Breaking
* कराड़िया महाराज से देवियां ग्वाल पहुंच मार्ग मात्र एक माह से भी कम समय में नवीन डामरीकरण सड़क पर पड़ी दरारें एवं टूटने लगी, जमकर हुआ भ्रष्टाचार.... * बेटे के जन्मदिन पर विभिन्न प्रजातियों के 70 से भी अधिक पौधे वृहद स्तर पर लगाकर लिया हरियाली का संकल्प, परिजनों के किसी भी सदस्य का जन्मदिन पर केक नहीं काटे और फिजूलखर्ची के बजाए पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण करना है - डॉ.आषीश जैन.... * दोषियों के खिलाफ होगी कठोर कार्रवाई, स्कूल शिक्षा मंत्री श्री सिंह ने शहडोल के एक स्कूल में हुई अनियमितता की जाँच के दिये निर्देश..... * आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी..... * आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये.... * कंवरजी की खेड़ी में परम् पूज्य यज्ञाचार्य गुरुदेव पंडित राजेश राजोरा के सानिध्य में गुरुपूर्णिमा महोत्सव, हवन सकीर्तन ,प्रवचन व प्रसादी वितरण, शिष्यों को गुरु कृपा आशीर्वाद स्वरूप दिव्य रुद्राक्ष वितरण होंगे.... * हरवार में 6 जुलाई रविवार को उज्जैनी मनाई जाएगी... * रोटरी क्लब नीमच कैंट की सेवा को मिले 16 अवार्ड, अध्यक्ष सन्देश माहेश्वरी बेस्ट प्रसिडेंट व आशीष दरक को बेस्ट सेक्रेटरी अवार्ड मिला.... * जिले के मेहनतकश 9 जुलाई को करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल... * साध्वी सौम्या प्रभा जी आदि ठाना 4 का मंगल प्रवेश महावीर जिनालय विकास नगर में कल... * शारीरिक शिक्षक मदन वेद ने दिखाई दरियादिली, सेवानिवृत्ति पर सरथला स्कूल को 2.5 लाख रुपये का दरवाजा भेंट किया, ग्रामीणों ने शारीरिक शिक्षक मदन लाल वेद का जोरदार अभिनंदन किया…. * श्री वृंदावन गौशाला चल्दु मे टीकाकरण अभियान संपन्न... * हमीरगढ़ थाना पुलिस ने शाहपुरा थाना क्षेत्र के मामले में इनामी कुख्यात अपराधी दबोचा, उप महानिरीक्षक रेंज अजमेर द्वारा 50 हजार रुपए का इनामी था आरोपी, निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस का रहा योगदान... * बरसते पानी में डामरीकरण एवं पेच वर्क कर निर्माणाधीन जाट चरछा मार्ग में किया जा रहा है जमकर भ्रष्टाचार.... * आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी..... * आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये.... * मुख्यमंत्री ने जिले के 1589 प्रतिभावान बच्चों को लैपटॉप के लिए लगभग 4 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से प्रदान की - सांसद श्री गुर्जर, लैपटॉप के लिए राशि वितरण कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय सहित सभी स्कूलों में आयोजित किया गया.... * 1123 विद्यार्थियों को लैपटॉप राशि का अंतरण कार्यक्रम संपन्न, प्रतिभा को प्रोत्साहन राष्ट्र विकास का प्रमुख आधार, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वर्चुअल सभा को संबोधित करते हुए कहा.... * साध्वी सौम्या प्रभा जी आदि ठाना 4 का मंगल प्रवेश महावीर जिनालय विकास नगर में 6 को... * बदलते भाव, बदलती उम्र चलो करें बात मानसिक सेहत पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला संपन्न...

शारीरिक शिक्षक मदन वेद ने दिखाई दरियादिली, सेवानिवृत्ति पर सरथला स्कूल को 2.5 लाख रुपये का दरवाजा भेंट किया, ग्रामीणों ने शारीरिक शिक्षक मदन लाल वेद का जोरदार अभिनंदन किया….

