रतनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 80 किलो डोडाचूरा सहित स्विफ्ट डिजायर कार जब्त, 5 हजार के इनामी बाल अपचारी सहित कई वारंटी गिरफ्तार....
Updated : June 14, 2026 03:33 PM
निर्मल मूंदड़ा रतनगढ
अपराध
रतनगढ़ :- थाना रतनगढ़ पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त एवं विशेष अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। साथ ही 5 हजार रुपये के इनामी बाल अपचारी, दो स्थाई वारंटी एवं फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहलता अग्रवाल एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करों एवं नशे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 13-14 जून 2026 की दरमियानी रात कॉम्बिंग गश्त के दौरान नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक RJ 14 CT 9973 नाकाबंदी तोड़कर भाग निकली। पुलिस ने वाहन का पीछा किया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से करीब 80 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये बताई गई है। मामले में अज्ञात चालक के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। इसी दौरान पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी बाल अपचारी को भी गिरफ्तार किया। इसके अलावा दो स्थाई वारंटियों एवं थाना सिंगोली के एक फरार वारंटी को भी पकड़ा गया। पुलिस ने अलग-अलग तीन प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए कुल 15 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब भी जब्त की है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भूरालाल भाबर एवं प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
और खबरे
माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी उत्सव कल से..
June 14, 2026 04:30 PM
संविधान सम्मान मौन रैली निकाल कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर जताया आक्रोश....
June 14, 2026 04:25 PM
रतनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 80 किलो डोडाचूरा सहित स्विफ्ट डिजायर कार जब्त, 5 हजार के इनामी बाल अपचारी सहित कई वारंटी गिरफ्तार....
June 14, 2026 03:33 PM
नीमच जिले की 1.55 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में 37वीं किश्त अंतरित, 22 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खातों में पहुंची, स्तरीय कार्यक्रम का जिले में हुआ सीधा प्रसारण, ग्राम, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर लाड़ली बहनों ने देखा लाइव टेलीकास्ट...
June 14, 2026 03:27 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की कार्रवाई, ब्रेजा कार से 228 किलो 520 ग्राम डोडाचूरा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार....
June 14, 2026 03:06 PM
शिव परिवार, हनुमत प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना हरिहर यज्ञ सेकडों मंत्र से आहुतियां दी...
June 14, 2026 02:58 PM
अभिमान करने से भगवान नहीं मिलते हैं। सच्चे भक्ति प्रेम भाव से मिलते हैं - पंडित नरेन्द्र देव नागदा, कथा पांडाल बना गोकुल धाम, धूमधाम से मनाया गोवर्धन पर्वत उत्सव...
June 14, 2026 02:54 PM
मन की एकाग्रता के बिना सच्ची भक्ति नहीं मिलती है, पंडित शंकर शास्त्री ने मीरा चरित्र की भगवत ज्ञान गंगा में कहा,...
June 14, 2026 02:50 PM
सर्व कल्याण एवं सुखी जीवन की कामना के साथ श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहुति, हनुमान टेकरी आश्रम पर महायज्ञ की पूर्णाहुति में उमड़े संत, यजमान एवं भक्तगण....
June 14, 2026 01:34 PM
हरि शेवा पुरुषोत्तम मास के धार्मिक अनुष्ठानों की पूर्णाहूति कल, संत समागम, विष्णु यज्ञ पूर्णाहुति आज रुद्राभिषेक एवं गंगा आरती सहित होंगे विविध आयोजन….
June 14, 2026 01:11 PM
विश्व रक्तदान दिवस पर यूनेस्को ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं - यूनेस्को….
June 14, 2026 01:06 PM
मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची उपासना - महंत मोहनशरण शास्त्री, निम्बार्क आश्रम में 501 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण, श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की ओर से हुआ सेवा कार्य...
June 14, 2026 01:04 PM
डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों और जनमानस ने किया रक्तदान, 54 यूनिट रक्त संग्रहित, IMA के 15 दिवसीय डॉक्टर्स डे उत्सव का हुआ आगाज, सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित....
June 14, 2026 01:00 PM
सुखलाल पाटीदार कचहरी वाले का निधन, पंचतत्व में विलीन हुए, पाटीदार परिवार ने किया नेत्रदान, इससे 2 लोगों को मिलेगी नई रोशनी....
June 14, 2026 11:48 AM
हमें जन्म देने वाली माता सिर्फ 6 माह तक दूध पिलाती है, और गोमाता सालों तक - पंडित कुलदीप शर्मा, भीषण गर्मी में भी उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, शिव मंदिर प्रांगण में भागवत कथा का भक्तिमय माहौल...
June 14, 2026 11:21 AM
जनकल्याण शिविरों में 285 हितग्राहियों में से 152 को मौके पर ही मिला हितलाभ, शिविरों में मिल रही हैं अनेक योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधाएं, आमजन जनकल्याण शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं...
June 14, 2026 10:30 AM
यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर विधायक कोठारी ने ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश...
June 14, 2026 10:23 AM
रोटरी डायमंड की आधिकारिक यात्रा एवं चौकीदार कक्ष लोकार्पण समारोह संपन्न, रोटरी डायमंड ने रचा सेवा का नया अध्याय - मण्डलाध्यक्ष सुशील मल्होत्रा...
June 14, 2026 10:03 AM
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पिपलिया हाडी में लगा जागरूकता शिविर, जन साहस संस्था ने बच्चों को दी शिक्षा का संदेश, बाँटी शैक्षणिक सामग्री...
June 14, 2026 09:57 AM