lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

हमें जन्म देने वाली माता सिर्फ 6 माह तक दूध पिलाती है, और गोमाता सालों तक - पंडित कुलदीप शर्मा, भीषण गर्मी में भी उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, शिव मंदिर प्रांगण में भागवत कथा का भक्तिमय माहौल...

  Updated : June 14, 2026 11:21 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेड़ा :- जन्म देने वाली माता सिर्फ 6 माह तक दूध पिलाती है, और गोमाता सालों तक दूध पिलाती है। गोमाता को निराश्रित पशु मान लेने या फिर माता का दर्जा देने की बातें सतही है, इनमें गोवंश का उद्धार होने वाला नहीं है। गोमाता को बचाना है तो हमें हमारी मानसिकता बदलनी होगी। गोमाता के नाम से राजनीतिक लोग राजनीति कर रहे हैं गोमाता की रक्षा नहीं। गोपालक गोमाता को सड़कों पर नहीं छोड़े। शास्त्रों का अनुसरण करने से जीवन संकटों से मुक्त होकर परमात्मा की भक्ति की ओर अग्रसर होता है। मोबाइल बच्चों के मानसिक, सामाजिक और नैतिक विकास को प्रभावित कर रहा है। शुरूआत में बच्चे इसे मनोरंजन समझकर जुड़ते हैं लेकिन धीरे-धीरे वे आर्थिक जाल में फंसने लगते हैं। बच्चों के हाथों में धर्मग्रंथों के बजाए हम मोबाइल थमा रहे हैं जो बहुत ग़लत है। व्यक्ति को चिंता छोड़कर प्रभु का चिंतन करना चाहिए तथा भक्ति के जागरण के लिए भगवान की कथा का नियमित श्रवण करना चाहिए। यह प्रेरणा दायक बात पंडित कुलदीप शर्मा बांगरेड वाले ने श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को कहीं। माली मौहल्ले में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित संगीतमय भागवत कथा में उन्होंने कहा कि हरिद्वार की गंगा में डूबोगे तो मर जाओगे और श्रीमद् भागवत गंगा में डूबोगे तो तर जाओगे। जिसका चित्त परमात्मा की भक्ति से शांत हो चुका है, वही दूसरों की चिंताओं का समाधान कर सकता है। जो शांत हैं वही संत हैं और जो संत हैं वही वास्तव में शांत हैं।ऐसे संत के पास श्रद्धा और समर्पण भाव से जाने पर मन की व्याकुलता दूर होती है। सच्चे संत व्यक्ति से कुछ नहीं चाहते, बल्कि उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि संतों का कार्य चमत्कार या तमाशा दिखाना नहीं है। हमारे धर्म ग्रंथो में जीवन की प्रत्येक समस्या के लिए शास्त्र सम्मत उपाय बताए गए हैं और संत इन्हीं सिद्धांतों के आधार पर लोगों को सही मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा की कृपा के बिना संतों का सानिध्य प्राप्त नहीं होता है। संत परमात्मा के दूत के रूप में जीवन के संकटों का समाधान करते हुए भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का जागरण करते हैं। शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।बांगरेड के पंडित कुलदीप शर्मा के मुखारविंद से कथा का रसपान करने के लिए आस-पास सहित दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। भीषण गर्मी के बावजूद भक्तों की आस्था कम नहीं हो रही हैं और पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। कथा का रविवार को द्वितीय दिवस था दूसरे दिन ही श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या कथा स्थल पर पहुंची। पंडित द्वारा धर्म, संस्कार और आध्यात्मिक जागरूकता पर दिए जा रहे प्रवचनों से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कथा पंडाल में भक्ति भाव और धार्मिक उल्लास का माहौल बना रहा। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में बांगरेड के पंडित कुलदीप शर्मा द्वारा पहली बार इतने भव्य स्तर पर कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई है। बाहर से आने वाले भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो ,इसके लिए पहले से ही सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी। आगामी दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। श्रीमद् भागवत कथा के दौरान परिक्षित, मुनि सुखदेव, देव ऋषि नारद, भगवान शिव पार्वती, श्रमिक ऋषि और महाभारत का प्रसंग विस्तार से सुनाया गया। श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन प्रतिदिन सुबह 11:30 बजे से शाम 3:30 तक कथावाचक पंडित कुलदीप शर्मा के मुखारविंद से प्रवाहित की जा रही है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

