FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

साध्वी श्री धृति पूर्णा श्रीजी व साध्वी श्री अभय पूर्णा श्रीजी म.सा.का चातुर्मास हेतु 12 जुलाई को भव्य मंगल प्रवेश...

  Updated : July 08, 2026 04:36 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेड़ा :- सरल स्वभावी विदुषी परम पूज्या साध्वी श्री धृति पूर्णा श्रीजी म.सा.,मातृ ह्रदया वात्सल्य मूर्ति साध्वी श्री अभय पूर्णा श्री जी म.सा.आदि ठाणा 2 का पहली बार चीताखेड़ा में चातुर्मास के लिए 12 जुलाई 2026 रविवार को नगर भव्य मंगल प्रवेश होने जा रहा है। इस अवसर पर गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु , कर्नाटक और मध्य प्रदेश के कई जिलों के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले श्रीसंघ, श्रद्धालु,श्रावक -श्राविकाएं उनकी अगवानी करेंगे उपरोक्त जानकारी जैन श्री संघ अध्यक्ष अशोक जैन चपलोत चीताखेड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि परम् पूज्या साध्विवर्या श्री जी म.सा.का चातुर्मास पूरे मध्यप्रदेश में अभी तक किसी भी शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नहीं हुआ, हमारे अहोभाग्य है कि साध्विवर्या श्री जी म.सा.ने चीताखेड़ा में चातुर्मास हेतु अनुमति प्रदान की। पहली बार मध्यप्रदेश में और वो भी नीमच जिले के चीताखेड़ा की पावन भूमि पर होने जा रहा है। इस अवसर पर शहर सहित कई जिलों के शहर एवं विभिन्न ग्रामों से आने वाले श्रीसंघ के पदाधिकारी श्रावक श्राविकाएं उनकी अगवानी करेंगे। श्री संघ अध्यक्ष अशोक चपलोत जैन ने बताया कि भगवान श्री चंद्रप्रभ स्वामी और श्री मुनि सुव्रत स्वामी की छत्रछाया तथा मेवाड़ देशोद्वारक आचार्य श्री जितेन्द्र सूरिजी म.सा.के शिष्य आचार्य श्री निपुण रत्न सूरीजी,पन्यास प्रवर श्री राजरत्न विजय जी म. सा. की पावन मिश्रा में भुवन भानु समुदाय के आचार्य श्री अभय शेखर सूरीजी की आज्ञानुवर्तिनी सरल स्वभावी विदुषी साध्वी श्री धृति पूर्णा श्रीजी म.सा.मातृह्रदया वात्सल्य मूर्ति साध्वी श्री अभय पूर्णा श्री जी म.सा.आदि ठाणा 2 का चीताखेड़ा में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश आगामी दिवस 12 जुलाई रविवार को होगा। चतुर्मास में अनेक तपस्याएं, मासक्षमण, सिद्धि तप ,अठ्ठई ,नवपद ओली आदि जैन श्रावक श्राविकाओं द्वारा की जाएगी। श्री चपलोत ने बताया कि दिनांक 12 जुलाई रविवार को चातुर्मास हेतु साध्विवर्या श्री जी के भव्य मंगल प्रवेश रविवार को प्रातः 9 बजे आवरी माताजी दरवाजा इंदिरा आवास कालोनी से नगर प्रवेश की प्रबल संभावना है बारिश की वजह से समय में परिवर्तन हो सकता है। नगर प्रवेश गांव के विभिन्न मार्गों से गाजे-बाजे व ढोल-ढमाके के साथ बस स्टैंड, जैन गली से परिभ्रमण करते हुए श्री मुनि सुव्रत स्वामी जिनालय पहुंचेंगे। इससे पूर्व नवकारसी के लाभार्थी श्रीमती रतन बाई, विनोद कुमार, विजय कुमार झातरिया द्वारा प्रातः 7 बजे नवकारसी,सामैया जुलूस प्रातः 8:30 बजे,साध्विवर्या श्री जी के प्रवचन 9:30 बजे आराधना भवन में। स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी श्री चांदमल,जयश कुमार, मनिष कुमार सेफरिया अहमदाबाद (जलोदा जागीर वाले) द्वारा दोपहर 11:30 बजे स्वामी वात्सल्य। जय जिनेन्द्र के लाभार्थी श्री सनत कुमार , प्रकाश, मनीष कुमार झातरिया। साध्विवर्या श्री जी के चातुर्मास हेतु जैन श्री संघ ने सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

राजस्थान-मध्यप्रदेश का मोस्ट वांटेड इनामी तस्कर ANTF के शिकंजे में, ऑपरेशन नीलमणि' में 8 माह की मेहनत के बाद 1.69 लाख रुपये के इनामी कुख्यात तस्कर सुनील मीणा को मध्यप्रदेश के जीरन से दबोचा..

