अभिमान करने से भगवान नहीं मिलते हैं। सच्चे भक्ति प्रेम भाव से मिलते हैं - पंडित नरेन्द्र देव नागदा, कथा पांडाल बना गोकुल धाम, धूमधाम से मनाया गोवर्धन पर्वत उत्सव...
Updated : June 14, 2026 02:54 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- श्री राम्होला मंदिर समिति एवं समस्त नागदा ब्राह्मण समाज ग्राम काना खेड़ा स्थित नागदा ब्राह्मण धर्मशाला स्थित परिसर में आयोजित श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव में गोवर्धन पर्वत श्री गिरिराज उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।कथा में जैसे ही गोवर्धन पर्वत प्रसंग आया पूरा पंडाल जय जय श्रीकृष्णा ....गोवर्धन महाराज की जय हो जय कन्हैयालाल के जयकारों से गूंज उठा।श्रध्दालुओं ने बाल गोवर्धन स्वरूप श्रीकृष्ण के दर्शन किए। कथा मे पं. नरेंद्र देव नागदा महाराज ने श्रीकृष्ण प्रसंग सुनाते हुए कृष्ण की बाल लीला का वर्णन करते हुए कहा कि अभिमान करने से भगवान नहीं मिलते हैं। भगवान सच्चे प्रेम भक्ति भाव से मिलते हैं। भगवान स्वार्थ के कारण नहीं मिलते। भगवान निस्वार्थ भाव से सेवा करने पर मिलते हैं। जैसा हमें राम रखें हमें उसी में संतुष्ट होकर रहना चाहिए। हृदय से पुकारे तो भगवान सुनता है संकट में रक्षा करता है। दान देने वाले हैं के सब कार्य भगवान अपने हाथ में ले लेते हैं। दान देने वाले का कोई भी कार्य रुकने नहीं देते है। परिवारजन गृह कार्य करते समय भी परमात्मा को पुकारे तो भगवान दौड़े चले आते हैं। निर्मल मन से हम प्रभु का नाम स्मरण कर दान करें तो हमें पुण्य फल मिलता है।
दूसरों के प्रति मन से दुर्भाव निकलता है तभी भक्ति सार्थक होती है। स्नान करने से तन पवित्र होता है।गंगा स्नान करने से मन पवित्र होता है। दान करने से धन पवित्र होता है। दान करने से धन घटता नहीं है, पुण्य बढ़ता है।श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा श्रवण करने से गृहस्थी में सुख शांति रहती है। मनुष्य का संसार में जीवन स्वार्थी होता है इसलिए हमें निस्वार्थ रहना चाहिए। तभी हमारे जीवन का कल्याण हो सकता है। संसार में जन्मे प्रत्येक व्यक्ति की मृत्यु एक ने एक दिन जरूर होती है इसलिए हमें सदैव बुरे कर्मों से बचना चाहिए और अच्छे पुण्य कर्म करते रहना चाहिए। कबीर दास जी के अनुसार मनुष्य जब संसार में जन्म लेता है तो वह रोता है और उसका परिवार और संसार वाले हंसते हैं। मनुष्य जब मरता है तो संसार वाले रोते हैं और वह हंसता है हमें ऐसा आदर्श और महान जीवन जीना चाहिए कि हम हंसे और जग रोए। राम नाम का जाप करने से जीवन संवर जाता है।कथा मे पं. नागदा महाराज श्री ने रसास्वादन करवाते हुए कहा कि अभिमान करने से भगवान नहीं मिलते हैं। भगवान प्रेम भक्ति से मिलते हैं।जब जब धर्म की हानि होती है,भगवान धरती पर अवतार लेकर इसे पुनः स्थापित किया हैं। यह युगों का सत्य है।
शरीर के अंग पृथक होकर भी एक है। सृष्टि के जीव भिन्न होकर भी अभिन्न हैं,क्योंकि उसकी सृष्टि एक हैं। ईश्वर चाहता है वह होता है। हम चाहते हैं वह नहीं होता है इसलिए हमें ध्यान रखना चाहिए और पुण्य परमार्थ का पुरुषार्थ करते रहना चाहिए। मंदिर तीर्थ और गुरु के यहां पर खाली हाथ नहीं जाना चाहिए। कथा में राधिका गोरी से ब्रज की छोरी से मया करा दे मेरो ब्याह..गोविंद गोकुल आयो.., गोवर्धन महाराज हो मैया ..आदि गोवर्धन भजनों से पंडाल गूंज उठा।कन्हैया को लगाया भोग गिरिराज गोवर्धन महाराज को प्रसाद का भोग लगाकर कथा आरती के पश्चात वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण ने उज्जैन सांदीपनि गुरु के आश्रम में श्री कृष्ण ने 64 कलाओं का ज्ञान प्राप्त किया था। कथा सुनने के बाद एक गुण को जीवन में आत्मसात करें तभी कथा सुनना सार्थक होता है। ।श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन के दौरान राजा जनक, बेटी विदाई,
सुखदेव,राजा परिक्षित,नंदगांव ब्रज की धूल वृंदावन में यमुना नदी गिरिराज पर्वत ,गोपेश्वर महादेव, वृंदावन, कंसवध, श्री धामा,मधु मंगल, नागनथया, वसुदेव, गोपाष्टमी,धेनकासुर, भक्त प्रहलाद , बलराम,पुतनावध,गोपी मीराबाई ,मथुरा गमन गोवर्धन पूजा, प्रसंग का संक्षिप्त रूप से वर्णन सुनाया।प्रतिदिन श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा प्रतिदिन प्रवचन दोपहर 12.15 से शाम 4.14बजे तक प्रवाहित की जा रही हैं।
और खबरे
माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी उत्सव कल से..
