हरि शेवा पुरुषोत्तम मास के धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहूति कल, संत समागम, विष्णु यज्ञ पूर्णाहुति आज रुद्राभिषेक एवं गंगा आरती सहित होंगे विविध आयोजन….
Updated : June 14, 2026 01:11 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
आयोजन
भीलवाड़ा :- हरी शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में सन्तान सेवा समिति एवं महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी महाराज के सान्निध्य में पुरुषोत्तम मास के उपलक्ष्य में विगत 17 मई से संचालित धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सेवा कार्यों का भव्य समापन 15 जून सोमवार को विविध धार्मिक अनुष्ठानों एवं संत समागम के साथ किया जाएगा। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी महाराज ने बताया कि पूरे पुरुषोत्तम मास में आश्रम में प्रतिदिन गीता पाठ, दुर्गा सप्तशती पाठ, अन्नपूर्णा स्तोत्र, श्री यंत्र पूजन, श्री सूक्त पाठ, गोपाल सहस्रनाम पाठ, महामृत्युंजय जाप, कनकधारा स्तोत्र पाठ, कल्पवृक्ष पूजन, गौसेवा, अन्नक्षेत्र, जलसेवा तथा अखंड रामनाम संकीर्तन सहित अनेक धार्मिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए गए, जिनमें देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया। उन्होंने बताया कि समापन दिवस पर मोनी अमावस्या होने से प्रातः 5 बजे गंगा, नर्मदा एवं पुष्कर के पवित्र जल से निर्मित सरोवर में संत-महात्मा स्नान एवं डुबकी लगाकर पुरुषोत्तम मास की पूर्णाहुति का शुभारंभ करेंगे। प्रातः 7 बजे आचार्य पंडित रोशन शास्त्री एवं उपाचार्य पंडित सत्यनारायण शर्मा के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विष्णु यज्ञ प्रारंभ होगा तथा हरि सिद्धेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा। दोपहर 12:15 बजे अभिजीत मुहूर्त में यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न होगी।
अपराह्न 3 बजे हनुमान चालीसा पाठ एवं संत समागम कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें भीलवाड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों के अनेक संत-महात्मा एवं महंत गण भाग लेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम जी महाराज ने बताया कि इनमें प्रमुख रूप से श्रीमंहत लक्ष्मण दास जी त्यागी, महामंडलेश्वर बाबूगिरी जी महाराज, श्रीमहंत मोहन शरण जी शास्त्री, महंत बनवारी शरण जी (काठिया बाबा), महंत संतदास जी महाराज, महंत रामदास जी, महंत आशुतोष जी महाराज, मंहत बलराम दास जी, महंत गोपाल दास जी महाराज, महंत मोनी बाबा, महंत राम गिरि जी महाराज, महंत जयराम दास जी, महंत जमनापुरी जी, महंत जोगेश्वर दास जी महाराज, डॉ. स्वामी निर्मल दास जी महाराज, डॉ. रामदास जी,महंत स्वरूप दास जी महाराज, महंत हनुमान राम जी महाराज, महंत महेंद्रदास जी, महंत श्याम दास जी महाराज, महंत अर्जुन दास जी, स्वामी ईश्वर दास जी सहित अनेक संत-महात्मा एवं भीलवाड़ा शहर के समस्त मंदिरों के पुजारी उपस्थित रहेंगे।
स्वामी हंसराम जी महाराज ने बताया कि पूरे पुरुषोत्तम मास में विभिन्न विद्वान संतों एवं कथा वाचकों के सान्निध्य में धार्मिक कथाओं का भव्य आयोजन किया गया। हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी जगदीश दास जी उदासीन महाराज द्वारा श्रीराम कथा, भानपुरा पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद जी तीर्थ द्वारा भक्तमाल कथा, पंडित गौरीशंकर शास्त्री द्वारा श्रीसत्यनारायण भगवान की कथा, जबलपुर के स्वामी अशोकानंद जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा तथा काशी के प्रखर वक्ता डॉ. स्वामी निर्मल दास जी महाराज द्वारा श्री शिवमहापुराण कथा का रसपान कराया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पुण्य लाभ अर्जित किया । इन सभी संतों ने श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति, संस्कार एवं सनातन संस्कृति का संदेश प्रदान किया। उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम मास के दौरान अमेरिका, स्पेन, आयरलैंड सहित देश के अहमदाबाद, वडोदरा, मुंबई, सूरत, चित्तौड़गढ़, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर एवं अन्य अनेक स्थानों से श्रद्धालु आश्रम पहुंचे और पुण्यलाभ अर्जित किया। आश्रम द्वारा संत सेवा, गौसेवा, ब्राह्मण सेवा, कन्या सेवा, दीन-दु:खियों की सेवा, कल्पवृक्ष पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ कच्ची बस्तियों में वस्त्र, कंबल, भोजन प्रसाद, मालपुए एवं आवश्यक सामग्री का वितरण भी किया गया। यज्ञाचार्य पंडित रोशन शास्त्री ने बताया कि पूर्णाहुति कार्यक्रम में अमावस्या तर्पण, 33 कोटि देवी-देवताओं का पूजन तथा 33 प्रकार के व्यंजन सहित छप्पन भोग और विभिन्न वैदिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। पूर्णाहुति के अवसर पर संत समागम, गंगा आरती, रामधुनी विश्राम एवं समस्त पाठ-पारायण की पूर्णाहुति के साथ पुरुषोत्तम मास का समापन किया जाएगा। आश्रम परिसर में पूरे माह भक्ति, श्रद्धा एवं सेवा का वातावरण बना रहा। प्रतिदिन आश्रम में श्रद्धालुओं को शीतल पेय एवं प्रसाद वितरण किया गया।
और खबरे
नीमच जिले की 1.55 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 37वीं किश्त अंतरित, 22 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में पहुंची, स्तरीय कार्यक्रम का जिले में हुआ सीधा प्रसारण, ग्राम, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर लाड़ली बहनों ने देखा लाइव टेलीकास्ट...
