FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

नशे से दूरी 2.0 अभियान के तहत समता विद्यालय की जन-जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक...

  Updated : July 19, 2026 08:00 AM

बबलु माली

  प्रशासनिक

सरवानिया महाराज। भारत सरकार के नशा मुक्ति अभियान एवं मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के अंतर्गत समता विद्यालय, सरवानिया महाराज द्वारा नशा मुक्ति जन-जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मुख्य बस स्टैंड पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से बीड़ी, सिगरेट, शराब तथा मादक पदार्थों (ड्रग्स) के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों ने नागरिकों से नशे से दूर रहने तथा स्वयं, अपने परिवार और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। विद्यालय परिसर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में सरवानिया महाराज चौकी प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। उन्होंने मध्य प्रदेश शासन के "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार आज का युवा धीरे-धीरे नशे की गिरफ्त में आकर अपना भविष्य और परिवार दोनों को संकट में डाल रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की कार्यक्रम के अंत में विद्यालय संचालन समिति के अध्यक्ष श्री हिम्मत सिंह जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दृढ़ संकल्प, उत्तम संस्कार एवं आत्मसंयम से व्यसन से बचा जा सकता है। उन्होंने भगवान श्रीराम, भगवान महावीर स्वामी एवं भगवान ऋषभदेव के आदर्शों का उल्लेख करते हुए युवाओं से सदाचार, संयम और नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर समता युवा जैन संघ द्वारा रैली में शामिल छात्र-छात्राओं के लिए पेयजल एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई। संघ के इस सहयोग की विद्यालय परिवार ने सराहना की। नगरवासियों ने भी समता विद्यालय की इस अनूठी पहल की प्रशंसा करते हुए इसे समाजहित में अत्यंत प्रेरणादायक अभियान बताया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

स्मृति वन की प्राकृतिक छटा के बीच सजी अंतरराष्ट्रीय रंग मल्हार–2026 में चित्रित संदूकों की आकर्षक प्रदर्शनी...

July 19, 2026 04:20 PM

जब आसमान ने फेरा मुंह, तो गांव ने जोड़े हाथ, हरवार में उज्जैनी कर इंद्रदेव को मनाने उमड़ा जनसैलाब..

July 19, 2026 04:12 PM

रतनगढ़ में पार्षद मनोहर लाल सोनी के मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान...

July 19, 2026 03:39 PM

नशे के खिलाफ चचोर में पुलिस का जनजागरण, ग्रामीणों और युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ...

July 19, 2026 02:28 PM

विधायक व नपाध्यक्ष ने राजस्व कॉलोनी उद्यान में दी पाथवे निर्माण एवं कुएं की सौगात, पाथवे लोकार्पण, कुआं पूजन के साथ पौधारोपण कार्यक्रम भी हुआ...

July 19, 2026 12:28 PM

इनर व्हील डायमंड का पदस्थापना एवं गौरव वार्षिक पुरस्कार समारोह संपन्न, महिला नेतृत्व, सेवा और सम्मान का भव्य संगम बना गौरव समारोह, एएसपी हेमलता अग्रवाल ने कहा— नारी सशक्तिकरण से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव....

July 19, 2026 10:56 AM

20.55 ग्राम एमडीएमए (मोली पाउडर) जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....

July 19, 2026 10:44 AM

120 किलो डोडाचूरा की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त, नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

July 19, 2026 10:39 AM

दुर्ग पर पर्यटकों को परेशान करने वाले लपकों पर पुलिस का शिकंजा, 07 व्यक्ति शांति भंग में गिरफ्तार...

July 19, 2026 08:02 AM

नशे से दूरी 2.0 अभियान के तहत समता विद्यालय की जन-जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक...

July 19, 2026 08:00 AM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित, जगदीशपुर में होने वाली केबिनेट में किसानों को की जाएगी राशि अंतरित....

July 19, 2026 06:13 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

July 19, 2026 06:09 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 19, 2026 06:06 AM

पूज्य पुलकसागरजी महाराज की चातुर्मासिक अगवानी के लिए चित्तौड़गढ़ पहुंचें भीलवाड़ा के श्रद्धालु, चातुर्मासिक मंगल प्रवेश तक विहार यात्रा में निरन्तर सेवाएं देंगे भीलवाड़ा के श्रद्धालु...

July 18, 2026 03:43 PM

मादक पदार्थ तस्करी के मामले में स्थायी वारंटी गिरफ्तार, सरवानिया पुलिस को मिली सफलता...

July 18, 2026 02:11 PM

बादलों को रिझाने निकले ग्रामीण, हरवार में रविवार को परंपरागत उज्जैनी का होगा आयोजन..

July 18, 2026 01:50 PM

विश्व शांति कल्याण चातुर्मास के लिए भीलवाड़ा पधार रहे जगतगुरु स्वामी जी श्रीरामदयालजी महाराज, स्वागत को आतुर भीलवाड़ावासी, स्टेशन चौराहे पर मंगलमय पधरावणी,शंखनाद,वैदिक मंत्रोच्चार ,महा आरती के साथ भव्य शोभायात्रा से होगा विश्व शांति कल्याण चातुर्मास का शुभारंभ....

July 18, 2026 01:43 PM

मुक्तिधाम को हराभरा बनाने की अनूठी पहल, 101 पौधे रोपकर संरक्षण का लिया संकल्प...

July 18, 2026 01:40 PM

संगम विश्वविद्यालय में शोध संस्कृति एवं परिणाम आधारित शिक्षा (OBE) पर राष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन..

July 18, 2026 01:33 PM