हरि शेवा पुरुषोत्तम मास के धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहूति कल, संत समागम, विष्णु यज्ञ पूर्णाहुति आज रुद्राभिषेक एवं गंगा आरती सहित होंगे विविध आयोजन….

June 14, 2026 01:11 PM

विश्व रक्तदान दिवस पर यूनेस्को ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं - यूनेस्को….

June 14, 2026 01:06 PM

मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची उपासना - महंत मोहनशरण शास्त्री, निम्बार्क आश्रम में 501 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण, श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की ओर से हुआ सेवा कार्य...

June 14, 2026 01:04 PM

डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों और जनमानस ने किया रक्तदान, 54 यूनिट रक्त संग्रहित, IMA के 15 दिवसीय डॉक्टर्स डे उत्सव का हुआ आगाज, सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित....

June 14, 2026 01:00 PM

सुखलाल पाटीदार कचहरी वाले का निधन, पंचतत्व में विलीन हुए, पाटीदार परिवार ने किया नेत्रदान, इससे 2 लोगों को मिलेगी नई रोशनी....

June 14, 2026 11:48 AM

हमें जन्म देने वाली माता सिर्फ 6 माह तक दूध पिलाती है, और गोमाता सालों तक - पंडित कुलदीप शर्मा, भीषण गर्मी में भी उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, शिव मंदिर प्रांगण में भागवत कथा का भक्तिमय माहौल...

June 14, 2026 11:21 AM

जनकल्याण शिविरों में 285 हितग्राहियों में से 152 को मौके पर ही मिला हितलाभ, शिविरों में मिल रही हैं अनेक योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधाएं, आमजन जनकल्याण शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं...

June 14, 2026 10:30 AM

यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर विधायक कोठारी ने ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश...

June 14, 2026 10:23 AM

रोटरी डायमंड की आधिकारिक यात्रा एवं चौकीदार कक्ष लोकार्पण समारोह संपन्न, रोटरी डायमंड ने रचा सेवा का नया अध्याय - मण्डलाध्यक्ष सुशील मल्होत्रा...

June 14, 2026 10:03 AM

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पिपलिया हाडी में लगा जागरूकता शिविर, जन साहस संस्था ने बच्चों को दी शिक्षा का संदेश, बाँटी शैक्षणिक सामग्री...

June 14, 2026 09:57 AM

विश्व रक्तदाता दिवस पर सीआरपीएफ नीमच का रक्तदान महाअभियान, जवानों व परिवारजनों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान....

June 14, 2026 08:39 AM

नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कॉम्बिंग गश्त में 120 स्थायी व गिरफ्तारी वारंट तामील, 21 प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई..

June 14, 2026 08:31 AM

सुखले में लगी आग से मवेशी की मौत, टैंकर और बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त

June 14, 2026 07:26 AM

डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान, ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक को पहुंचाया अस्पताल....

June 14, 2026 03:12 AM

नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश, जुलाई में होगी कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस, 15 अगस्त पर जिलों की उपलब्धियां प्रस्तुत करेंगे प्रभारी मंत्री....

June 14, 2026 03:10 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

June 14, 2026 03:00 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 14, 2026 02:57 AM

चलती ट्रेन में चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर लूटने वाले आरोपी को 5 साल की सजा…

June 13, 2026 05:18 PM

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने नीमच पुलिस का नवाचार, कानका फंटा पर शुरू हुआ जीवन संजीवनी अभियान...

June 13, 2026 05:15 PM