lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है - मुकेश साहू, रोटरी क्लब नीमच के नवीन सत्र का पदस्थापना समारोह सम्पन्न...

  Updated : June 22, 2026 01:22 PM

DESK NEWS

  सामाजिक

नीमच :- सामाजिक सेवा एवं मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित रोटरी क्लब नीमच के नवीन सत्र 2026-27 का पदस्थापना समारोह रविवार 21 जून को सायं 6:30 बजे मंगलम होटल एंड रिसोर्ट, मनासा रोड, नीमच में आयोजित किया गया। समारोह में रोटरी क्लब नीमच के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन युजवेन्द्र सिंह भाटिया, सचिव रोटेरियन अभिषेक शर्मा तथा कोषाध्यक्ष रोटेरियन (डॉ.) अंतिमा भाटिया सहित नवीन कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों का विधिवत पदस्थापन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटेरियन मुकेश साहू, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2027-28 थे, श्री साहू ने कहा कि रोटरी क्लब पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा का प्रतीक है। हर रोटेरियन के पास सेवा सहयोग की अलग कहानी है। रोटेरियन यदि देश-विदेश में कहीं भी हो तो उसे शीघ्र सेवा सहायता सहयोग मिलता है। सेवा सहयोग का दूसरा नाम रोटरी क्लब है। रोटरी क्लब विश्व के 207 देश में 13 लाख सदस्यों के साथ 36000 क्लब निरंतर पीड़ित मानवता के लिए सेवा कर रहे है, इस प्रकार 540 डिस्ट्रिक्ट सेवा प्रकल्प अभियान में कार्यरत है। देश विदेश के किसी भी कोने में रोटरी क्लब के सदस्य को यदि कोई परेशानी है तो उसके पास इस शहर का रोटेरियन आधे घंटे में सहायता सहयोग के लिए पहुंच सकता है यह किसी भी राजनीतिक संगठन या व्यापारी संगठन में भी संभव नहीं है। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में समाज सेवा में नीमच क्लब की अपनी अलग पहचान है। यदि कोई रोटेरियन है उसके माध्यम से यदि हम कोई भी व्यापार व्यवसाय का कार्य करते हैं तो उसमें बाजार से 10% कम पर होता है। और क्वालिटी गुणवत्तायुक्त और विश्वास व ईमानदारी के साथ पूरा कार्य होता है। रोटरी क्लब प्रत्येक आंगनबाड़ी पर 80 से 100 बच्चों को गोद लेकर कुपोषण को दूर करने का अभियान चलाएगा जिसमें 10000 बच्चों को गोद लेकर कुपोषण से उपचार करवा कर स्वस्थ बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। (पद स्थापना) शपथअधिकारी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 2028- 29रोटेरियन सुखदेव सिंह घुम्मन ने कहा कि सेवा प्रकल्प अभियान के लिए नए क्लब बनाकर भी सेवा कार्य किया जा सकता है। रोटरी का अपना 121 साल का इतिहास है 13 लाख सदस्य सेवा कार्य करते हैं 200 से अधिक देशों में कार्यरत है 4500 क्लब है। रोटरी क्लब में परिवार जैसा वातावरण मिलता है।अध्यक्ष युजवेंद्र सिंह भाटिया ने कहा कि रोटरी क्लब नीमच के सभी पदाधिकारीयों ने नेतृत्व में जो विश्वास जताया है उस पर पूरा खरा उतारने के लिए निरंतर परिश्रम और पुरुषार्थ के साथ सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। कनेक्ट कॉपरेट कांट्रीब्यूट को जीवन में आत्मसात कर क्लब के माध्यम सेवा के नये आयाम स्थापित करेंगे। सरस्वती वंदना प्रस्तुत करने वाली 4 छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व ईनर व्हील अध्यक्ष रजिया अहमद द्वारा श्रीमती शोभा लॉक्स को सांकेतिक रूप से सिलाई मशीन प्रदान कर सेवा प्रकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया।
क्लब के पूर्व अध्यक्ष शरद जैन ने बताया कि आगामी सत्र में क्लब द्वारा सेवा, सहयोग एवं सहभागिता को केंद्र में रखते हुए विकास के विविध प्रकल्प संचालित किए गए। उन्होंने कहा कि रोटरी का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सकारात्मक परिवर्तन पहुंचाना है तथा क्लब के सभी सदस्य इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में मंचासिन अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण शर्मा ने किया तथा आभार सचिव अभिषेक शर्मा ने व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।कार्यक्रम में निर्धारित समय पर प्रथम आने वाले पांच रोटेरियन साथियों का सम्मान किया गया जिसमें सुरेश जैन मशीनरी, दिनेश लड्ढा, प्रवीण शर्मा ,राजेश जायसवाल ,मुकेश कालरा, शामिल हैं। इस अवसर पर गुणवंत ऐरन का भी सम्मान किया गया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

योग से तन-मन को मिली नई ऊर्जा, IMA के योग सत्र में डॉक्टरों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का मंत्र, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग गुरु उषा नवीन जैन के मार्गदर्शन में योगासन, प्राणायाम और ध्यान किया...