  आयोजन

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  Updated : July 05, 2025 06:54 PM

बड़ीसादड़ी। राज्य के सरकारी स्कूलों में सुविधाओं को बेहतरीन करने के लिए समय - समय पर भामाशाह का सहयोग मिलता रहा है, लेकिन शिक्षा के इन मन्दिरों में शिक्षक भी सहयोग करने में पीछे नहीं है। बांसी निवासी शारीरिक शिक्षक मदन लाल वेद ने सरथला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 2.5 लाख रुपये का आकर्षक दरवाजा बनवाकर सेवानिवृत्ति समारोह में शनिवार को ग्रामीणों को सौंपा। सेवानिवृत्ति के इस समारोह में शारीरिक शिक्षक मदनलाल वेद का सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों ने जोरदार तरीके से अभिनंदन एवं सम्मान किया। रोचक बात तो यह है कि शारीरिक शिक्षक मदन लाल वेद को सेवानिवृत होने पर दो स्कूलों में अभिनंदन किया गया। शारीरिक शिक्षक मदन लाल वेद का हाल ही में दो माह पहले ही प्रमोशन हो जाने से निकुंभ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लगाया गया था। लंबे समय तक सरथला विद्यालय में रहने के कारण वेद का इस गांव व विद्यार्थियों से विशेष लगाव हो गया। जिसके चलते इन्होंने सरथला विद्यालय में दरवाजा बनवाया। मदन लाल वेद बताते कि दरवाजा बनाने की प्रेरणा बैडमिंटन के राष्ट्रीय निर्णायक चंद्रकांत शर्मा एवं शारीरिक शिक्षक कैलाश चंद्र मालू से मिली। मदन लाल वेद ने अपने सेवाकाल के दौरान लंबे समय तक ब्लॉक एवं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के मुख्य निर्णायक की जिम्मेदारी का दायित्व संभालते हुए व्यवस्थित संपन्न करवाई। खेलों के विकास के साथ-साथ शारीरिक शिक्षक मदनलाल वेद ने अपनी सेवा काल में एक अच्छे लोक कलाकार के रूप में भी अपनी बड़ी पहचान स्थापित कर दी। राजस्थान की लोक संस्कृति को जीवित रखने वाली गवरी के लोक कलाकार के रुप में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अभिनय करते रहने से शिक्षा विभाग में एक अलग ही पहचान बन गई। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा ने उपस्थित सभी को नशा नहीं करने का संकल्प दिलाते हुए पर्यावरण शुद्ध रखने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि आर एस प्रकाश चन्द्र रेगर ने मायड़ भाषा मेवाड़ी में उद्बोधन देते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए रोचक प्रसंग सुनाए। मुख्य अतिथि आर एस प्रकाश चन्द्र रेगर सरथला विद्यालय में पूर्व में इसी स्कूल में सेवा दे चुके है। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रुप में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा, जिला अध्यक्ष पूरणमल लोहार, ब्लॉक अध्यक्ष पूरणमल ढोली, पूर्व सीबीईओ भीवाराम जाट, प्रधानाचार्य सुभाष चन्द्र बुनकर, रामचन्द्र बुनकर, सरथला स्कूल संस्था प्रधान शेषकरण चारण, अशरफ खान पठान, भूपेन्द्र कुमार भंडारी, सवाई लाल मीणा, रिंकु कुमार मीणा, लक्ष्मी रेगर, कैलाश चन्द्र मेनारिया, महेंद्र कुमार जैन, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय संस्थापन अधिकारी अजय कुमार डांगी, हिम्मत लाल शर्मा व हीरालाल जाट उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीबीईओ जगदीश चन्द्र धाकड़ ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। संस्था प्रधान शेष करण चारण ने सभी के प्रति आभार जताया। शारीरिक शिक्षक मदनलाल वेद ने अपने गांव बांसी के लिए बसों की व्यवस्था कर सभी विद्यार्थियों एवं सरथला ग्राम वासियों को भोजन करवाया। समोराह में सरथला विद्यालय का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने पर सभी अध्यापकों का अतिथियों ने सम्मान किया। संचालन शारीरिक शिक्षक चन्द्रकांत शर्मा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शारीरिक शिक्षक, ग्रामवासी व विद्यार्थी मौजूद थे।