बांगरेड़ की घटना ने जावद में विकास के दावों की खोली पोल, जनता अब जवाब मांग रही- मन्नू बना, 20 साल की विधायकी के बाद भी सड़क, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे ग्रामीण, नयागांव बॉर्डर पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के भी लगाए गंभीर आरोप...
Updated : June 22, 2026 01:25 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनमोहनसिंह “मन्नू बना” ने जावद विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बीते लगभग दो दशकों से जावद विधानसभा क्षेत्र की जनता उन्हें लगातार विधायक चुनकर विधानसभा भेज रही है, लेकिन विकास के नाम पर किए जा रहे उनके दावे अब धरातल पर खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रविवार को ग्राम बांगरेड़ में सामने आया घटनाक्रम इस बात का जीवंत उदाहरण है कि क्षेत्र की जनता अब नाराज ही नहीं, बल्कि जवाब मांगने के मूड में है।
मन्नू बना ने कहा कि बांगरेड़ गांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन होना निश्चित रूप से स्वागत योग्य कदम है, लेकिन सवाल यह है कि जब गांव तक पहुंचने के लिए आज भी बेहतर सड़क उपलब्ध नहीं है, तो उस स्वास्थ्य केंद्र का वास्तविक लाभ ग्रामीणों तक कैसे पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि वर्षों से सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों का आक्रोश अचानक नहीं फूटा, बल्कि यह लंबे समय से चली आ रही उपेक्षा और अनदेखी का परिणाम है। यही कारण रहा कि कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने खुलकर विरोध दर्ज कराया और विधायक को उल्टे पैर लौटने पर मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि बांगरेड़ की घटना किसी एक गांव की नाराजगी भर नहीं है, बल्कि यह पूरे जावद विधानसभा क्षेत्र में पनप रहे जनअसंतोष का प्रतीक है। क्षेत्र के कई गांव आज भी सड़क, पानी, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव बीतते ही वे वादे फाइलों और भाषणों तक सीमित रह जाते हैं। मन्नू बना ने आरोप लगाया कि विधायक सखलेचा विकास के नाम पर केवल घोषणाएं और भूमिपूजन कर रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा कि जनता अब शिलान्यास और भूमिपूजन की राजनीति से आगे बढ़ चुकी है; लोगों को वास्तविक विकास चाहिए, जो गांव-गांव तक दिखाई दे। उन्होंने नयागांव बॉर्डर स्थित परिवहन चेकपोस्ट का मुद्दा उठाते हुए गंभीर आरोप लगाए कि विधायक सखलेचा के कार्यकाल में यह चेकपोस्ट लूट, भ्रष्टाचार और अवैध वसूली का केंद्र बन चुकी है। वाहन चेकिंग के नाम पर ट्रक चालकों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों से खुलेआम अवैध वसूली किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक से जुड़े कुछ प्रभावशाली लोग इस पूरे नेटवर्क में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि यदि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की मंशा साफ होती तो इस तरह की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई होती। लेकिन दुर्भाग्य यह है कि शिकायतें सामने आने के बावजूद व्यवस्था मौन बनी हुई है। इससे साफ संकेत मिलता है कि कहीं न कहीं संरक्षण का खेल चल रहा है। मन्नू बना ने जावद जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि वे 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़े गए थे, लेकिन आज तक अपनी कुर्सी पर बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के कथित भ्रष्टाचार-विरोधी दावों
और खबरे
योग से तन-मन को मिली नई ऊर्जा, IMA के योग सत्र में डॉक्टरों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का मंत्र, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग गुरु उषा नवीन जैन के मार्गदर्शन में योगासन, प्राणायाम और ध्यान किया...
June 22, 2026 01:31 PM
बांगरेड़ की घटना ने जावद में विकास के दावों की खोली पोल, जनता अब जवाब मांग रही- मन्नू बना, 20 साल की विधायकी के बाद भी सड़क, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे ग्रामीण, नयागांव बॉर्डर पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के भी लगाए गंभीर आरोप...
June 22, 2026 01:25 PM
पीड़ित मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है - मुकेश साहू, रोटरी क्लब नीमच के नवीन सत्र का पदस्थापना समारोह सम्पन्न...
June 22, 2026 01:22 PM
अंडरपास में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करें : कलेक्टर श्रीमती गर्ग, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न...
June 22, 2026 01:07 PM
सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी और आवासों में ईको फ्रेंडली भवन निर्माण सामग्री के उपयोग को करें प्रोत्साहित मुख्यमंत्री डॉ. यादव - विकास कार्यों का जिला स्तर पर होगा प्रेजेंटेशन मुख्यमंत्री डॉ. यादव...
June 22, 2026 01:05 PM
मंगलवाड थाना पुलिस की दोहरी कार्रवाई, अवैध एमडीएमए पाउडर सहित दो तस्कर गिरफ्तार, 09 मॉडिफाइड मोटरसाइकिलें जब्त....
June 22, 2026 12:36 PM
गंदे पानी की समस्या पर सख्त हुई - श्रीमती चोपड़ा, लापरवाही पाई जाने पर कंपनी का ठेका निरस्त करने के दिये निर्देश, पेयजल संबंधी शिकायतों को लेकर सीएमओ व जलकल सभापति की उपस्थिति में ली जलकल अमले की बैठक...
June 22, 2026 12:33 PM
नपा सीएमओ श्रीमती बामनिया ने मूलचंद मार्ग सहित अनेक क्षेत्रों में किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, नाला निर्माण शीघ्र पूर्ण करने व पर्याप्त सफाई के दिए निर्देश, ठेले- गुमटियों के बाहर सड़क तक रखी कुर्सीया हटवाई...
June 22, 2026 12:32 PM
राजस्व महा अभियान के तहत ग्राम धनेरियाकला में संयुक्त शिविर सम्पन्न....
June 22, 2026 11:40 AM
एनडीपीएस एक्ट के 06 वर्ष पुराने प्रकरण में वांछित 15 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार...
June 22, 2026 11:08 AM
हत्या के प्रयास एवं नकबजनी के मामलों में वांछित 5-5 हजार रुपये के तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार....
June 22, 2026 11:02 AM
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आरोग्य भारती ने दिया योग से निरोग का संदेश, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान...
June 22, 2026 11:00 AM
राजस्व महा अभियान के तहत ग्राम धनेरियाकला में संयुक्त शिविर सम्पन्न....
June 22, 2026 09:56 AM
ग्राम कनावटी में ₹15 लाख की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन (डोम) का भूमि पूजन...
June 22, 2026 08:52 AM
12 जुलाई को होगा जिला स्तरीय सामाजिक करियर मार्गदर्शन सेमिनार, 7 विशेष सत्रों में होंगे उत्थान पर चर्चा....
June 22, 2026 08:46 AM
सीबीएन मंदसौर की बड़ी कार्रवाई, 616 किलोग्राम अवैध (पॉपी स्ट्रॉ) डोडाचूरा जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार...
June 22, 2026 08:43 AM
जिले की स्थापना के बाद स्वास्थ्य सेवाओं को लगे नए पंख, मेडिकल कॉलेज सहित आधुनिक सुविधाओं के विस्तार से बदली स्वास्थ्य व्यवस्था की तस्वीर....
June 22, 2026 08:39 AM
इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित योग दर्शन से विश्व कल्याण तक संगोष्ठी संपन्न....
June 22, 2026 08:31 AM
असहनीय पीड़ा झेल रहे घायल नंदी की मदद को दौड़े गो रक्षक, टूटे सींग का कराया उपचार, मूक पशु को मिली नई जिंदगी...
June 22, 2026 08:03 AM