lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जनकल्याण शिविरों में 285 हितग्राहियों में से 152 को मौके पर ही मिला हितलाभ, शिविरों में मिल रही हैं अनेक योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधाएं, आमजन जनकल्याण शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं...

  Updated : June 14, 2026 10:30 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मंदसौर :- केन्द्र एवं प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में 12 जून से 18 जून 2026 तक जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में विभिन्न योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। जिले में आयोजित जनकल्याण शिविरों में अब तक कुल 285 हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन प्रस्तुत किए, जिनमें से 152 पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंच रहे हैं तथा शासन की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। जिले के सभी विकासखण्ड एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों पर तीन दिवसीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जनपद पंचायत मंदसौर में 15 से 17 जून, मल्हारगढ़ में 16 से 18 जून, सीतामऊ में 12 से 14 जून, गरोठ में 12 से 14 जून तथा भानपुरा में 15 से 17 जून तक जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसी प्रकार नगरीय निकायों में नगर पालिका मंदसौर में 15 से 18 जून तथा नगर परिषद नगरी, नारायणगढ़, सीतामऊ, सुवासरा एवं शामगढ़ में 12 से 16 जून तक शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। नगर परिषद मल्हारगढ़, पिपलिया मंडी, गरोठ, भानपुरा एवं भैंसोदा में 15 से 18 जून तक जनकल्याण शिविर आयोजित होंगे।

शिविरों में मिल रही हैं अनेक योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधाएं - जनकल्याण शिविरों में चालू खसरा-खतौनी एवं नक्शों की प्रतिलिपियां, पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना, लाडली लक्ष्मी योजना, विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं, निर्माण श्रमिक पंजीयन, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना, मछुआ क्रेडिट कार्ड योजना सहित अनेक जनहितकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है इसके अतिरिक्त अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा, सीमांकन प्रकरणों का निराकरण, नवीन नल कनेक्शन हेतु मांग-पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञा, नामांकन एवं माइग्रेशन प्रमाण पत्र, प्रोविजनल उपाधि, डुप्लीकेट अंकसूची, निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने सहित विभिन्न सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं। जिला प्रशासन ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम जनकल्याण शिविर में पहुंचकर शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची उपासना - महंत मोहनशरण शास्त्री, निम्बार्क आश्रम में 501 जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण, श्री निम्बार्क पारमार्थिक सेवा ट्रस्ट की ओर से हुआ सेवा कार्य...

June 14, 2026 01:04 PM

डॉक्टरों, मेडिकल छात्रों और जनमानस ने किया रक्तदान, 54 यूनिट रक्त संग्रहित, IMA के 15 दिवसीय डॉक्टर्स डे उत्सव का हुआ आगाज, सभी रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित....

June 14, 2026 01:00 PM

सुखलाल पाटीदार कचहरी वाले का निधन, पंचतत्व में विलीन हुए, पाटीदार परिवार ने किया नेत्रदान, इससे 2 लोगों को मिलेगी नई रोशनी....

June 14, 2026 11:48 AM

हमें जन्म देने वाली माता सिर्फ 6 माह तक दूध पिलाती है, और गोमाता सालों तक - पंडित कुलदीप शर्मा, भीषण गर्मी में भी उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, शिव मंदिर प्रांगण में भागवत कथा का भक्तिमय माहौल...

June 14, 2026 11:21 AM

जनकल्याण शिविरों में 285 हितग्राहियों में से 152 को मौके पर ही मिला हितलाभ, शिविरों में मिल रही हैं अनेक योजनाओं एवं सेवाओं की सुविधाएं, आमजन जनकल्याण शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं...

June 14, 2026 10:30 AM

यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर विधायक कोठारी ने ली समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश...

June 14, 2026 10:23 AM

रोटरी डायमंड की आधिकारिक यात्रा एवं चौकीदार कक्ष लोकार्पण समारोह संपन्न, रोटरी डायमंड ने रचा सेवा का नया अध्याय - मण्डलाध्यक्ष सुशील मल्होत्रा...

June 14, 2026 10:03 AM

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर पिपलिया हाडी में लगा जागरूकता शिविर, जन साहस संस्था ने बच्चों को दी शिक्षा का संदेश, बाँटी शैक्षणिक सामग्री...

June 14, 2026 09:57 AM

विश्व रक्तदाता दिवस पर सीआरपीएफ नीमच का रक्तदान महाअभियान, जवानों व परिवारजनों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान....

June 14, 2026 08:39 AM

नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कॉम्बिंग गश्त में 120 स्थायी व गिरफ्तारी वारंट तामील, 21 प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई..

June 14, 2026 08:31 AM

सुखले में लगी आग से मवेशी की मौत, टैंकर और बिजली लाइन भी क्षतिग्रस्त

June 14, 2026 07:26 AM

डायल-112 की तत्परता से बची युवक की जान, ट्रेन से गिरकर घायल हुए युवक को पहुंचाया अस्पताल....

June 14, 2026 03:12 AM

नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश, जुलाई में होगी कलेक्टर्स-एसपी कॉन्फ्रेंस, 15 अगस्त पर जिलों की उपलब्धियां प्रस्तुत करेंगे प्रभारी मंत्री....

June 14, 2026 03:10 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

June 14, 2026 03:00 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 14, 2026 02:57 AM

चलती ट्रेन में चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर लूटने वाले आरोपी को 5 साल की सजा…

June 13, 2026 05:18 PM

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने नीमच पुलिस का नवाचार, कानका फंटा पर शुरू हुआ जीवन संजीवनी अभियान...

June 13, 2026 05:15 PM

मादक पदार्थ तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 32.950 किलो डोडाचूरा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार...

June 13, 2026 05:12 PM

अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) एवं रीको अध्यक्ष शिखर अग्रवाल (आईएएस) ने किया संगम समूह का दौरा...

June 13, 2026 04:49 PM