हत्या के प्रयास एवं नकबजनी के मामलों में वांछित 5-5 हजार रुपये के तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार....
Updated : June 22, 2026 11:02 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत जिला विशेष टीम एवं थाना विजयपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हत्या, हत्या के प्रयास एवं नकबजनी के मामलों में वांछित 5-5 हजार रुपये के तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 के तहत अधिकाधिक वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकुल शर्मा के निर्देशन में जिला विशेष टीम को सक्रिय किया गया था। टीम द्वारा फरार एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार आसूचना संकलन, तकनीकी संसाधनों का उपयोग तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी दौरान टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना विजयपुर के वर्ष 2025 के हत्या के प्रयास के प्रकरण में वांछित तथा थाना हमीरगढ़ जिला भीलवाड़ा के प्रकरण में चोरी के दौरान हत्या की वारदात के मामले में 5-5 हजार रुपये के इनामी आरोपी संजय, अरुण एवं मनीष क्षेत्र में सक्रिय होकर पुनः चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर टीम द्वारा तत्काल तकनीकी विश्लेषण कर आरोपियों की संभावित गतिविधियों एवं आवागमन के मार्गों का विश्लेषण किया गया। तत्पश्चात टीम द्वारा संभावित मार्गों पर रणनीतिक रूप से नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम को देखकर तीनों आरोपी जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पीछा कर कड़ी मशक्कत एवं सूझबूझ से तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पहचान एवं सत्यापन के उपरांत आरोपियों को नियमानुसार डिटेन कर पुलिस थाना विजयपुर को सुपुर्द किया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण - 1. संजय पुत्र फूलचंद कंजर उम्र 25 वर्ष निवासी दूधीतलाई, थाना विजयपुर, जिला चित्तौड़गढ़। 2. अरुण पुत्र जानकीलाल कंजर उम्र 26 वर्ष निवासी दूधीतलाई, थाना विजयपुर, जिला चित्तौड़गढ़। 3. मनीष पुत्र ओमप्रकाश कंजर उम्र 21 वर्ष निवासी मोतीमंगरी, थाना विजयपुर, जिला चित्तौड़गढ़. उल्लेखनीय है कि थाना हमीरगढ़ जिला भीलवाड़ा के प्रकरण में आरोपीगण चोरी करने के उद्देश्य से घटनास्थल पर गए थे, जहां चोरी के दौरान एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। उक्त गंभीर प्रकरण में तीनों आरोपी फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी पर जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा द्वारा प्रत्येक आरोपी पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके अतिरिक्त तीनों आरोपी थाना विजयपुर, जिला चित्तौड़गढ़ के वर्ष 2025 के हत्या के प्रयास के एक अन्य प्रकरण में भी वांछित चल रहे हैं।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड - 1. मनीष पुत्र ओमप्रकाश कंजर के थाना विजयपुर में हत्या का प्रयास, हमीरगढ़ भीलवाड़ा में चोरी ओर हत्या का प्रकरण दर्ज हो वांछित है 2. संजय पुत्र फूलचंद कंजर के
थाना विजयपुर, बेगूं , हमीरगढ़ भीलवाड़ा में नकबजनी, चोरी, लूट ओर हत्या व आबकारी के कुल 6 प्रकरण दर्ज हो वांछित है 3. अरुण पुत्र जानकीलाल कंजर निवासी के थाना साडास, थाना हमीरगढ़ भीलवाड़ा विजयपुर में लूट,नकबजनी, आर्म्स, हत्या सहित 7 प्रकरण हो 3 प्रकरणों में वांछित है
पुलिस टीम डीएसटी - कानि.रामावतार (प्रभारी चोरी निरोधक टीम),सुनील कुमार, प्रहलाद कुमार,पदम,हरिराम,हेमराज, जोगेन्द्र,दुर्गेश, मनीष(साइबर सेल)
सहयोगी टीम - थानाधिकारी रामलाल, एएसआई रोडूलाल, राजकुमार (साइबर सेल) जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ द्वारा चोरी नकबजनी में वांछित, फरार एवं इनामी अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी है।
और खबरे
मंगलवाड थाना पुलिस की दोहरी कार्रवाई, अवैध एमडीएमए पाउडर सहित दो तस्कर गिरफ्तार, 09 मॉडिफाइड मोटरसाइकिलें जब्त....
June 22, 2026 12:36 PM
गंदे पानी की समस्या पर सख्त हुई - श्रीमती चोपड़ा, लापरवाही पाई जाने पर कंपनी का ठेका निरस्त करने के दिये निर्देश, पेयजल संबंधी शिकायतों को लेकर सीएमओ व जलकल सभापति की उपस्थिति में ली जलकल अमले की बैठक...
June 22, 2026 12:33 PM
नपा सीएमओ श्रीमती बामनिया ने मूलचंद मार्ग सहित अनेक क्षेत्रों में किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, नाला निर्माण शीघ्र पूर्ण करने व पर्याप्त सफाई के दिए निर्देश, ठेले- गुमटियों के बाहर सड़क तक रखी कुर्सीया हटवाई...
June 22, 2026 12:32 PM
राजस्व महा अभियान के तहत ग्राम धनेरियाकला में संयुक्त शिविर सम्पन्न....
June 22, 2026 11:40 AM
एनडीपीएस एक्ट के 06 वर्ष पुराने प्रकरण में वांछित 15 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार...
June 22, 2026 11:08 AM
हत्या के प्रयास एवं नकबजनी के मामलों में वांछित 5-5 हजार रुपये के तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार....
June 22, 2026 11:02 AM
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आरोग्य भारती ने दिया योग से निरोग का संदेश, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान...
June 22, 2026 11:00 AM
राजस्व महा अभियान के तहत ग्राम धनेरियाकला में संयुक्त शिविर सम्पन्न....
June 22, 2026 09:56 AM
ग्राम कनावटी में ₹15 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन (डोम) का भूमि पूजन...
June 22, 2026 08:52 AM
12 जुलाई को होगा जिला स्तरीय सामाजिक करियर मार्गदर्शन सेमिनार, 7 विशेष सत्रों में होंगे उत्थान पर चर्चा....
June 22, 2026 08:46 AM
सीबीएन मंदसौर की बड़ी कार्रवाई, 616 किलोग्राम अवैध (पॉपी स्ट्रॉ) डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...
June 22, 2026 08:43 AM
जिले की स्थापना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को लगे नए पंख, मेडिकल कॉलेज सहित आधुनिक सुविधाओं के विस्तार से बदली स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर....
June 22, 2026 08:39 AM
इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित योग दर्शन से विश्व कल्याण तक संगोष्ठी संपन्न....
June 22, 2026 08:31 AM
असहनीय पीड़ा झेल रहे घायल नंदी की मदद को दौड़े गो रक्षक, टूटे सींग का कराया उपचार, मूक पशु को मिली नई जिंदगी...
June 22, 2026 08:03 AM
नशे के खिलाफ मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा अभियान, 10 दिनों में 2.90 करोड़ रुपये से अधिक की मादक सामग्री और संपत्ति जब्त....
June 22, 2026 02:55 AM
राष्ट्रपति ने किया चीता कमांड कंट्रोल सेंटर का भ्रमण, चीता प्रदर्शिनी भी देखी....
June 22, 2026 02:50 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 22, 2026 02:36 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 22, 2026 02:35 AM
VHP अभ्यास वर्ग, भादवा माता में बोले श्री झाला, सोशल मीडिया और नैरेटिव की लड़ाई में सजग रहें कार्यकर्ता...
June 21, 2026 03:28 PM