विश्व शांति कल्याण चातुर्मास के लिए भीलवाड़ा पधार रहे जगतगुरु स्वामी जी श्रीरामदयालजी महाराज, स्वागत को आतुर भीलवाड़ावासी, स्टेशन चौराहे पर मंगलमय पधरावणी,शंखनाद,वैदिक मंत्रोच्चार ,महा आरती के साथ भव्य शोभायात्रा से होगा विश्व शांति कल्याण चातुर्मास का शुभारंभ....
Updated : July 18, 2026 01:43 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
धार्मिक
भीलवाड़ा :- अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के पीठाघीश्वर जगतगुरू आचार्य स्वामी श्रीरामदयालजी महाराज वर्ष 2026 का पावन ‘‘विश्व शांति कल्याण’’ चातुर्मास करने के लिए रविवार को भीलवाड़ा की पावन धरा पर पधार रहे है।अपने आचार्यवत काल के 33 चातुर्मास में से पांचवी बार भीलवाड़ा चातुर्मास करने जा रहे आचार्यश्री का आगमन मंगलमय पधरावणी के साथ होगा। भीलवाड़ा के माणिक्यनगर रामद्वारा में हो रहे चातुर्मास को लेकर सर्व समाज के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है ओर भीलवाड़ावासी आचार्य श्री के स्वागत अभिनंदन के लिए आतुर है। विश्व शांति कल्याण चातुर्मास समिति के तत्वावधान में चातुर्मास का शुभारंभ रविवार को भीलवाड़ा में भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। आचार्यश्री की चातुर्मासिक मंगलमय पधरावणी (प्रवेश) 19 जुलाई को सुबह 8.30 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ होगी। शोभायात्रा प्रारंभ होने से पूर्व आचार्यश्री की चातुर्मास के लिए भावपूर्ण अगवानी की जाएगी। इसके बाद स्टेशन चौराहे पर शंखनाद करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार से मंगलाचरण किया जाएगा। सर्व समाज के श्रद्धालुओं द्वारा 108 थाली के साथ आचार्य श्रीरामदयालजी महाराज की महाआरती की जाएगी। इसके बाद विधिवत रूप से शोभायात्रा प्रारंभ होगी। शोभायात्रा में सबसे आगे हाथी, घोड़े, उंट के साथ छत्र चंवर व शाही लवाजमा होगा। शोभायात्रा मार्ग में 108 स्वागत द्वार बनाए गए है। मार्ग में रामस्नेही भक्तजनों द्वारा स्थान स्थान पर आचार्य श्री का पूजन अर्चन,आरती भी की जाएगी
ड्रोन से पुष्पवर्षा , महाकाल आरती की प्रस्तुति देने वाला दल भी शोभायात्रा का विशेष आकर्षण होगा। सम्पूर्ण मार्ग पर स्वागत में जगह-जगह आकर्षक रंगोली भी सजाई जाएगी। शोभायात्रा रेलवे स्टेशन रोड स्थित गजाधर मानसिंहका धर्मशाला से प्रारंभ होेकर सरकारी दरवाजा, गोल प्याउ, बालाजी मार्केट, सूचना केन्द्र चौराहा, गांधी बाजार, भीमगंज थाना चौराहा, माणिक्यनगर आदि मुख्य मार्गो से होते हुए रामद्वारा पहुंच कर धर्म सभा के साथ सम्पन्न होगी।
देश भर से रामस्नेही सम्प्रदाय के श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल होंगे। शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए है ओर शहर में कई जगह आचार्यश्री के अभिनंदन के होर्डिंग बैनर भी लगाए गए है। चातुर्मास में आचार्यश्री रामदयालजी महाराज के सानिध्य में धर्म एवं सनातन संस्कृति की अविरल धारा प्रवाहित होगी ओर भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस से पूर्व शनिवार को आयोजन समिति द्वारा रामनिवास धाम शाहपुरा पर पहुंच कर आचार्य श्री की चातुर्मासिक रामत की आरती एवं रसोई( प्रसादी) की परंपरा का निर्वहन किया गया जिसमें आयोजक परिवारों के सदस्यों के साथ ही सैकड़ों भक्तों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई
और खबरे
मादक पदार्थ तस्करी के मामले में स्थायी वारंटी गिरफ्तार, सरवानिया पुलिस को मिली सफलता...