June 14, 2026 03:27 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई, ब्रेजा कार से 228 किलो 520 ग्राम डोडाचूरा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार....
June 14, 2026 03:06 PM
शिव परिवार, हनुमत प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना हरिहर यज्ञ सेकडों मंत्र से आहुतियां दी...
June 14, 2026 02:58 PM
अभिमान करने से भगवान नहीं मिलते हैं। सच्चे भक्ति प्रेम भाव से मिलते हैं - पंडित नरेन्द्र देव नागदा, कथा पांडाल बना गोकुल धाम, धूमधाम से मनाया गोवर्धन पर्वत उत्सव...
June 14, 2026 02:54 PM
मन की एकाग्रता के बिना सच्ची भक्ति नहीं मिलती है, पंडित शंकर शास्त्री ने मीरा चरित्र की भगवत ज्ञान गंगा में कहा,...
June 14, 2026 02:50 PM
सर्व कल्याण एवं सुखी जीवन की कामना के साथ श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहुति, हनुमान टेकरी आश्रम पर महायज्ञ की पूर्णाहुति में उमड़े संत, यजमान एवं भक्तगण....
June 14, 2026 01:34 PM
हरि शेवा पुरुषोत्तम मास के धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहूति कल, संत समागम, विष्णु यज्ञ पूर्णाहुति आज रुद्राभिषेक एवं गंगा आरती सहित होंगे विविध आयोजन….
June 14, 2026 01:11 PM
विश्व रक्तदान दिवस पर यूनेस्को ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं - यूनेस्को….
June 14, 2026 01:06 PM
मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची उपासना - महंत मोहनशरण शास्त्री, निम्बार्क आश्रम में 501 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण, श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की ओर से हुआ सेवा कार्य...
June 14, 2026 01:04 PM
डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों और जनमानस ने किया रक्तदान, 54 यूनिट रक्त संग्रहित, IMA के 15 दिवसीय डॉक्टर्स डे उत्सव का हुआ आगाज, सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित....
June 14, 2026 01:00 PM
सुखलाल पाटीदार कचहरी वाले का निधन, पंचतत्व में विलीन हुए, पाटीदार परिवार ने किया नेत्रदान, इससे 2 लोगों को मिलेगी नई रोशनी....
June 14, 2026 11:48 AM
हमें जन्म देने वाली माता सिर्फ 6 माह तक दूध पिलाती है, और गोमाता सालों तक - पंडित कुलदीप शर्मा, भीषण गर्मी में भी उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, शिव मंदिर प्रांगण में भागवत कथा का भक्तिमय माहौल...
June 14, 2026 11:21 AM
जनकल्याण शिविरों में 285 हितग्राहियों में से 152 को मौके पर ही मिला हितलाभ, शिविरों में मिल रही हैं अनेक योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधाएं, आमजन जनकल्याण शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं...
June 14, 2026 10:30 AM
यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर विधायक कोठारी ने ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश...
June 14, 2026 10:23 AM
रोटरी डायमंड की आधिकारिक यात्रा एवं चौकीदार कक्ष लोकार्पण समारोह संपन्न, रोटरी डायमंड ने रचा सेवा का नया अध्याय - मण्डलाध्यक्ष सुशील मल्होत्रा...
June 14, 2026 10:03 AM
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पिपलिया हाडी में लगा जागरूकता शिविर, जन साहस संस्था ने बच्चों को दी शिक्षा का संदेश, बाँटी शैक्षणिक सामग्री...
June 14, 2026 09:57 AM
विश्व रक्तदाता दिवस पर सीआरपीएफ नीमच का रक्तदान महाअभियान, जवानों व परिवारजनों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान....
June 14, 2026 08:39 AM
नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कॉम्बिंग गश्त में 120 स्थायी व गिरफ्तारी वारंट तामील, 21 प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई..
June 14, 2026 08:31 AM
सुखले में लगी आग से मवेशी की मौत, टैंकर और बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त
June 14, 2026 07:26 AM