सर्राफा बाजार मे डकैती डालने की योजना बनाते हुए खुखांर अंर्तराज्यीय गेंग को घातक हथियारो के साथ पकडा..
Updated : June 14, 2026 04:33 PM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
अपराध
रतलाम :- पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री विवेक कुमार के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त के विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए थे । इसी तारतम्य में निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन थाना प्रभारी स्टेशन रोड रतलाम को विश्वसनीय मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की पंचपीर दरगाह नई ईदगाह के पास उंकाला रोड पर 06-07 लोग बैठै है जिनके पास धारदार हथियार है तथा किसी बडी घटना को कारित करने या रतलाम चांदनी चोक सर्राफा मे किसी बडी ज्वेलर्स की दुकान मे डकैती करने वाले है यदि तत्काल समय से घेराबंदी की जाये तो पकडे जा सकते है । सूचना की गंभीरता को दृष्टीगत रखते हुए वरिष्ठ अधिकारीगण को अवगत कराया गया तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार निर्देशित करने पर श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान विवेक कुमार के निर्देशन मे श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्गदर्शन मे तीन टीमो का गठन कर स्वंय निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन द्वारा एक टीम का नेतृत्व करते हुए दबिश दी गई एवं घेराबंदी कर खुखांर अंर्तराज्यीय गेंग के 06 सदस्यो को घातक हथियारो एवं चोरी / नकबजनी करने मे प्रयुक्त औजारो के साथ पकडा एवं चांदनी चोक सर्राफा मे डकैती डालने की योजना को विफल किया ।
प्रकरण मे की गई कार्यवाही – मुताबिक दिशा निर्देश के स्टेशन रोड रतलाम की गठित टीमो द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करने हेतु पंचपीर दरगाह के पास उंकाला रोड रतलाम पर दबीश देकर रतलाम के सर्राफा बाजार मे ज्वेलर्स की बडी दुकान से सोना चांदी लुटने की योजना बनाने वाले 06 आरोपीगण को धारदार घातक हथियारो व चोरी लुट मे उपयोग होने वाली सामाग्री के साथ गिरफ्तार किया गया । आरोपीगणो के विरुद्ध थाना स्टेशन रोड रतलाम पर अपराध क्रमांक 458/2026 धारा 310(4),310(5) बीएनएस एवं धारा 25 आयुध अधिनियम का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । प्रकरण मे गिरफ्तार आरोपीयो के आई सी जे एस से अपराधिक रिकॉर्ड निकलवाए जाने पर आरोपीतो के विरुद्ध गंभीर धाराओं में दर्ज अपराध मिले। प्रभात नेपानगर बुरहानपुर मे एक बडी डकैती का फरार ईनामी आरोपी है जो पकडा गया है। प्रकरण मे पकडे गये कई आरोपीयो के गिरफ्तारी एवं स्थाई फरारी वारंट है । प्रकरण मे 06 गिरफ्तार आरोपीयो के अतिरिक्त रतलाम सर्राफा मे रेकी करने वाला बजरंग नगर रतलाम पारदी डेरे का आरोपी दिनेश हांडा अधेरे का फायदा उठाकर मोके से फरार हो गया है जिसकी तलाश जारी है ।
आरोपीगणो से जप्त सामाग्री - एक लोहे की धारदार तलवार, एक लोहे का धारदार फालिया, एक लोहे की रॉडनुमा गुप्ती, एक लोहे की टॉमी, एक काले रंग के बेग जिसमे गुलेल, हाईड्रोलिक कटर, पाने एवं पेचकस, एक लकड़ी का डण्डा
गिरफ्तार आरोपीगण - 01. कैलाश पिता सुखदेव मोंगिया जाति पारदी उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम मुंडरा थाना पिपराई जिला अशोकनगर 02. मेहरसिंह उर्फ नेहरसिंह उर्फ नेहरिया पिता गुलाबसिंह मोंगिया जाति पारदी उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम गुलगांव थाना सांची जिला रायसेन 03. नामेश उर्फ सोल्जर पिता मेंहरसिंह मोगिया जाति पारदी उम्र 20 साल निवासी गुलगांव थाना सांची जिला रायसेन 04. प्रभात उर्फ चेतन पिता मेहरसिंह मोंगिया जाति पारदी उम्र 27 वर्ष निवासी गुलगांव थाना सांची जिला रायसेन 05. निखील पिता सुजीत मोगिया जाति पारदी उम्र 19 साल निवाशी बिरलाग्राम बागरी टापरी, थाना नागदा जिला उज्जैन मुल निवासी गुना 06. वजूद उर्फ अंगद पिता संटिया मोगिया जाति पारदी उम्र 29 साल निवासी रतवास चक थाना पिपरई जिला अशोकनगर
फरार आरोपी - 07 दिनेश हांडा पिता बने सिंह हांडा निवासी बजंरग नगर रतलाम
महत्वपूर्ण भूमिका - निरीक्षक जितेन्द्रसिंह जादौन थाना प्रभारी स्टेशन रोड रतलाम, उनि जितेन्द्रसिंह कनेश, उनि विजयसिंह बामनियाँ, प्रआर.43 हेमन्त परमार, प्रआर.397 मुकेशसिंह चौहान, प्रआर.237 विजय मीणा, आर.413 दीपक मकवाना, आर.82 ललीत वर्मा, आर.495 गोपाल आंजना, आर.435 हरिकिशन पंवार, आर.512 लखनसिंह, आर.308 विरेन्द्र सोनी, आर लोमेश शर्मा (सीसीटीएनएस) की सराहनीय भूमिका रही ।
और खबरे
माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी उत्सव कल से..