July 08, 2026 04:33 PM

चीताखेड़ा वन क्षेत्र से लगे चैनपुरा में तेंदुए की दहशत, तेंदुए ने पहले तो बकरियों पर, कुछ देर बाद बकरी मालिक पप्पू रावत पर झपट्टा मार किया घायल...

July 08, 2026 12:05 PM

कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल श्री थावरचंद गेहलोत ने हरकियाखाल बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश एवं देशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की...

July 07, 2026 09:22 AM

रामपुरा में हड़ताल के संकेत से सियासी हलचल, सोशल मीडिया पोस्ट के बाद चर्चाओं का दौर, सच्चाई पर सभी की नजर...

July 07, 2026 09:17 AM

चीताखेड़ा में जैन श्री संघ द्वारा परम स्पर्श चातुर्मास की मंगल पत्रिका का लेखन संपन्न...

July 07, 2026 08:28 AM

चीताखेड़ा में असाढ़ की पहली झमाझम बारिश , किसानों सहित हर आम जन खुश...

July 06, 2026 12:59 AM

181 किलो 270 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा सहित टाटा हैरियर कार जब्त...

July 06, 2026 12:56 AM

174 किलो 800 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा सहित वैगनआर कार जब्त...

July 06, 2026 12:55 AM

छोटे गांव से बड़ी उड़ान, झालरी के तीन सगे भाई-बहनों को इंदौर में मिला प्रतिभा सम्मान, खुशबू ने 12वीं में 92.6 प्रतिशत, वीरति ने 10वीं में 94 प्रतिशत और वीर ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया गांव का गौरव....

July 06, 2026 12:52 AM

नीमच में रातभर चला पुलिस का महाअभियान, 121 वारंट तामील, 130.8 किलो डोडाचूरा जब्त, 53 होटल-ढाबों की जांच, 180 से अधिक वाहनों की चेकिंग, आबकारी, सट्टा व एनडीपीएस समेत 17 मामलों में कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार...

July 06, 2026 12:49 AM

बाढ़ से निपटने को तैयार होमगार्ड, मोरवन डैम पर जवानों ने सीखे रेस्क्यू के गुर...

July 06, 2026 12:47 AM

नीमच में जिला ट्रायथलॉन एवं एक्वाथलॉन चैंपियनशिप का सफल समापन, 59 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा….

July 06, 2026 12:46 AM

नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घरेलू सामान की आड़ में हो रही थी डोडाचूरा की तस्करी, हिमाचल प्रदेश के 02 तस्कर गिरफ्तार..

July 06, 2026 12:45 AM

गोपाल लाल माली प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर माली (सैनी) समाज के प्रतिनिधिमंडल ने आईजी (अजमेर) को सौंपा ज्ञापन....

July 04, 2026 04:50 PM

फिर एक बार आया खाकी का मानवीय चेहरा सामने,परेशान परीक्षार्थी को समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचाया, बस छूटी तो छात्र की राह बनी मुश्किल, रतनगढ पुलिस की डायल 112 FRV बनी 'फरिश्ता',समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचा परीक्षार्थी...

July 04, 2026 04:21 PM

स्वामी विवेकानंद के आदर्श युवा पीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत - विधायक दिलीप सिंह परिहार....

July 04, 2026 09:14 AM

महिलाओं से लूट की वारदात करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 02 आरोपी गिरफ्तार, 01 नामजद, 07 वारदातों का खुलासा....

July 04, 2026 09:11 AM

मानसून की पहली बारिश ने पंचायत विकास की तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी….

July 04, 2026 08:55 AM

रेडक्रॉस नीमच में 6 जुलाई को निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर, चश्मे और आई ड्रॉप का होगा निःशुल्क वितरण..

July 04, 2026 08:14 AM