सर्व कल्याण एवं सुखी जीवन की कामना के साथ श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहुति, हनुमान टेकरी आश्रम पर महायज्ञ की पूर्णाहुति में उमड़े संत, यजमान एवं भक्तगण....
Updated : June 14, 2026 01:34 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
धार्मिक
भीलवाड़ा :- धर्मनगरी भीलवाड़ा में पहली बार छोटी हरणी स्थित हनुमान टेकरी आश्रम में महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सान्निध्य में आयोजित सात दिवसीय दिव्य एवं पावन 11 कुण्डीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहुति रविवार दोपहर सर्व कल्याण, आरोग्यमय सुखमय जीवन, गौमाता की रक्षा की कामना के साथ हुई। अभिजीत मुर्हुत में यज्ञ की पूर्णाहुति एवं महाआरती के अवसर पर विभिन्न स्थानों से पधारे संत-महात्मा, यजमान सहित सैकड़ो भक्तगणों की सहभागिता रही। यज्ञ की पूर्णाहुति होने पर महाआरती के बाद भंडारे के महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया। महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ श्री राधा रासेश्वरी रासलीला मण्डल श्रीवृन्दावनधाम मथुरा द्वारा प्रस्तुत की जा रही भक्तिपूर्ण रासलीला भी रविवार को सम्पन्न हुई। महायज्ञ के अंतिम दिन रविवार को सुबह 8 बजे महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सान्निध्य में यज्ञ मण्डप में श्री शारदा सनातन परमार्थ न्यास के वेद आचार्य पंडित मुकेश शास्त्री के निर्देशन में यज्ञ अनुष्ठान सम्पन्न हुए। यज्ञाचार्य मुकेश शास्त्री ने बताया कि प्रातःकालीन वेला में हर्ष ओर उल्लास के माहौल में पूजन का क्रम शुरू हुआ। यजमानों ने पूजन के उपरान्त गौमाता का पूजन किया। इसके बाद गौपूजन एवं ब्राह्ण पूजन भी किया गया। पूर्णाहुति के अवसर पर महालक्ष्मी से सर्व सुख शांति एवं सर्व कल्याण की कामना करते हुए सभी भक्तों के उपर कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की गई। इसके बाद सभी संत-महात्माओं के द्वारा आशीर्वाद एवं प्रसाद वितरण के साथ विशाल मंगल भंडारे का आयोजन कर इस महान यज्ञ की विश्रान्ति की गई। प्रत्येक यज्ञ वेदी पर यजमानों के साथ लक्ष्मी स्वरूपा कन्या ने भी आहुति देकर सर्वत्र सुख एवं सर्वकल्याण की कामना से यज्ञ में आहुतियां दी। महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के अनुसार विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ में लक्ष्मी स्रोत से सिद्ध किए 111 कलश पूर्णाहुति होने के बाद यजमानों को विधि विधान के साथ प्रदान किए गए। इस अवसर पर हरिशेवाधाम सनातन मंदिर भीलवाड़ा के महामंडलेश्वर हंसारामजी महाराज, हाथीभाटा आश्रम के महन्त संतदास महाराज, महन्त रामायणी महाराज, पुजारी मुरारी पांडे, सालगराम महाराज, दामोदर महाराज, श्यामशरण महाराज आदि का भी सानिध्य एवं आशीर्वाद श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। महायज्ञ में आहूति देने एवं महाआरती में सहभागी बनने वाले यजमानों व भक्तगणों में नंदकिशोर सोनी, ठाकुर तेजसिंह, गणपतसिंह, चितवन व्यास, रामनारायण बिडला, गजानंद बजाज, सांवरलाल जाट, डॉ. श्यामसिंह राणावत, अशोक गुर्जर, कालू प्रजापत, राकेश बाबेल, चांदमल सोनी, शशिकुमार, विजय पितलिया, भारतकुमार सोनी, रामचन्द्र आचार्य, पप्पू वैष्णव आदि शामिल थे। महायज्ञ की पूर्णाहुति पर विभिन्न स्थानों सैकड़ो रमताराम(जोगी) पधारे जिन्हें भोजन प्रसाद एवं महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा द्वारा भेंट (दक्षिणा) देकर विदाई दी गई। इधर,रासलीला के तहत छठे दिन शनिवार रात महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सानिध्य में वृन्दावन से आए कलाकारों द्वारा भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों की भावपूर्ण सजीव प्रस्तुति ने श्रद्धालु भक्तों का मन जीत लिया। रासलीला की प्रस्तुति शुरू होने से पूर्व विशिष्ट अतिथि वेद आचार्य पंडित मुकेश शास्त्री श्रीशारदा सनातन परमार्थ न्यास, गोपाल मामाजी,शशि कुमार, राकेश बाबेल,मनोज शर्मा पुजारी टेकरी, ईश्वर खोईवाल,शांतिलाल, रतन जाट,गोपाल जाट, यशपाल जाट, सूरज जाट आदि ने ठाकुरजी की आरती की। मण्डल के दामोदरदास काठियाबाबा के निर्देशन में विभिन्न प्रसंगों की प्रस्तुति दी गई। मण्डल के राजू स्वामी ने बताया कि रासलीला में विभिन्न प्रसंगों का सजीव मंचन किया गया। रासलीला में छोटी हरणी सहित भीलवाड़ा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे भक्तगण बड़ी संख्या में मौजूद थे।
और खबरे
माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी उत्सव कल से..
