lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आरोग्य भारती ने दिया योग से निरोग का संदेश, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान...

  Updated : June 22, 2026 11:00 AM

अर्जुन जयसवाल नीमच

  सामाजिक

नीमच। आरोग्य भारती जिला नीमच के आरोग्य मित्र योग प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षिकाओं ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में  नीमच जिले में विभिन्न स्थानों पर समाजसेवी तथा शासकीय संस्थाओं के सान्निध्य में योगाभ्यास कराया तथा योग को अपनी जीवन शैली में अपनाने पर बल दिया जिसमें रामपुरा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (गर्ग टीना जी गेहलोत),नीमच इंदिरा नगर (श्री महेंद्र भटनागर), नीमच सीटीसी हाउस सरदार गेट के पास(श्री राजमल  व्यास),नीमच चिल्ड्रेंस वेल एकेडमी (श्री अजय भटनागर),सावन हायर सेकेंडरी स्कूल (श्री विष्णुदेव  शर्मा),नीमच श्री वीरेंद्र कुमार सकलेचा मेडिकल कॉलेज (श्री भरत पाटीदार), नीमच जिला सत्र न्यायालय (श्वेता जी जोशी), लेवड़ा गोपाल गौशाला (श्री नकुल जैन),जीरन हायर सेकेंडरी स्कूल (श्री कमलाशंकर भट्ट), नीमच अन्नपूर्णा सेवा न्यास (श्री सतीष  बंसल), नीमच पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय (श्री पुखराज  साहू),मनासा मंडी प्रांगण (श्री दिनेशचंद्र  धाकड़),हांसपुर पंचायत भवन ( हेमलता जी नागदा),नीमच गायत्री मंदिर परिसर(श्री रवि  पोरवाल),तलाऊ ग्राम पंचायत परिसर (श्री गौरीशंकर  सेन), नीमच रोटरी क्लब नीमच (श्री राजेश  जैन),,नीमच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन नीमच (श्रीमती उषा नवीन  जैन),,नीमच लायन डेन ( श्री आनंद शर्मा),  नीमच जवाहर नगर (श्री गुणवंत  गोयल), किशनपुरा पंचायत (श्री रमेशचंद्र), नरसिंहपुरा पंचायत(श्री अनिल शर्मा, श्री राजमल कछावा) सावन राज राजेश्वरी वेद पाठशाला भादवमाता (श्री परशुराम  पण्ड्या), घसुंडी बामनी ग्राम पंचायत भवन (श्री मनोहरलाल  भारद्वाज एवं श्री रमेश नागदा) ने योगाभ्यास कराया। आरोग्य भारती जिला नीमच द्वारा जिलेभर में योग प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षिकाओं को मुख्य अतिथियों के कर कमलों से प्रशस्ति पत्र प्रदाय कर सम्पूर्ण क्षेत्र के  नागरिकों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
योग दिवस पर गायत्री परिवार और नेचुरोपैथी एसोसिएशन नीमच द्वारा एक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। जिसमे आरोग्य भारती से जुड़े कृति संस्था अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी , बाबूलाल गौड़ और आर्ची सक्सेना आदि  ने योग के इतिहास, निरोग रहने के लिए योग के महत्व पर अपने विचार रखे।  कार्यक्रम की रूपरेखा सत्येंद्र सक्सेना ने प्रस्तुत की। उक्त अवसर पर आरोग्य भारती मालवा प्रांत अध्यक्ष डॉ विष्णुसेन कछावा, प्रांत सहसचिव डॉ आशीष जोशी, जिलाध्यक्ष श्री अजय भटनागर, जिला सचिव प्रो. आशीष कुमार सोनी, योग प्रमुख श्री बालकृष्ण सोलंकी तथा सभी आरोग्य मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया।


अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी और आवासों में ईको फ्रेंडली भवन निर्माण सामग्री के उपयोग को करें प्रोत्साहित मुख्यमंत्री डॉ. यादव - विकास कार्यों का जिला स्तर पर होगा प्रेजेंटेशन मुख्यमंत्री डॉ. यादव...

June 22, 2026 01:05 PM

मंगलवाड थाना पुलिस की दोहरी कार्रवाई, अवैध एमडीएमए पाउडर सहित दो तस्कर गिरफ्तार, 09 मॉडिफाइड मोटरसाइकिलें जब्त....

June 22, 2026 12:36 PM

गंदे पानी की समस्या पर सख्त हुई - श्रीमती चोपड़ा, लापरवाही पाई जाने पर कंपनी का ठेका निरस्त करने के दिये निर्देश, पेयजल संबंधी शिकायतों को लेकर सीएमओ व जलकल सभापति की उपस्थिति में ली जलकल अमले की बैठक...

June 22, 2026 12:33 PM

नपा सीएमओ श्रीमती बामनिया ने मूलचंद मार्ग सहित अनेक क्षेत्रों में किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, नाला निर्माण शीघ्र पूर्ण करने व पर्याप्त सफाई के दिए निर्देश, ठेले- गुमटियों के बाहर सड़क तक रखी कुर्सीया हटवाई...

June 22, 2026 12:32 PM

राजस्व महा अभियान के तहत ग्राम धनेरियाकला में संयुक्त शिविर सम्‍पन्‍न....

June 22, 2026 11:40 AM

एनडीपीएस एक्ट के 06 वर्ष पुराने प्रकरण में वांछित 15 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार...

June 22, 2026 11:08 AM

हत्या के प्रयास एवं नकबजनी के मामलों में वांछित 5-5 हजार रुपये के तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार....

June 22, 2026 11:02 AM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आरोग्य भारती ने दिया योग से निरोग का संदेश, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान...

June 22, 2026 11:00 AM

राजस्व महा अभियान के तहत ग्राम धनेरियाकला में संयुक्त शिविर सम्‍पन्‍न....

June 22, 2026 09:56 AM

ग्राम कनावटी में ₹15 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन (डोम) का भूमि पूजन...

June 22, 2026 08:52 AM

12 जुलाई को होगा जिला स्तरीय सामाजिक करियर मार्गदर्शन सेमिनार, 7 विशेष सत्रों में होंगे उत्थान पर चर्चा....

June 22, 2026 08:46 AM

सीबीएन मंदसौर की बड़ी कार्रवाई, 616 किलोग्राम अवैध (पॉपी स्ट्रॉ) डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...

June 22, 2026 08:43 AM

जिले की स्थापना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को लगे नए पंख, मेडिकल कॉलेज सहित आधुनिक सुविधाओं के विस्तार से बदली स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर....

June 22, 2026 08:39 AM

इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित योग दर्शन से विश्व कल्याण तक संगोष्ठी संपन्न....

June 22, 2026 08:31 AM

असहनीय पीड़ा झेल रहे घायल नंदी की मदद को दौड़े गो रक्षक, टूटे सींग का कराया उपचार, मूक पशु को मिली नई जिंदगी...

June 22, 2026 08:03 AM

नशे के खिलाफ मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा अभियान, 10 दिनों में 2.90 करोड़ रुपये से अधिक की मादक सामग्री और संपत्ति जब्त....

June 22, 2026 02:55 AM

राष्ट्रपति ने किया चीता कमांड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण, चीता प्रदर्शिनी भी देखी....

June 22, 2026 02:50 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 22, 2026 02:36 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 22, 2026 02:35 AM