July 18, 2026 02:11 PM
बादलों को रिझाने निकले ग्रामीण, हरवार में रविवार को परंपरागत उज्जैनी का होगा आयोजन..
July 18, 2026 01:50 PM
विश्व शांति कल्याण चातुर्मास के लिए भीलवाड़ा पधार रहे जगतगुरु स्वामी जी श्रीरामदयालजी महाराज, स्वागत को आतुर भीलवाड़ावासी, स्टेशन चौराहे पर मंगलमय पधरावणी,शंखनाद,वैदिक मंत्रोच्चार ,महा आरती के साथ भव्य शोभायात्रा से होगा विश्व शांति कल्याण चातुर्मास का शुभारंभ....
July 18, 2026 01:43 PM
मुक्तिधाम को हराभरा बनाने की अनूठी पहल, 101 पौधे रोपकर संरक्षण का लिया संकल्प...
July 18, 2026 01:40 PM
संगम विश्वविद्यालय में शोध संस्कृति एवं परिणाम आधारित शिक्षा (OBE) पर राष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन..
July 18, 2026 01:33 PM
जावी स्कूल में 38 विद्यार्थियों को मिली साइकिलें, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित...
July 18, 2026 10:52 AM
हनी ट्रैप से सावधान रहें, सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव- पुलिस अधीक्षक....
July 18, 2026 09:42 AM
पुलिस अधीक्षक ने किया शहर का संध्याकालीन भ्रमण, संभावित नाकाबंदी प्वाइंटों एवं दुर्ग क्षेत्र की यातायात व्यवस्था का लिया जायजा...
July 18, 2026 09:36 AM
दुग्ध समृद्धि अभियान 2.0 अंतर्गत ग्राम अल्हेड़ में पशुपालकों से संवाद, योजनाओं की दी जानकारी...
July 18, 2026 09:34 AM
मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थों की तस्करी में फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार..
July 18, 2026 08:11 AM
नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन 967 जागरूकता कार्यक्रमों से 2.40 लाख से अधिक लोग हुए जागरूक, स्कूल-कॉलेज, हाट-बाजार, रेलवे स्टेशन और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस का जनजागरूकता अभियान, नशामुक्त समाज का दिया संदेश....
July 18, 2026 06:12 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
July 18, 2026 05:51 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
July 18, 2026 05:46 AM
नीमच पुलिस का बड़ा एक्शन, नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान की धूम, युवाओं और फैक्ट्री वर्कर्स ने ली नशामुक्ति की शपथ...
July 17, 2026 03:49 PM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मक्का के खेत में पीछा कर 1.63 किलो अफीम जब्त, तस्कर बाइक छोड़ भागा, दूसरी रेड में 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार....
July 17, 2026 03:38 PM
भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित, रामपुरा को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी...
July 17, 2026 03:29 PM
सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर गेंग प्रभारी को दिये नोटिस, स्वास्थ्य अधिकारी व निरीक्षकों को भी दिये निर्देश...
July 17, 2026 03:26 PM
सीएमओ के निर्देशन में नगर में चला फॉगिंग अभियान, कई वार्डों में किया गया धुआं, मच्छरों पर नियंत्रण की कवायद तेज....
July 17, 2026 03:20 PM
निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की कार्रवाई जारी, सड़क पर विचरण करते 11 पशु पकड़े, 6 गौशाला भेजें, 5 के चालान बनाएं..
July 17, 2026 03:12 PM