June 14, 2026 04:30 PM
संविधान सम्मान मौन रैली निकाल कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर जताया आक्रोश....
June 14, 2026 04:25 PM
रतनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 80 किलो डोडाचूरा सहित स्विफ्ट डिजायर कार जब्त, 5 हजार के इनामी बाल अपचारी सहित कई वारंटी गिरफ्तार....
June 14, 2026 03:33 PM
नीमच जिले की 1.55 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 37वीं किश्त अंतरित, 22 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में पहुंची, स्तरीय कार्यक्रम का जिले में हुआ सीधा प्रसारण, ग्राम, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर लाड़ली बहनों ने देखा लाइव टेलीकास्ट...
June 14, 2026 03:27 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई, ब्रेजा कार से 228 किलो 520 ग्राम डोडाचूरा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार....
June 14, 2026 03:06 PM
शिव परिवार, हनुमत प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना हरिहर यज्ञ सेकडों मंत्र से आहुतियां दी...
June 14, 2026 02:58 PM
अभिमान करने से भगवान नहीं मिलते हैं। सच्चे भक्ति प्रेम भाव से मिलते हैं - पंडित नरेन्द्र देव नागदा, कथा पांडाल बना गोकुल धाम, धूमधाम से मनाया गोवर्धन पर्वत उत्सव...
June 14, 2026 02:54 PM
मन की एकाग्रता के बिना सच्ची भक्ति नहीं मिलती है, पंडित शंकर शास्त्री ने मीरा चरित्र की भगवत ज्ञान गंगा में कहा,...
June 14, 2026 02:50 PM
सर्व कल्याण एवं सुखी जीवन की कामना के साथ श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहुति, हनुमान टेकरी आश्रम पर महायज्ञ की पूर्णाहुति में उमड़े संत, यजमान एवं भक्तगण....
June 14, 2026 01:34 PM
हरि शेवा पुरुषोत्तम मास के धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहूति कल, संत समागम, विष्णु यज्ञ पूर्णाहुति आज रुद्राभिषेक एवं गंगा आरती सहित होंगे विविध आयोजन….
June 14, 2026 01:11 PM
विश्व रक्तदान दिवस पर यूनेस्को ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं - यूनेस्को….
June 14, 2026 01:06 PM
मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची उपासना - महंत मोहनशरण शास्त्री, निम्बार्क आश्रम में 501 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण, श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की ओर से हुआ सेवा कार्य...
June 14, 2026 01:04 PM
डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों और जनमानस ने किया रक्तदान, 54 यूनिट रक्त संग्रहित, IMA के 15 दिवसीय डॉक्टर्स डे उत्सव का हुआ आगाज, सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित....
June 14, 2026 01:00 PM
सुखलाल पाटीदार कचहरी वाले का निधन, पंचतत्व में विलीन हुए, पाटीदार परिवार ने किया नेत्रदान, इससे 2 लोगों को मिलेगी नई रोशनी....
June 14, 2026 11:48 AM
हमें जन्म देने वाली माता सिर्फ 6 माह तक दूध पिलाती है, और गोमाता सालों तक - पंडित कुलदीप शर्मा, भीषण गर्मी में भी उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, शिव मंदिर प्रांगण में भागवत कथा का भक्तिमय माहौल...
June 14, 2026 11:21 AM
जनकल्याण शिविरों में 285 हितग्राहियों में से 152 को मौके पर ही मिला हितलाभ, शिविरों में मिल रही हैं अनेक योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधाएं, आमजन जनकल्याण शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं...
June 14, 2026 10:30 AM
यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर विधायक कोठारी ने ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश...
June 14, 2026 10:23 AM
रोटरी डायमंड की आधिकारिक यात्रा एवं चौकीदार कक्ष लोकार्पण समारोह संपन्न, रोटरी डायमंड ने रचा सेवा का नया अध्याय - मण्डलाध्यक्ष सुशील मल्होत्रा...
June 14, 2026 10:03 AM
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पिपलिया हाडी में लगा जागरूकता शिविर, जन साहस संस्था ने बच्चों को दी शिक्षा का संदेश, बाँटी शैक्षणिक सामग्री...
June 14, 2026 09:57 AM