June 14, 2026 04:30 PM
संविधान सम्मान मौन रैली निकाल कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर जताया आक्रोश....
June 14, 2026 04:25 PM
रतनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 80 किलो डोडाचूरा सहित स्विफ्ट डिजायर कार जब्त, 5 हजार के इनामी बाल अपचारी सहित कई वारंटी गिरफ्तार....
June 14, 2026 03:33 PM
नीमच जिले की 1.55 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 37वीं किश्त अंतरित, 22 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में पहुंची, स्तरीय कार्यक्रम का जिले में हुआ सीधा प्रसारण, ग्राम, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर लाड़ली बहनों ने देखा लाइव टेलीकास्ट...
June 14, 2026 03:27 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई, ब्रेजा कार से 228 किलो 520 ग्राम डोडाचूरा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार....
June 14, 2026 03:06 PM
शिव परिवार, हनुमत प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना हरिहर यज्ञ सेकडों मंत्र से आहुतियां दी...
June 14, 2026 02:58 PM
अभिमान करने से भगवान नहीं मिलते हैं। सच्चे भक्ति प्रेम भाव से मिलते हैं - पंडित नरेन्द्र देव नागदा, कथा पांडाल बना गोकुल धाम, धूमधाम से मनाया गोवर्धन पर्वत उत्सव...
June 14, 2026 02:54 PM
मन की एकाग्रता के बिना सच्ची भक्ति नहीं मिलती है, पंडित शंकर शास्त्री ने मीरा चरित्र की भगवत ज्ञान गंगा में कहा,...
June 14, 2026 02:50 PM
सर्व कल्याण एवं सुखी जीवन की कामना के साथ श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहुति, हनुमान टेकरी आश्रम पर महायज्ञ की पूर्णाहुति में उमड़े संत, यजमान एवं भक्तगण....
June 14, 2026 01:34 PM
हरि शेवा पुरुषोत्तम मास के धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहूति कल, संत समागम, विष्णु यज्ञ पूर्णाहुति आज रुद्राभिषेक एवं गंगा आरती सहित होंगे विविध आयोजन….
June 14, 2026 01:11 PM
विश्व रक्तदान दिवस पर यूनेस्को ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं - यूनेस्को….
June 14, 2026 01:06 PM
मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची उपासना - महंत मोहनशरण शास्त्री, निम्बार्क आश्रम में 501 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण, श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की ओर से हुआ सेवा कार्य...
June 14, 2026 01:04 PM
डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों और जनमानस ने किया रक्तदान, 54 यूनिट रक्त संग्रहित, IMA के 15 दिवसीय डॉक्टर्स डे उत्सव का हुआ आगाज, सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित....
June 14, 2026 01:00 PM
सुखलाल पाटीदार कचहरी वाले का निधन, पंचतत्व में विलीन हुए, पाटीदार परिवार ने किया नेत्रदान, इससे 2 लोगों को मिलेगी नई रोशनी....
June 14, 2026 11:48 AM
हमें जन्म देने वाली माता सिर्फ 6 माह तक दूध पिलाती है, और गोमाता सालों तक - पंडित कुलदीप शर्मा, भीषण गर्मी में भी उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, शिव मंदिर प्रांगण में भागवत कथा का भक्तिमय माहौल...
June 14, 2026 11:21 AM
जनकल्याण शिविरों में 285 हितग्राहियों में से 152 को मौके पर ही मिला हितलाभ, शिविरों में मिल रही हैं अनेक योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधाएं, आमजन जनकल्याण शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं...
June 14, 2026 10:30 AM
यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर विधायक कोठारी ने ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश...
June 14, 2026 10:23 AM
रोटरी डायमंड की आधिकारिक यात्रा एवं चौकीदार कक्ष लोकार्पण समारोह संपन्न, रोटरी डायमंड ने रचा सेवा का नया अध्याय - मण्डलाध्यक्ष सुशील मल्होत्रा...
June 14, 2026 10:03 AM
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पिपलिया हाडी में लगा जागरूकता शिविर, जन साहस संस्था ने बच्चों को दी शिक्षा का संदेश, बाँटी शैक्षणिक सामग्री...
June 14, 2026 09:57 AM