गोपाल शर्मा, सुमित मित्तल, संदीप दरक,प्रमोद शर्मा, सुदीप भामावत, अनुज चंडक ,आशीष गर्ग गगन, गौरव पोरवाल, रौनक दुग्गड, राजकुमार सैनी सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी एवं गरिमामय संचालन पूर्व अध्यक्ष रोटे. दीपक मुंदड़ा ने किया तथा अंत में सचिव रोटे. आशीष सैनी ने आभार व्यक्त किया।
और खबरे
हमें जन्म देने वाली माता सिर्फ 6 माह तक दूध पिलाती है, और गोमाता सालों तक - पंडित कुलदीप शर्मा, भीषण गर्मी में भी उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, शिव मंदिर प्रांगण में भागवत कथा का भक्तिमय माहौल...
June 14, 2026 11:21 AM
जनकल्याण शिविरों में 285 हितग्राहियों में से 152 को मौके पर ही मिला हितलाभ, शिविरों में मिल रही हैं अनेक योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधाएं, आमजन जनकल्याण शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं...
June 14, 2026 10:30 AM
यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर विधायक कोठारी ने ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश...
June 14, 2026 10:23 AM
रोटरी डायमंड की आधिकारिक यात्रा एवं चौकीदार कक्ष लोकार्पण समारोह संपन्न, रोटरी डायमंड ने रचा सेवा का नया अध्याय - मण्डलाध्यक्ष सुशील मल्होत्रा...
June 14, 2026 10:03 AM
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पिपलिया हाडी में लगा जागरूकता शिविर, जन साहस संस्था ने बच्चों को दी शिक्षा का संदेश, बाँटी शैक्षणिक सामग्री...
June 14, 2026 09:57 AM
विश्व रक्तदाता दिवस पर सीआरपीएफ नीमच का रक्तदान महाअभियान, जवानों व परिवारजनों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान....
June 14, 2026 08:39 AM
नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कॉम्बिंग गश्त में 120 स्थायी व गिरफ्तारी वारंट तामील, 21 प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई..
June 14, 2026 08:31 AM
सुखले में लगी आग से मवेशी की मौत, टैंकर और बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त
June 14, 2026 07:26 AM
डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान, ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक को पहुंचाया अस्पताल....
June 14, 2026 03:12 AM
नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश, जुलाई में होगी कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस, 15 अगस्त पर जिलों की उपलब्धियां प्रस्तुत करेंगे प्रभारी मंत्री....
June 14, 2026 03:10 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
June 14, 2026 03:00 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 14, 2026 02:57 AM
चलती ट्रेन में चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर लूटने वाले आरोपी को 5 साल की सजा…
June 13, 2026 05:18 PM
सड़क दुर्घटनाओं को कम करने नीमच पुलिस का नवाचार, कानका फंटा पर शुरू हुआ जीवन संजीवनी अभियान...
June 13, 2026 05:15 PM
मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 32.950 किलो डोडाचूरा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार...
June 13, 2026 05:12 PM
अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) एवं रीको अध्यक्ष शिखर अग्रवाल (आईएएस) ने किया संगम समूह का दौरा...
June 13, 2026 04:49 PM
तड़पती गौमाता को मिली नई जिंदगी, दो घंटे के ऑपरेशन में निकाला सड़ा हुआ सींग...
June 13, 2026 04:46 PM
तड़पती गौमाता को मिली नई जिंदगी, दो घंटे के ऑपरेशन में निकाला सड़ा हुआ सींग...
June 13, 2026 04:45 PM
29 करोड़ की सड़क, लापरवाही अपार- धूल के गुबार में घुट रहा राहगीरों का दम, PWDअधिकारी बोले- दिखवाते है, रतनगढ़-जाट-लक्ष्मीपुर-विजयपुर मार्ग पर नियमों की उड़ रही धज्जियां-धूल से हादसे की आशंका और गम्भीर बिमारियों का खतरा बढ़ा, जिम्मेदार मौन...
June 13, 2026 04:44 PM