lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मन की एकाग्रता के बिना सच्ची भक्ति नहीं मिलती है, पंडित शंकर शास्त्री ने मीरा चरित्र की भगवत ज्ञान गंगा में कहा,...

  Updated : June 14, 2026 02:50 PM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  धार्मिक

नीमच :- समर्पण भक्ति हो तो मीरा जैसी हो, परमात्मा की भक्ति हो तो एकाग्रता जैसी होनी चाहिए। मन एकाग्र हुए बिना प्रभु भक्ति की शांति नहीं मिलती है। श्री कृष्ण किसी को अपनी भक्ति में लगाते हैं तो पहले परिवार समाज के संबंध से दूर कर देते हैं मीरा का भाव भी इसी प्रकार हो गया था। यह बात भागवत आचार्य पंडित शंकर शास्त्री ने कही ।वे माहेश्वरी‌ श्रद्धा सत्संग मंडल के रजत जयंती वर्ष एवं पुरुषोत्तम मास के पवित्र अवसर पर वीर पार्क रोड स्थित माहेश्वरी समाज भवन में आयोजित श्रीमद्भगवत कथा में बोल रहे थे । उन्होंने कहा कि दीक्षा गुरु के बिना परमात्मा को प्राप्त करने का लक्ष्य प्राप्त नहीं होता है ।कबीरदास जी के अनुसार गुरु और गोविंद एक होते हैं। गुरु की बातों को जीवन में आत्मसात कर लिया और मान लिया तो परमात्मा अवश्य मिल जाएंगे। बुरें कर्मों का फल सभी को भोगना पड़ता है। जो सुख सत्संग में मिलता है वह सुख संसार में कहीं और नहीं मिलता है। भगवान के प्रेम में मोल भाव नहीं होता है। निष्काम भाव जहां होता है वहां मोलभाव नहीं होता है। सच्चे सदगुरु के मार्गदर्शन में एक बार भगवान का नाम लेने से भगवान श्री हरि की गोद मिलती है। मीरा ने संत रविदास दास जी को सतगुरू माना था ।
श्री कृष्ण ने भी आत्महत्या को पाप माना था इसलिए कौरव पुत्र ययुसु को सद्गति नहीं प्रदान की थी। जबकि तो युयुत्सु ने धर्म महाभारत के युद्ध में धर्म युद्ध में पांडवों की ओर से युद्ध लड़ा था। लेकिन अपनी माता गांधारी द्वारा धर्म युद्ध लड़ने के लिए उलहाना देने के बाद उसने आत्महत्या कर ली थी ।इस अवसर पर पंडित शंकर शास्त्री ने मीरा कथा के मध्य राजा भोज ,राणा सांगा, दुर्ग चित्तौड़गढ़, आदि विषयों का वर्तमान परिपेक्ष्य में महत्व प्रतिपादित किया। मीरा कथा का माहेश्वरी समाज महिलाओं पुरुषों एवं श्रद्धालु भक्तों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद्भगवत पौथी पूजन का पुण्य लाभ लिया।भगवत कथा में तृतीया अंतिम दिवस भागवत आचार्य पंडित शंकर शास्त्री ने मीरा की भक्ति के महत्व को समझाया कि जो श्री कृष्ण की शरण में चला जाता है अपना सब कुछ समर्पण कर देता है उसको जीवन में कभी पीड़ा नहीं होती उसे श्री कृष्ण की शरण भी प्राप्त हो जाती हैं। मेवाड़ मालवा अंचल की लाल माटी की पवित्र धरा नीमच पर प्रथम बार ऐतिहासिक भगवत चरित्र कथा त्रिदिवसीय 12जून से 14तक दोपहर 3 से 6 बजे प्रवाहित हुई।मंडल प्रमुख अध्यक्ष सूरज गट्टानी दुर्गा देवी मानधन्या ने बताया कि भगवत चरित्र कथा की श्रृंखला में माहेश्वरी समाज सभा भवन में 14 जून को भक्त शिरोमणि मीरा चरित्र की ज्ञान गंगा प्रवाहित हुई।
कार्यक्रम का संचालन वंदना मंत्री एवं अनीता समदानी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज की कार्यकारिणी सदस्य रेनू तोतला महिला संगठन की जिलाध्यक्ष संध्या राठी समाज अध्यक्ष सत्यनारायण जागेटिया,सचिव सुरेश सोडाणी दिलिप चौधरी, भरत जाजू आनंद का लानी जगदीश कालानी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थेl
मीरा की झांकी बनी आस्था का केंद्र - भागवत कथा के मध्य जब पंडित शंकर शास्त्री ने मीरा प्राकट्य महोत्सव का विषय बताया तो भक्ति पंडाल में मीरा की जय हो की जय घोष लगी तभी भक्ति पंडाल में मीरा और सखियां व श्री कृष्ण की झांकी ने प्रवेश किया तो सभी ने श्रद्धालु भक्तो ने पुष्प वर्षा से अगवानी की।श्री कृष्ण टीना गटृटानी, मीरा प्रमिला बाहेती सखियां रश्मि गट्टानी, विभा गट्टानी, शारदा गट्टानी, वैजयंती तोतला, लक्ष्मी बियानी, ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के प्रमुख लाभार्थी सूरजदेवी गट्टानी प्रेमलता प्रहलाद मूंदड़ा लक्ष्मी राजेंद्र बियानी शिव रश्मि गट्टानी प्रदीप जी शारदा गट्टानी छप्पन भोग के लाभार्थी बसंती कृष्णा गट्टानी संगीता गट्टानी संध्या गट्टानी प्रसाद द्वितीय अवसर राधा उत्सव के एवं तीनों दिन के प्रसाद के लाभार्थी रेखा मनोज बाहेती रहे l कलश यात्रा में माहेश्वरी समाज द्वारा सम्मान किया गया स्नेहलता भरत जाजू सुमन संजय जी बाहेती की और से स्वागत किया गया एवं प्रगति मंडल की ओर से भी सम्मानित किया गया माहेश्वरी भवन पहुंचने पर महिला मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। अध्यक्ष सूरज देवी गट्टानी ने आभार व्यक्त किया ।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी उत्सव कल से..

