जिले के मेहनतकश 9 जुलाई को करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल...
आयोजन

अर्जुन जयसवाल नीमच
Updated : July 05, 2025 07:24 PM

नीमच :- सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन सीटू के जिला महासचिव सुनील शर्मा ने बताया कि सीटू और इंटक सहित देश की 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ,सार्वजनिक क्षेत्र के फेडरेशन और कानफेडरेशन, केंद्र व राज्य कर्मचारीयों के संगठनों,संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आवाहन पर र्आंगनवाड़ी, आशा, समस्त क्षेत्र में काम करने वाले आउटसोर्स, ठेका,संविदा, मध्यान भोजन कर्मी, अस्थाई श्रेणी के मजदूर -कर्मचारी- शिक्षक,नल चालक और भृत्य, दैवेभो, विनीयमित कर्मचारी, औद्योगिक मजदूर, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव, वाहन चालक, निर्माण क्षेत्र, छात्र व नौजवान ,बैंक ,बीमा, बीएसएनल सहित समस्त मेहनतकश 9 जुलाई को नीमच में एक दिन की हड़ताल करेंगे। केंद्र व राज्य सरकारों की मजदूर ,कर्मचारी, किसान और गरीब जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ होने वाली इस हड़ताल को को कई क्षेत्र का समर्थन प्राप्त है। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा श्रम कानून समाप्त करना, अस्थाई और कच्ची नौकरी वालों का नियमितीकरण, न्यूनतम वेतन 26000 रुपए, लगातार बढ़ती महंगाई, किसानों को उनकी उपज का दम सही नहीं मिलना नौजवानों को रोजगार नहीं मिलना ,मध्य प्रदेश में न्यूनतम वेतन का एरियर, नीमच आंचल की सीमेंट फैक्ट्री सीसीआई को सरकारी क्षेत्र में चलाना सार्वजनिक क्षेत्र का बंदीकरण एवं निजीकरण, कॉर्पोरेट फॉरेस्ट पूंजीवादी नीतियों का बढ़ावा देना, शाहिद 18 सूत्री मांगों को लेकर यह हड़ताल की जा रही है। बैंक यूनियन के किशोर जवेरिया, इंटक के भगत वर्मा, निर्भय राम चौहान, बिजली विभाग के रमेश चंद्र गरासिया, विष्णु पंवार, आंगनबाड़ी यूनियन की वीणा पथरोड़ ,आशा यूनियन की कृष्णा कांटे, रेखा व्यास, औद्योगिक मजदूर के नरेंद्र कमलवा, आउटसोर्स कर्मचारियों के कपिल सैनी, वाहन चालक के गोपाल बोरीवाल, मध्यान भोजन की माया पाटीदार, प्रियंका गोस्वामी, किसान सभा के मुकेश नागदा, छात्र नेता नितेश यादव, नौजवान सभा के यश हिंगोनिया, साहिल शेख, विनियमित कर्मचारियों के भारत सिंह भारद्वाज, ठेका मजदूर मोहन सिंह सोलंकी, दिनेश पवार, निर्माण क्षेत्र के राहुल यादव, जनवादी लेखक संघ की प्रियंका कवीश्वर, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव यूनियन के प्रमोद विवरे, नरेश जायसवाल संविदा संविदा क्षेत्र के गोविंद यादव, सीसीआई सीमेंट फैक्ट्री के शोभाराम धाकड़, जनवादी महिला समिति की प्रिया शर्मा नल जल योजना के बंसीलाल खारोल,राजेंद्र बैरागी , बीमा के देवेश उपाध्यक्ष संजय सोनी बीएसएनएल के के सेन सीटू के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ठाकुर इत्यादि ने हड़ताल में शामिल होकर सहभागी बनने का आह्वान किया है।