FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

संगम विश्वविद्यालय में शोध संस्कृति एवं परिणाम आधारित शिक्षा (OBE) पर राष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन..

  Updated : July 18, 2026 01:33 PM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  आयोजन

भीलवाड़ा :- संगम विश्वविद्यालय, भीलवाड़ा में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) एवं अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ (R&D Cell) के संयुक्त तत्वावधान में "Advancing Research Culture and OBE Practices for NAAC Binary Accreditation" विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के संकाय विकास कार्यक्रम (Faculty Development Programme - FDP) का सफल आयोजन किया गया। IQAC निदेशक प्रो. प्रीति मेहता ने बताया कि यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. करुणेश सक्सेना के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में शोध संस्कृति को सुदृढ़ करना, गुणवत्तापूर्ण शोध को प्रोत्साहित करना तथा परिणाम आधारित शिक्षा एवं UGC- NAAC के नवीन बाइनरी प्रत्यायन ढांचे के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु शिक्षकों को व्यावहारिक एवं अद्यतन जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो. आर. एस. राय, प्रोफेसर, बेनेट विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा ने प्रथम तकनीकी सत्र में उच्च गुणवत्ता वाले शोध, प्रभावी पीएच.डी. शोध प्रबंध लेखन, शोध प्रबंधन उपकरणों का उपयोग, गुणवत्तापूर्ण शोध प्रकाशन, पेटेंट, परामर्श (Consultancy), बाह्य वित्तपोषित अनुसंधान परियोजनाओं तथा NAAC एवं राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग में शोध प्रदर्शन संकेतकों की भूमिका पर विस्तृत एवं प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने शोध की गुणवत्ता, नैतिकता तथा नवाचार को विश्वविद्यालयों की उत्कृष्टता का आधार बताया। द्वितीय तकनीकी सत्र में प्रो. राय ने Outcome-Based Education (OBE) की अवधारणा, NAAC के नवीन बाइनरी प्रत्यायन प्रणाली, CO–PO मैपिंग, अटेनमेंट विश्लेषण, पाठ्यक्रम नियोजन, प्रभावी शिक्षण-अधिगम प्रक्रियाओं तथा परिणामोन्मुख मूल्यांकन रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से OBE के सफल क्रियान्वयन एवं सतत गुणवत्ता सुधार की प्रक्रियाओं को भी स्पष्ट किया। कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. आलोक कुमार, डीन रिसर्च प्रो. अर्चना अग्रवाल, प्रो. राजीव मेहता, प्रो. राजकुमार चतुर्वेदी, प्रो. प्रवीण सोनी, प्रो. गुणमाला, डॉ. दीपक काबरा, डॉ. जयंत शर्मा, डॉ. अभिषेक सक्सेना सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, एवं बड़ी संख्या में संकाय सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि प्रो. आर. एस. राय को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम को अत्यंत ज्ञानवर्धक, समसामयिक एवं शोध तथा गुणवत्ता उन्मुख शिक्षा के लिए उपयोगी बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन दिव्या खेत्रपाल एवं डॉ. अभिलाषा भट्ट ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मादक पदार्थ तस्करी के मामले में स्थायी वारंटी गिरफ्तार, सरवानिया पुलिस को मिली सफलता...

July 18, 2026 02:11 PM

बादलों को रिझाने निकले ग्रामीण, हरवार में रविवार को परंपरागत उज्जैनी का होगा आयोजन..

July 18, 2026 01:50 PM

विश्व शांति कल्याण चातुर्मास के लिए भीलवाड़ा पधार रहे जगतगुरु स्वामी जी श्रीरामदयालजी महाराज, स्वागत को आतुर भीलवाड़ावासी, स्टेशन चौराहे पर मंगलमय पधरावणी,शंखनाद,वैदिक मंत्रोच्चार ,महा आरती के साथ भव्य शोभायात्रा से होगा विश्व शांति कल्याण चातुर्मास का शुभारंभ....

July 18, 2026 01:43 PM

मुक्तिधाम को हराभरा बनाने की अनूठी पहल, 101 पौधे रोपकर संरक्षण का लिया संकल्प...

July 18, 2026 01:40 PM

संगम विश्वविद्यालय में शोध संस्कृति एवं परिणाम आधारित शिक्षा (OBE) पर राष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन..

July 18, 2026 01:33 PM

जावी स्कूल में 38 विद्यार्थियों को मिली साइकिलें, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित...

July 18, 2026 10:52 AM

हनी ट्रैप से सावधान रहें, सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव- पुलिस अधीक्षक....

July 18, 2026 09:42 AM

पुलिस अधीक्षक ने किया शहर का संध्याकालीन भ्रमण, संभावित नाकाबंदी प्वाइंटों एवं दुर्ग क्षेत्र की यातायात व्यवस्था का लिया जायजा...

July 18, 2026 09:36 AM

दुग्ध समृद्धि अभियान 2.0 अंतर्गत ग्राम अल्हेड़ में पशुपालकों से संवाद, योजनाओं की दी जानकारी...

July 18, 2026 09:34 AM

मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थों की तस्करी में फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार..

July 18, 2026 08:11 AM

नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन 967 जागरूकता कार्यक्रमों से 2.40 लाख से अधिक लोग हुए जागरूक, स्कूल-कॉलेज, हाट-बाजार, रेलवे स्टेशन और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस का जनजागरूकता अभियान, नशामुक्त समाज का दिया संदेश....

July 18, 2026 06:12 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

July 18, 2026 05:51 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 18, 2026 05:46 AM

नीमच पुलिस का बड़ा एक्शन, नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान की धूम, युवाओं और फैक्ट्री वर्कर्स ने ली नशामुक्ति की शपथ...

July 17, 2026 03:49 PM

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मक्का के खेत में पीछा कर 1.63 किलो अफीम जब्त, तस्कर बाइक छोड़ भागा, दूसरी रेड में 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार....

July 17, 2026 03:38 PM

भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित, रामपुरा को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी...

July 17, 2026 03:29 PM

सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर गेंग प्रभारी को दिये नोटिस, स्वास्थ्य अधिकारी व निरीक्षकों को भी दिये निर्देश...

July 17, 2026 03:26 PM

सीएमओ के निर्देशन में नगर में चला फॉगिंग अभियान, कई वार्डों में किया गया धुआं, मच्छरों पर नियंत्रण की कवायद तेज....

July 17, 2026 03:20 PM

निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की कार्रवाई जारी, सड़क पर विचरण करते 11 पशु पकड़े, 6 गौशाला भेजें, 5 के चालान बनाएं..

July 17, 2026 03:12 PM