June 14, 2026 04:30 PM

संविधान सम्मान मौन रैली निकाल कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर जताया आक्रोश....

June 14, 2026 04:25 PM

रतनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 80 किलो डोडाचूरा सहित स्विफ्ट डिजायर कार जब्त, 5 हजार के इनामी बाल अपचारी सहित कई वारंटी गिरफ्तार....

June 14, 2026 03:33 PM

नीमच जिले की 1.55 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 37वीं किश्त अंतरित, 22 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में पहुंची, स्तरीय कार्यक्रम का जिले में हुआ सीधा प्रसारण, ग्राम, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर लाड़ली बहनों ने देखा लाइव टेलीकास्ट...

June 14, 2026 03:27 PM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई, ब्रेजा कार से 228 किलो 520 ग्राम डोडाचूरा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार....

June 14, 2026 03:06 PM

शिव परिवार, हनुमत प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना हरिहर यज्ञ सेकडों मंत्र से आहुतियां दी...

June 14, 2026 02:58 PM

अभिमान करने से भगवान नहीं मिलते हैं। सच्चे भक्ति प्रेम भाव से मिलते हैं - पंडित नरेन्द्र देव नागदा, कथा पांडाल बना गोकुल धाम, धूमधाम से मनाया गोवर्धन पर्वत उत्सव...

June 14, 2026 02:54 PM

मन की एकाग्रता के बिना सच्ची भक्ति नहीं मिलती है, पंडित शंकर शास्त्री ने मीरा चरित्र की भगवत ज्ञान गंगा में कहा,...

June 14, 2026 02:50 PM

सर्व कल्याण एवं सुखी जीवन की कामना के साथ श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहुति, हनुमान टेकरी आश्रम पर महायज्ञ की पूर्णाहुति में उमड़े संत, यजमान एवं भक्तगण....

June 14, 2026 01:34 PM

हरि शेवा पुरुषोत्तम मास के धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहूति कल, संत समागम, विष्णु यज्ञ पूर्णाहुति आज रुद्राभिषेक एवं गंगा आरती सहित होंगे विविध आयोजन….

June 14, 2026 01:11 PM

विश्व रक्तदान दिवस पर यूनेस्को ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं - यूनेस्को….

June 14, 2026 01:06 PM

मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची उपासना - महंत मोहनशरण शास्त्री, निम्बार्क आश्रम में 501 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण, श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की ओर से हुआ सेवा कार्य...

June 14, 2026 01:04 PM

डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों और जनमानस ने किया रक्तदान, 54 यूनिट रक्त संग्रहित, IMA के 15 दिवसीय डॉक्टर्स डे उत्सव का हुआ आगाज, सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित....

June 14, 2026 01:00 PM

सुखलाल पाटीदार कचहरी वाले का निधन, पंचतत्व में विलीन हुए, पाटीदार परिवार ने किया नेत्रदान, इससे 2 लोगों को मिलेगी नई रोशनी....

June 14, 2026 11:48 AM

हमें जन्म देने वाली माता सिर्फ 6 माह तक दूध पिलाती है, और गोमाता सालों तक - पंडित कुलदीप शर्मा, भीषण गर्मी में भी उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, शिव मंदिर प्रांगण में भागवत कथा का भक्तिमय माहौल...

June 14, 2026 11:21 AM

जनकल्याण शिविरों में 285 हितग्राहियों में से 152 को मौके पर ही मिला हितलाभ, शिविरों में मिल रही हैं अनेक योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधाएं, आमजन जनकल्याण शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं...

June 14, 2026 10:30 AM

यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर विधायक कोठारी ने ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश...

June 14, 2026 10:23 AM

रोटरी डायमंड की आधिकारिक यात्रा एवं चौकीदार कक्ष लोकार्पण समारोह संपन्न, रोटरी डायमंड ने रचा सेवा का नया अध्याय - मण्डलाध्यक्ष सुशील मल्होत्रा...

June 14, 2026 10:03 AM

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पिपलिया हाडी में लगा जागरूकता शिविर, जन साहस संस्था ने बच्चों को दी शिक्षा का संदेश, बाँटी शैक्षणिक सामग्री...

June 14, 2026 09:57 AM