lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

संविधान सम्मान मौन रैली निकाल कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर जताया आक्रोश....

  Updated : June 14, 2026 04:25 PM

DESK NEWS

  राजनीति

रतनगढ़ (प्रदीप तिवारी) कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में रविवार को रतनगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस, विभिन्न मंडलमों एवं कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा संविधान सम्मान मौन रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। रैली के समापन पर चमन चौराहे पर पुतला दहन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संविधान की रक्षा का संदेश दिया संविधान सम्मान मौन रैली की शुरुआत नीमच रोड स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से हुई। रैली में शामिल कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कांग्रेस जिंदाबाद के नारों के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड, सब्जी मंडी बाजार और नीम की सड़क मार्ग से चमन चौराहा पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया प्रदेश कांग्रेस सचिव सत्यनारायण पाटीदार ने कहा कि मीनाक्षी नटराजन एक सशक्त, ईमानदार और गांधीवादी विचारधारा की नेता हैं, जो लगातार जनहित के मुद्दों को उठाती रही हैं। उनका नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक परंपराओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मन्नू बना ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र देश की सबसे बड़ी ताकत हैं तथा इनके संरक्षण के लिए कांग्रेस हमेशा जनता के साथ खड़ी रहेगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंभू भाई चारण ने कार्यक्रम में शामिल सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता नबी सर, ब्रजमोहन वैष्णव, कैलाश मंडोवरा, सुभाष व्यास, निशार हुसैन अब्बासी, हैमराज गुर्जर, जगदीश मेघवाल, फतह सिंह जाट, लखन भाटी, मलकित सिंह सरदार, जाहिद पठान, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, बंशीलाल सोलंकी, रामस्वरूप सोलंकी, अंकित शर्मा, कमल छपरिबंद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रैली एवं विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए नामांकन निरस्त किए जाने के निर्णय पर कड़ा विरोध जताया।


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी उत्सव कल से..

June 14, 2026 04:30 PM

संविधान सम्मान मौन रैली निकाल कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर जताया आक्रोश....

June 14, 2026 04:25 PM

रतनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 80 किलो डोडाचूरा सहित स्विफ्ट डिजायर कार जब्त, 5 हजार के इनामी बाल अपचारी सहित कई वारंटी गिरफ्तार....

June 14, 2026 03:33 PM

नीमच जिले की 1.55 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 37वीं किश्त अंतरित, 22 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में पहुंची, स्तरीय कार्यक्रम का जिले में हुआ सीधा प्रसारण, ग्राम, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर लाड़ली बहनों ने देखा लाइव टेलीकास्ट...

June 14, 2026 03:27 PM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई, ब्रेजा कार से 228 किलो 520 ग्राम डोडाचूरा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार....

June 14, 2026 03:06 PM

शिव परिवार, हनुमत प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना हरिहर यज्ञ सेकडों मंत्र से आहुतियां दी...

June 14, 2026 02:58 PM

अभिमान करने से भगवान नहीं मिलते हैं। सच्चे भक्ति प्रेम भाव से मिलते हैं - पंडित नरेन्द्र देव नागदा, कथा पांडाल बना गोकुल धाम, धूमधाम से मनाया गोवर्धन पर्वत उत्सव...

June 14, 2026 02:54 PM

मन की एकाग्रता के बिना सच्ची भक्ति नहीं मिलती है, पंडित शंकर शास्त्री ने मीरा चरित्र की भगवत ज्ञान गंगा में कहा,...

June 14, 2026 02:50 PM

सर्व कल्याण एवं सुखी जीवन की कामना के साथ श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहुति, हनुमान टेकरी आश्रम पर महायज्ञ की पूर्णाहुति में उमड़े संत, यजमान एवं भक्तगण....

June 14, 2026 01:34 PM

हरि शेवा पुरुषोत्तम मास के धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहूति कल, संत समागम, विष्णु यज्ञ पूर्णाहुति आज रुद्राभिषेक एवं गंगा आरती सहित होंगे विविध आयोजन….

June 14, 2026 01:11 PM

विश्व रक्तदान दिवस पर यूनेस्को ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं - यूनेस्को….

June 14, 2026 01:06 PM

मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची उपासना - महंत मोहनशरण शास्त्री, निम्बार्क आश्रम में 501 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण, श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की ओर से हुआ सेवा कार्य...

June 14, 2026 01:04 PM

डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों और जनमानस ने किया रक्तदान, 54 यूनिट रक्त संग्रहित, IMA के 15 दिवसीय डॉक्टर्स डे उत्सव का हुआ आगाज, सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित....

June 14, 2026 01:00 PM

सुखलाल पाटीदार कचहरी वाले का निधन, पंचतत्व में विलीन हुए, पाटीदार परिवार ने किया नेत्रदान, इससे 2 लोगों को मिलेगी नई रोशनी....

June 14, 2026 11:48 AM

हमें जन्म देने वाली माता सिर्फ 6 माह तक दूध पिलाती है, और गोमाता सालों तक - पंडित कुलदीप शर्मा, भीषण गर्मी में भी उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, शिव मंदिर प्रांगण में भागवत कथा का भक्तिमय माहौल...

June 14, 2026 11:21 AM

जनकल्याण शिविरों में 285 हितग्राहियों में से 152 को मौके पर ही मिला हितलाभ, शिविरों में मिल रही हैं अनेक योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधाएं, आमजन जनकल्याण शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं...

June 14, 2026 10:30 AM

यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर विधायक कोठारी ने ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश...

June 14, 2026 10:23 AM

रोटरी डायमंड की आधिकारिक यात्रा एवं चौकीदार कक्ष लोकार्पण समारोह संपन्न, रोटरी डायमंड ने रचा सेवा का नया अध्याय - मण्डलाध्यक्ष सुशील मल्होत्रा...

June 14, 2026 10:03 AM

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पिपलिया हाडी में लगा जागरूकता शिविर, जन साहस संस्था ने बच्चों को दी शिक्षा का संदेश, बाँटी शैक्षणिक सामग्री...

June 14, 2026 09:57 AM