FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मुक्तिधाम को हराभरा बनाने की अनूठी पहल, 101 पौधे रोपकर संरक्षण का लिया संकल्प...

  Updated : July 18, 2026 01:40 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  सामाजिक

छोटी सादड़ी। पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में छोटी सादड़ी उपखंड के ग्राम मलावदा में प्रेरणादायी पहल देखने को मिली। मुक्तिधाम परिसर में अध्यापिका श्रीमती दुर्गा पुरोहित एवं पारीक समाज के जिला अध्यक्ष तथा समाजसेवी रमेश पारीक के नेतृत्व में संचालित "पर्यावरण बचाओ अभियान" के तहत 101 विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान सभी ने पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती दुर्गा पुरोहित ने कहा कि पर्यावरण और मानव जीवन का संबंध अटूट है। केवल सरकारी प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण संभव नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित भविष्य देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।समाजसेवी रमेश पारीक ने कहा कि वृक्ष हमें प्राणवायु, शुद्ध वातावरण और प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं। यदि धरती पर वृक्षों का अस्तित्व बना रहेगा, तभी मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ- साथ उनकी देखभाल करने का भी आह्वान किया। रमेश पारीक ने बताया कि उनका पर्यावरण संरक्षण अभियान पिछले दो वर्षों से लगातार जारी है। अभियान के तहत पिछले वर्ष 350 से अधिक पौधों का रोपण किया गया था, जिनकी नियमित देखभाल भी की जा रही है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष मुक्तिधाम परिसर में 101 पौधे लगाए गए हैं। उनका उद्देश्य अधिक से अधिक हरित क्षेत्र विकसित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन- जागरूकता बढ़ाना है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में पारीक परिवार के लालाराम, विष्णुप्रसाद, आस्था, अनिल, अजय, विजय, इंद्रा, मीना, प्रिया, सुरभी, आरवी,ओजस्व, अव्यान, अनाया, राघव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अभियान को सफल बनाया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मादक पदार्थ तस्करी के मामले में स्थायी वारंटी गिरफ्तार, सरवानिया पुलिस को मिली सफलता...

July 18, 2026 02:11 PM

बादलों को रिझाने निकले ग्रामीण, हरवार में रविवार को परंपरागत उज्जैनी का होगा आयोजन..

July 18, 2026 01:50 PM

विश्व शांति कल्याण चातुर्मास के लिए भीलवाड़ा पधार रहे जगतगुरु स्वामी जी श्रीरामदयालजी महाराज, स्वागत को आतुर भीलवाड़ावासी, स्टेशन चौराहे पर मंगलमय पधरावणी,शंखनाद,वैदिक मंत्रोच्चार ,महा आरती के साथ भव्य शोभायात्रा से होगा विश्व शांति कल्याण चातुर्मास का शुभारंभ....

July 18, 2026 01:43 PM

मुक्तिधाम को हराभरा बनाने की अनूठी पहल, 101 पौधे रोपकर संरक्षण का लिया संकल्प...

July 18, 2026 01:40 PM

संगम विश्वविद्यालय में शोध संस्कृति एवं परिणाम आधारित शिक्षा (OBE) पर राष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन..

July 18, 2026 01:33 PM

जावी स्कूल में 38 विद्यार्थियों को मिली साइकिलें, शिक्षा के प्रति किया प्रेरित...

July 18, 2026 10:52 AM

हनी ट्रैप से सावधान रहें, सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव- पुलिस अधीक्षक....

July 18, 2026 09:42 AM

पुलिस अधीक्षक ने किया शहर का संध्याकालीन भ्रमण, संभावित नाकाबंदी प्वाइंटों एवं दुर्ग क्षेत्र की यातायात व्यवस्था का लिया जायजा...

July 18, 2026 09:36 AM

दुग्ध समृद्धि अभियान 2.0 अंतर्गत ग्राम अल्हेड़ में पशुपालकों से संवाद, योजनाओं की दी जानकारी...

July 18, 2026 09:34 AM

मनासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थों की तस्करी में फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार..

July 18, 2026 08:11 AM

नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन 967 जागरूकता कार्यक्रमों से 2.40 लाख से अधिक लोग हुए जागरूक, स्कूल-कॉलेज, हाट-बाजार, रेलवे स्टेशन और ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस का जनजागरूकता अभियान, नशामुक्त समाज का दिया संदेश....

July 18, 2026 06:12 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

July 18, 2026 05:51 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 18, 2026 05:46 AM

नीमच पुलिस का बड़ा एक्शन, नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान की धूम, युवाओं और फैक्ट्री वर्कर्स ने ली नशामुक्ति की शपथ...

July 17, 2026 03:49 PM

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, मक्का के खेत में पीछा कर 1.63 किलो अफीम जब्त, तस्कर बाइक छोड़ भागा, दूसरी रेड में 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ युवक गिरफ्तार....

July 17, 2026 03:38 PM

भाजपा जिला कार्यकारिणी घोषित, रामपुरा को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व, महिलाओं की बढ़ी भागीदारी...

July 17, 2026 03:29 PM

सीएमओ ने किया सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर गेंग प्रभारी को दिये नोटिस, स्वास्थ्य अधिकारी व निरीक्षकों को भी दिये निर्देश...

July 17, 2026 03:26 PM

सीएमओ के निर्देशन में नगर में चला फॉगिंग अभियान, कई वार्डों में किया गया धुआं, मच्छरों पर नियंत्रण की कवायद तेज....

July 17, 2026 03:20 PM

निराश्रित पशुओं के विरुद्ध नपा की कार्रवाई जारी, सड़क पर विचरण करते 11 पशु पकड़े, 6 गौशाला भेजें, 5 के चालान बनाएं..

July 17, 2026 03:12 PM