डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों और जनमानस ने किया रक्तदान, 54 यूनिट रक्त संग्रहित, IMA के 15 दिवसीय डॉक्टर्स डे उत्सव का हुआ आगाज, सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित....
Updated : June 14, 2026 01:00 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
सामाजिक
नीमच। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) नीमच द्वारा आयोजित 15 दिवसीय डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज का शुभारंभ रविवार को रक्तदान शिविर के साथ हुआ। चोरड़िया हॉस्पिटल स्थित डी-लाइफ ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में चिकित्सकों, मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कुल 54 यूनिट रक्तदान किया। शिविर का आयोजन IMA नीमच शाखा के अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया के नेतृत्व में किया गया। रक्तदान अभियान में डॉक्टरों ने स्वयं रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया। शिविर में डॉ. मनीष चमड़िया, डॉ. योगेन्द्र धाकड़, डॉ. नितेश शर्मा, डॉ. नितिन जैन, डॉ. अर्नव चंदेल, डॉ. अंकित माहेश्वरी एवं डॉ. आशीष देवधर सहित कई चिकित्सकों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में मेडिकल कॉलेज नीमच के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। सम्राट गोयल, मलय काले, मेहुल कोड़िया और संस्कार सिंह राजपूत सहित कई मेडिकल छात्रों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इसके अलावा शहर के अनेक नागरिकों ने भी रक्तदान कर कार्यक्रम में सहभागीता निभाई। इस मौके IMA नीमच शाखा के सचिव डॉ. आदित्य भंडारी, डी-लाइफ ब्लड बैंक के संचालक डॉ. मनीष छाबड़ा आदि भी मौजूद थे।
सभी रक्तदाताओं का किया सम्मान - शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। IMA अध्यक्ष डॉ. मनीष चमड़िया ने सभी रक्तदाताओं, मेडिकल छात्रों और सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में आगामी दिनों में भी विभिन्न सामाजिक और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि मानवता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। शिविर में मिली सहभागिता यह साबित करती है कि नीमच में सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना आज भी जीवंत है।
और खबरे
सर्व कल्याण एवं सुखी जीवन की कामना के साथ श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहुति, हनुमान टेकरी आश्रम पर महायज्ञ की पूर्णाहुति में उमड़े संत, यजमान एवं भक्तगण....
June 14, 2026 01:34 PM
हरि शेवा पुरुषोत्तम मास के धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहूति कल, संत समागम, विष्णु यज्ञ पूर्णाहुति आज रुद्राभिषेक एवं गंगा आरती सहित होंगे विविध आयोजन….
June 14, 2026 01:11 PM
विश्व रक्तदान दिवस पर यूनेस्को ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं - यूनेस्को….
June 14, 2026 01:06 PM
मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची उपासना - महंत मोहनशरण शास्त्री, निम्बार्क आश्रम में 501 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण, श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की ओर से हुआ सेवा कार्य...
June 14, 2026 01:04 PM
डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों और जनमानस ने किया रक्तदान, 54 यूनिट रक्त संग्रहित, IMA के 15 दिवसीय डॉक्टर्स डे उत्सव का हुआ आगाज, सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित....
June 14, 2026 01:00 PM
सुखलाल पाटीदार कचहरी वाले का निधन, पंचतत्व में विलीन हुए, पाटीदार परिवार ने किया नेत्रदान, इससे 2 लोगों को मिलेगी नई रोशनी....
June 14, 2026 11:48 AM
हमें जन्म देने वाली माता सिर्फ 6 माह तक दूध पिलाती है, और गोमाता सालों तक - पंडित कुलदीप शर्मा, भीषण गर्मी में भी उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, शिव मंदिर प्रांगण में भागवत कथा का भक्तिमय माहौल...
June 14, 2026 11:21 AM
जनकल्याण शिविरों में 285 हितग्राहियों में से 152 को मौके पर ही मिला हितलाभ, शिविरों में मिल रही हैं अनेक योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधाएं, आमजन जनकल्याण शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं...
June 14, 2026 10:30 AM
यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर विधायक कोठारी ने ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश...
June 14, 2026 10:23 AM
रोटरी डायमंड की आधिकारिक यात्रा एवं चौकीदार कक्ष लोकार्पण समारोह संपन्न, रोटरी डायमंड ने रचा सेवा का नया अध्याय - मण्डलाध्यक्ष सुशील मल्होत्रा...
June 14, 2026 10:03 AM
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पिपलिया हाडी में लगा जागरूकता शिविर, जन साहस संस्था ने बच्चों को दी शिक्षा का संदेश, बाँटी शैक्षणिक सामग्री...
June 14, 2026 09:57 AM
विश्व रक्तदाता दिवस पर सीआरपीएफ नीमच का रक्तदान महाअभियान, जवानों व परिवारजनों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान....
June 14, 2026 08:39 AM
नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कॉम्बिंग गश्त में 120 स्थायी व गिरफ्तारी वारंट तामील, 21 प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई..
June 14, 2026 08:31 AM
सुखले में लगी आग से मवेशी की मौत, टैंकर और बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त
June 14, 2026 07:26 AM
डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान, ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक को पहुंचाया अस्पताल....
June 14, 2026 03:12 AM
नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश, जुलाई में होगी कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस, 15 अगस्त पर जिलों की उपलब्धियां प्रस्तुत करेंगे प्रभारी मंत्री....
June 14, 2026 03:10 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
June 14, 2026 03:00 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 14, 2026 02:57 AM
चलती ट्रेन में चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर लूटने वाले आरोपी को 5 साल की सजा…
June 13, 2026 05:18 PM