lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मंगलवाड थाना पुलिस की दोहरी कार्रवाई, अवैध एमडीएमए पाउडर सहित दो तस्कर गिरफ्तार, 09 मॉडिफाइड मोटरसाइकिलें जब्त....

  Updated : June 22, 2026 12:36 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  अपराध

चित्तौड़गढ़ :- मंगलवाड़ थाना पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयो के दौरान एक ओर अवैध मादक पदार्थ 19 ग्राम एमडीएमए पाउडर सहित दो तस्करों को गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल जब्त की, वहीं दूसरी ओर वाहनों की संरचना में अवैध परिवर्तन एवं अनाधिकृत लेखन पाए जाने पर 09 मोटरसाइकिलों को धारा 38 पुलिस एक्ट के तहत जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि एएसपी मुकुल शर्मा आरपीएस के निर्देशन एवं डीएसपी बड़ीसादड़ी के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।
*प्रथम कार्यवाही:-* दिनांक 22 जून 2026 को थाना मंगलवाड पुलिस द्वारा चित्तौड़गढ़-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से छापरी गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान एक हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी। चालक द्वारा पुलिस नाकाबंदी देखकर भागने का प्रयास किया गया, जिसे रोककर नियमानुसार तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी रामचन्द्र पिता नारायणलाल गाडरी निवासी भगीमों का खेड़ा थाना भीण्डर जिला उदयपुर एवं शम्भुलाल पिता गंगाराम गुर्जर निवासी नेगड़िया थाना मंगलवाड जिला चित्तौड़गढ़ के कब्जे से 19 ग्राम अवैध मिथाइलीनडाइऑक्सी मेथाम्फेटामाइन (एमडीएमए) बरामद हुई। मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया।
द्वितीय कार्यवाही - यातायात एवं सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वाहनों की जांच के दौरान वाहनों की संरचना में अवैध परिवर्तन, अनाधिकृत शब्द, चिन्ह एवं लेखन पाए जाने पर 09 मोटरसाइकिलों को धारा 38 पुलिस एक्ट के तहत जब्त किया गया. जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन, अनाधिकृत लाल-नीली बत्ती, फ्लैशर, स्ट्रोब लाइट, हूटर, काली फिल्म तथा अनाधिकृत शब्द एवं चिन्हों का उपयोग न करें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

योग से तन-मन को मिली नई ऊर्जा, IMA के योग सत्र में डॉक्टरों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का मंत्र, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग गुरु उषा नवीन जैन के मार्गदर्शन में योगासन, प्राणायाम और ध्यान किया...

June 22, 2026 01:31 PM

बांगरेड़ की घटना ने जावद में विकास के दावों की खोली पोल, जनता अब जवाब मांग रही- मन्नू बना, 20 साल की विधायकी के बाद भी सड़क, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे ग्रामीण, नयागांव बॉर्डर पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के भी लगाए गंभीर आरोप...

June 22, 2026 01:25 PM

पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है - मुकेश साहू, रोटरी क्लब नीमच के नवीन सत्र का पदस्थापना समारोह सम्पन्न...

June 22, 2026 01:22 PM

अंडरपास में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करें : कलेक्टर श्रीमती गर्ग, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न...

June 22, 2026 01:07 PM

सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी और आवासों में ईको फ्रेंडली भवन निर्माण सामग्री के उपयोग को करें प्रोत्साहित मुख्यमंत्री डॉ. यादव - विकास कार्यों का जिला स्तर पर होगा प्रेजेंटेशन मुख्यमंत्री डॉ. यादव...

June 22, 2026 01:05 PM

मंगलवाड थाना पुलिस की दोहरी कार्रवाई, अवैध एमडीएमए पाउडर सहित दो तस्कर गिरफ्तार, 09 मॉडिफाइड मोटरसाइकिलें जब्त....

June 22, 2026 12:36 PM

गंदे पानी की समस्या पर सख्त हुई - श्रीमती चोपड़ा, लापरवाही पाई जाने पर कंपनी का ठेका निरस्त करने के दिये निर्देश, पेयजल संबंधी शिकायतों को लेकर सीएमओ व जलकल सभापति की उपस्थिति में ली जलकल अमले की बैठक...

June 22, 2026 12:33 PM

नपा सीएमओ श्रीमती बामनिया ने मूलचंद मार्ग सहित अनेक क्षेत्रों में किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, नाला निर्माण शीघ्र पूर्ण करने व पर्याप्त सफाई के दिए निर्देश, ठेले- गुमटियों के बाहर सड़क तक रखी कुर्सीया हटवाई...

June 22, 2026 12:32 PM

राजस्व महा अभियान के तहत ग्राम धनेरियाकला में संयुक्त शिविर सम्‍पन्‍न....

June 22, 2026 11:40 AM

एनडीपीएस एक्ट के 06 वर्ष पुराने प्रकरण में वांछित 15 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार...

June 22, 2026 11:08 AM

हत्या के प्रयास एवं नकबजनी के मामलों में वांछित 5-5 हजार रुपये के तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार....

June 22, 2026 11:02 AM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आरोग्य भारती ने दिया योग से निरोग का संदेश, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान...

June 22, 2026 11:00 AM

राजस्व महा अभियान के तहत ग्राम धनेरियाकला में संयुक्त शिविर सम्‍पन्‍न....

June 22, 2026 09:56 AM

ग्राम कनावटी में ₹15 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन (डोम) का भूमि पूजन...

June 22, 2026 08:52 AM

12 जुलाई को होगा जिला स्तरीय सामाजिक करियर मार्गदर्शन सेमिनार, 7 विशेष सत्रों में होंगे उत्थान पर चर्चा....

June 22, 2026 08:46 AM

सीबीएन मंदसौर की बड़ी कार्रवाई, 616 किलोग्राम अवैध (पॉपी स्ट्रॉ) डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...

June 22, 2026 08:43 AM

जिले की स्थापना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को लगे नए पंख, मेडिकल कॉलेज सहित आधुनिक सुविधाओं के विस्तार से बदली स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर....

June 22, 2026 08:39 AM

इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित योग दर्शन से विश्व कल्याण तक संगोष्ठी संपन्न....

June 22, 2026 08:31 AM

असहनीय पीड़ा झेल रहे घायल नंदी की मदद को दौड़े गो रक्षक, टूटे सींग का कराया उपचार, मूक पशु को मिली नई जिंदगी...

June 22, 2026 08:03 AM