FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

120 किलो डोडाचूरा की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त, नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

  Updated : July 19, 2026 10:39 AM

संजय जैन डीकेन

  अपराध

नीमच। मध्यप्रदेश शासन के "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत नीमच पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए 120 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर तस्करी में प्रयुक्त मारुति सुजुकी एस-प्रेसो कार भी जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती हेमलता अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद श्री हर्ष राठौर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी रतनगढ़ श्री भूरालाल भागर के नेतृत्व में पुलिस चौकी डोकेन एवं थाना रतनगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने यह सफलता प्राप्त की। दिनांक 18 जुलाई 2026 को पुलिस चौकी डोकेन द्वारा थाना रतनगढ़ क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मारुति सुजुकी एस-प्रेसो कार क्रमांक MP 43 CB 3567 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखे 07 प्लास्टिक कट्टों से कुल 120 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से देवेन्द्रसिंह पिता लक्ष्मणसिंह सोलंकी (22 वर्ष), निवासी ग्राम रिछाचांदा, थाना रिंगनोद, जिला रतलाम को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना रतनगढ़ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
जब्त सामग्री - 120 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा, अनुमानित कीमत 18 लाख रुपये। मारुति सुजुकी एस-प्रेसो कार क्रमांक MP 43 CB 3567, अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये।
सराहनीय भूमिका - उक्त कार्रवाई में निरीक्षक भूरालाल भागर, थाना रतनगढ़ एवं पुलिस चौकी डोकेन की टीम की उल्लेखनीय एवं सराहनीय भूमिका रही।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

स्मृति वन की प्राकृतिक छटा के बीच सजी अंतरराष्ट्रीय रंग मल्हार–2026 में चित्रित संदूकों की आकर्षक प्रदर्शनी...

July 19, 2026 04:20 PM

जब आसमान ने फेरा मुंह, तो गांव ने जोड़े हाथ, हरवार में उज्जैनी कर इंद्रदेव को मनाने उमड़ा जनसैलाब..

July 19, 2026 04:12 PM

रतनगढ़ में पार्षद मनोहर लाल सोनी के मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान...

July 19, 2026 03:39 PM

नशे के खिलाफ चचोर में पुलिस का जनजागरण, ग्रामीणों और युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ...

July 19, 2026 02:28 PM

विधायक व नपाध्यक्ष ने राजस्व कॉलोनी उद्यान में दी पाथवे निर्माण एवं कुएं की सौगात, पाथवे लोकार्पण, कुआं पूजन के साथ पौधारोपण कार्यक्रम भी हुआ...

July 19, 2026 12:28 PM

इनर व्हील डायमंड का पदस्थापना एवं गौरव वार्षिक पुरस्कार समारोह संपन्न, महिला नेतृत्व, सेवा और सम्मान का भव्य संगम बना गौरव समारोह, एएसपी हेमलता अग्रवाल ने कहा— नारी सशक्तिकरण से ही सशक्त समाज का निर्माण संभव....

July 19, 2026 10:56 AM

20.55 ग्राम एमडीएमए (मोली पाउडर) जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....

July 19, 2026 10:44 AM

120 किलो डोडाचूरा की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार, कार जब्त, नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत नीमच पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

July 19, 2026 10:39 AM

दुर्ग पर पर्यटकों को परेशान करने वाले लपकों पर पुलिस का शिकंजा, 07 व्यक्ति शांति भंग में गिरफ्तार...

July 19, 2026 08:02 AM

नशे से दूरी 2.0 अभियान के तहत समता विद्यालय की जन-जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक...

July 19, 2026 08:00 AM

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित, जगदीशपुर में होने वाली केबिनेट में किसानों को की जाएगी राशि अंतरित....

July 19, 2026 06:13 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

July 19, 2026 06:09 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

July 19, 2026 06:06 AM

पूज्य पुलकसागरजी महाराज की चातुर्मासिक अगवानी के लिए चित्तौड़गढ़ पहुंचें भीलवाड़ा के श्रद्धालु, चातुर्मासिक मंगल प्रवेश तक विहार यात्रा में निरन्तर सेवाएं देंगे भीलवाड़ा के श्रद्धालु...

July 18, 2026 03:43 PM

मादक पदार्थ तस्करी के मामले में स्थायी वारंटी गिरफ्तार, सरवानिया पुलिस को मिली सफलता...

July 18, 2026 02:11 PM

बादलों को रिझाने निकले ग्रामीण, हरवार में रविवार को परंपरागत उज्जैनी का होगा आयोजन..

July 18, 2026 01:50 PM

विश्व शांति कल्याण चातुर्मास के लिए भीलवाड़ा पधार रहे जगतगुरु स्वामी जी श्रीरामदयालजी महाराज, स्वागत को आतुर भीलवाड़ावासी, स्टेशन चौराहे पर मंगलमय पधरावणी,शंखनाद,वैदिक मंत्रोच्चार ,महा आरती के साथ भव्य शोभायात्रा से होगा विश्व शांति कल्याण चातुर्मास का शुभारंभ....

July 18, 2026 01:43 PM

मुक्तिधाम को हराभरा बनाने की अनूठी पहल, 101 पौधे रोपकर संरक्षण का लिया संकल्प...

July 18, 2026 01:40 PM

संगम विश्वविद्यालय में शोध संस्कृति एवं परिणाम आधारित शिक्षा (OBE) पर राष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन..

July 18, 2026 01:33 PM