June 22, 2026 01:31 PM

बांगरेड़ की घटना ने जावद में विकास के दावों की खोली पोल, जनता अब जवाब मांग रही- मन्नू बना, 20 साल की विधायकी के बाद भी सड़क, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे ग्रामीण, नयागांव बॉर्डर पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के भी लगाए गंभीर आरोप...

June 22, 2026 01:25 PM

पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है - मुकेश साहू, रोटरी क्लब नीमच के नवीन सत्र का पदस्थापना समारोह सम्पन्न...

June 22, 2026 01:22 PM

अंडरपास में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करें : कलेक्टर श्रीमती गर्ग, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न...

June 22, 2026 01:07 PM

सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी और आवासों में ईको फ्रेंडली भवन निर्माण सामग्री के उपयोग को करें प्रोत्साहित मुख्यमंत्री डॉ. यादव - विकास कार्यों का जिला स्तर पर होगा प्रेजेंटेशन मुख्यमंत्री डॉ. यादव...

June 22, 2026 01:05 PM

मंगलवाड थाना पुलिस की दोहरी कार्रवाई, अवैध एमडीएमए पाउडर सहित दो तस्कर गिरफ्तार, 09 मॉडिफाइड मोटरसाइकिलें जब्त....

June 22, 2026 12:36 PM

गंदे पानी की समस्या पर सख्त हुई - श्रीमती चोपड़ा, लापरवाही पाई जाने पर कंपनी का ठेका निरस्त करने के दिये निर्देश, पेयजल संबंधी शिकायतों को लेकर सीएमओ व जलकल सभापति की उपस्थिति में ली जलकल अमले की बैठक...

June 22, 2026 12:33 PM

नपा सीएमओ श्रीमती बामनिया ने मूलचंद मार्ग सहित अनेक क्षेत्रों में किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, नाला निर्माण शीघ्र पूर्ण करने व पर्याप्त सफाई के दिए निर्देश, ठेले- गुमटियों के बाहर सड़क तक रखी कुर्सीया हटवाई...

June 22, 2026 12:32 PM

राजस्व महा अभियान के तहत ग्राम धनेरियाकला में संयुक्त शिविर सम्‍पन्‍न....

June 22, 2026 11:40 AM

एनडीपीएस एक्ट के 06 वर्ष पुराने प्रकरण में वांछित 15 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार...

June 22, 2026 11:08 AM

हत्या के प्रयास एवं नकबजनी के मामलों में वांछित 5-5 हजार रुपये के तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार....

June 22, 2026 11:02 AM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आरोग्य भारती ने दिया योग से निरोग का संदेश, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान...

June 22, 2026 11:00 AM

राजस्व महा अभियान के तहत ग्राम धनेरियाकला में संयुक्त शिविर सम्‍पन्‍न....

June 22, 2026 09:56 AM

ग्राम कनावटी में ₹15 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन (डोम) का भूमि पूजन...

June 22, 2026 08:52 AM

12 जुलाई को होगा जिला स्तरीय सामाजिक करियर मार्गदर्शन सेमिनार, 7 विशेष सत्रों में होंगे उत्थान पर चर्चा....

June 22, 2026 08:46 AM

सीबीएन मंदसौर की बड़ी कार्रवाई, 616 किलोग्राम अवैध (पॉपी स्ट्रॉ) डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...

June 22, 2026 08:43 AM

जिले की स्थापना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को लगे नए पंख, मेडिकल कॉलेज सहित आधुनिक सुविधाओं के विस्तार से बदली स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर....

June 22, 2026 08:39 AM

इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित योग दर्शन से विश्व कल्याण तक संगोष्ठी संपन्न....

June 22, 2026 08:31 AM

असहनीय पीड़ा झेल रहे घायल नंदी की मदद को दौड़े गो रक्षक, टूटे सींग का कराया उपचार, मूक पशु को मिली नई जिंदगी...

June 22, 2026 08:03 AM