FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

राजस्थान-मध्यप्रदेश का मोस्ट वांटेड इनामी तस्कर ANTF के शिकंजे में, ऑपरेशन नीलमणि' में 8 माह की मेहनत के बाद 1.69 लाख रुपये के इनामी कुख्यात तस्कर सुनील मीणा को मध्यप्रदेश के जीरन से दबोचा..

  Updated : July 08, 2026 04:33 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  अपराध

मचीताखेड़ा :- मंगलवार-बुधवार की रात को राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने ऑपरेशन नीलमणि के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए राजस्थान और मध्यप्रदेश का मोस्ट वांटेड अंतर्राज्यीय तस्कर सुनील मीणा (27) को मध्यप्रदेश के जीरन (जिला नीमच) से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दोनों राज्यों सहित अन्य एजेंसियों के कुल 19 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं तथा उस पर कुल 1.69 लाख रुपये से अधिक का इनाम घोषित था। महानिरीक्षक पुलिस श्री विकास कुमार ने बताया कि सुनील कई वर्षों से फरार था और नशीले पदार्थों की तस्करी का बड़ा नेटवर्क संचालित करता था। वह पुलिस की घेराबंदी होने पर कई बार फायरिंग कर फरार हो जाता था, जिससे वह तस्करी की दुनिया में बेहद खतरनाक अपराधी माना जाता था। प्रमुख तथ्य8 माह तक चली गुप्त निगरानी और तकनीकी विश्लेषण के बाद गिरफ्तारी।15 वर्ष की उम्र में अपराध की दुनिया में प्रवेश 27 वर्ष की उम्र तक 19 से अधिक मामले दर्ज। एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी सहित कई गंभीर अपराधों में वांछित है।राजस्थान के नारको टॉप-25 अपराधियों की सूची में शामिल। राजस्थान, मध्यप्रदेश और एनसीबी द्वारा कुल ₹1.69 लाख का इनाम घोषित।

चरवाहा बनकर जुटाई खुफिया जानकारी - ANTF ने ऑपरेशन के दौरान अपने एक जवान को चरवाहे के वेश में लगभग 15 दिनों तक आरोपी के गांव और जंगलों में तैनात किया। जवान ने आरोपी की गतिविधियों, संपर्कों और छिपने के स्थानों की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई। तकनीकी निगरानी और मानवीय सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की रणनीति तैयार की।

बारिश बनी वरदान - कार्रवाई के दौरान तेज बारिश ने ANTF की मदद की। बारिश का फायदा उठाकर टीम ने आरोपी के घर की घेराबंदी कर दबिश दी। तलाशी के दौरान सुनील घर में ड्रम के पीछे रजाई ओढ़कर छिपा मिला। पहले उसने अपना नाम बदलकर बताया, लेकिन कड़ी पूछताछ में उसने अपनी वास्तविक पहचान स्वीकार कर ली।
प्रतापगढ़ पुलिस का महत्वपूर्ण सहयोग - ऑपरेशन में प्रतापगढ़ पुलिस ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मध्यप्रदेश की सीमा से लगे दुर्गम इलाकों की भौगोलिक जानकारी और स्थानीय सहयोग के कारण ANTF को कार्रवाई में सफलता मिली।
टीम होगी सम्मानित - महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार ने बताया कि इस सफल अभियान में शामिल ANTF और सहयोगी पुलिस टीमों को विशेष कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

राजस्थान-मध्यप्रदेश का मोस्ट वांटेड इनामी तस्कर ANTF के शिकंजे में, ऑपरेशन नीलमणि' में 8 माह की मेहनत के बाद 1.69 लाख रुपये के इनामी कुख्यात तस्कर सुनील मीणा को मध्यप्रदेश के जीरन से दबोचा..

July 08, 2026 04:33 PM

चीताखेड़ा वन क्षेत्र से लगे चैनपुरा में तेंदुए की दहशत, तेंदुए ने पहले तो बकरियों पर, कुछ देर बाद बकरी मालिक पप्पू रावत पर झपट्टा मार किया घायल...

July 08, 2026 12:05 PM

कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने हरकियाखाल बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की...

July 07, 2026 09:22 AM

रामपुरा में हड़ताल के संकेत से सियासी हलचल, सोशल मीडिया पोस्ट के बाद चर्चाओं का दौर, सच्चाई पर सभी की नजर...

July 07, 2026 09:17 AM

चीताखेड़ा में जैन श्री संघ द्वारा परम स्पर्श चातुर्मास की मंगल पत्रिका का लेखन संपन्न...

July 07, 2026 08:28 AM

चीताखेड़ा में असाढ़ की पहली झमाझम बारिश , किसानों सहित हर आम जन खुश...

July 06, 2026 12:59 AM

181 किलो 270 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा सहित टाटा हैरियर कार जब्त...

July 06, 2026 12:56 AM

174 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा सहित वैगनआर कार जब्त...

July 06, 2026 12:55 AM

छोटे गांव से बड़ी उड़ान, झालरी के तीन सगे भाई-बहनों को इंदौर में मिला प्रतिभा सम्मान, खुशबू ने 12वीं में 92.6 प्रतिशत, वीरति ने 10वीं में 94 प्रतिशत और वीर ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया गांव का गौरव....

July 06, 2026 12:52 AM

नीमच में रातभर चला पुलिस का महाअभियान, 121 वारंट तामील, 130.8 किलो डोडाचूरा जब्त, 53 होटल-ढाबों की जांच, 180 से अधिक वाहनों की चेकिंग, आबकारी, सट्टा व एनडीपीएस समेत 17 मामलों में कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार...

July 06, 2026 12:49 AM

बाढ़ से निपटने को तैयार होमगार्ड, मोरवन डैम पर जवानों ने सीखे रेस्क्यू के गुर...

July 06, 2026 12:47 AM

नीमच में जिला ट्रायथलॉन एवं एक्वाथलॉन चैंपियनशिप का सफल समापन, 59 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा….

July 06, 2026 12:46 AM

नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घरेलू सामान की आड़ में हो रही थी डोडाचूरा की तस्करी, हिमाचल प्रदेश के 02 तस्कर गिरफ्तार..

July 06, 2026 12:45 AM

गोपाल लाल माली प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर माली (सैनी) समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी (अजमेर) को सौंपा ज्ञापन....

July 04, 2026 04:50 PM

फिर एक बार आया खाकी का मानवीय चेहरा सामने,परेशान परीक्षार्थी को समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचाया, बस छूटी तो छात्र की राह बनी मुश्किल, रतनगढ पुलिस की डायल 112 FRV बनी 'फरिश्ता',समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचा परीक्षार्थी...

July 04, 2026 04:21 PM

स्वामी विवेकानंद के आदर्श युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत - विधायक दिलीप सिंह परिहार....

July 04, 2026 09:14 AM

महिलाओं से लूट की वारदात करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 02 आरोपी गिरफ्तार, 01 नामजद, 07 वारदातों का खुलासा....

July 04, 2026 09:11 AM

मानसून की पहली बारिश ने पंचायत विकास की तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी….

July 04, 2026 08:55 AM

रेडक्रॉस नीमच में 6 जुलाई को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, चश्मे और आई ड्रॉप का होगा निःशुल्क वितरण..

July 04, 2026 08:14 AM