June 14, 2026 04:30 PM
संविधान सम्मान मौन रैली निकाल कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर जताया आक्रोश....
June 14, 2026 04:25 PM
रतनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 80 किलो डोडाचूरा सहित स्विफ्ट डिजायर कार जब्त, 5 हजार के इनामी बाल अपचारी सहित कई वारंटी गिरफ्तार....
June 14, 2026 03:33 PM
नीमच जिले की 1.55 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 37वीं किश्त अंतरित, 22 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में पहुंची, स्तरीय कार्यक्रम का जिले में हुआ सीधा प्रसारण, ग्राम, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर लाड़ली बहनों ने देखा लाइव टेलीकास्ट...
June 14, 2026 03:27 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई, ब्रेजा कार से 228 किलो 520 ग्राम डोडाचूरा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार....
June 14, 2026 03:06 PM
शिव परिवार, हनुमत प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना हरिहर यज्ञ सेकडों मंत्र से आहुतियां दी...
June 14, 2026 02:58 PM
अभिमान करने से भगवान नहीं मिलते हैं। सच्चे भक्ति प्रेम भाव से मिलते हैं - पंडित नरेन्द्र देव नागदा, कथा पांडाल बना गोकुल धाम, धूमधाम से मनाया गोवर्धन पर्वत उत्सव...
June 14, 2026 02:54 PM
मन की एकाग्रता के बिना सच्ची भक्ति नहीं मिलती है, पंडित शंकर शास्त्री ने मीरा चरित्र की भगवत ज्ञान गंगा में कहा,...
June 14, 2026 02:50 PM
सर्व कल्याण एवं सुखी जीवन की कामना के साथ श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहुति, हनुमान टेकरी आश्रम पर महायज्ञ की पूर्णाहुति में उमड़े संत, यजमान एवं भक्तगण....
June 14, 2026 01:34 PM
हरि शेवा पुरुषोत्तम मास के धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहूति कल, संत समागम, विष्णु यज्ञ पूर्णाहुति आज रुद्राभिषेक एवं गंगा आरती सहित होंगे विविध आयोजन….
June 14, 2026 01:11 PM
विश्व रक्तदान दिवस पर यूनेस्को ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं - यूनेस्को….
June 14, 2026 01:06 PM
मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची उपासना - महंत मोहनशरण शास्त्री, निम्बार्क आश्रम में 501 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण, श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की ओर से हुआ सेवा कार्य...
June 14, 2026 01:04 PM
डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों और जनमानस ने किया रक्तदान, 54 यूनिट रक्त संग्रहित, IMA के 15 दिवसीय डॉक्टर्स डे उत्सव का हुआ आगाज, सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित....
June 14, 2026 01:00 PM
सुखलाल पाटीदार कचहरी वाले का निधन, पंचतत्व में विलीन हुए, पाटीदार परिवार ने किया नेत्रदान, इससे 2 लोगों को मिलेगी नई रोशनी....
June 14, 2026 11:48 AM
हमें जन्म देने वाली माता सिर्फ 6 माह तक दूध पिलाती है, और गोमाता सालों तक - पंडित कुलदीप शर्मा, भीषण गर्मी में भी उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, शिव मंदिर प्रांगण में भागवत कथा का भक्तिमय माहौल...
June 14, 2026 11:21 AM
जनकल्याण शिविरों में 285 हितग्राहियों में से 152 को मौके पर ही मिला हितलाभ, शिविरों में मिल रही हैं अनेक योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधाएं, आमजन जनकल्याण शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं...
June 14, 2026 10:30 AM
यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर विधायक कोठारी ने ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश...
June 14, 2026 10:23 AM
रोटरी डायमंड की आधिकारिक यात्रा एवं चौकीदार कक्ष लोकार्पण समारोह संपन्न, रोटरी डायमंड ने रचा सेवा का नया अध्याय - मण्डलाध्यक्ष सुशील मल्होत्रा...
June 14, 2026 10:03 AM
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पिपलिया हाडी में लगा जागरूकता शिविर, जन साहस संस्था ने बच्चों को दी शिक्षा का संदेश, बाँटी शैक्षणिक सामग्री...
June 14, 2026 09:57 AM