1123 विद्यार्थियों को लैपटॉप राशि का अंतरण कार्यक्रम संपन्न, प्रतिभा को प्रोत्साहन राष्ट्र विकास का प्रमुख आधार, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने वर्चुअल सभा को संबोधित करते हुए कहा....
प्रशासनिक

अर्जुन जयसवाल नीमच
Updated : July 04, 2025 10:20 PM

नीमच :- प्रतिभावान मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राष्ट्रीय विकास का प्रमुख आधार है। प्रतिभावान विद्यार्थी ही भविष्य में विकसित राष्ट्र का निर्माण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करेंगे। डिजिटल मुद्रा विश्व में भारत में सबसे अधिक उपयोग हो रहा है दुनिया का अद्भुत समय चल रहा है आयकर का पूरा सिस्टम बदल दिया गया है अब देश तेज गति से विकास कर रहा है। यह बात मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्कृष्ट विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों को वर्चुअल संबोधित करते हुए कही।वे उत्कृष्ट विद्यालय में 4 जुलाई को दोपहर 11 बजे प्रतिभाशाली प्रोत्साहन सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यह देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र गणतंत्र है जिसमें डिजिटल मुद्रा में बड़ी मात्रा में लेनदेन हो रहा है। अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाए वह सच्चा गुरु होता है। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहन दिया गया है। बच्चे और आगे पढ़ाई के लिए अच्छा परिश्रम करेंगे और माता-पिता तथा देश का नाम रोशन करेंगे। आज प्रसन्नता का समय है मुझे भी मन में बहुत प्रसन्नता है कि बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति कर रहे हैं। बच्चों को सीधे उनके खाते में लैपटॉप की राशि मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कक्षा 12वीं में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹25000 की लैपटॉप प्राइस सहायता राशि उनके बैंक खातों में अंतरण के रूप में दी गई है इसी क्रम में नीमच जिले में चयनित विद्यार्थियों को राशि शुक्रवार को अंतरित की गई राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन भोपाल स्थित कुशभाऊ ठाकरे सभागार भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव के आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सुबह 11 बजे किया गया। कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को प्रोत्साहन के लिए मुख्यमंत्री का प्रयास अभिनव पहल है। उत्कृष्ट विद्यालय में शीघ्र ही एक बड़ा डोम लगाने का प्रस्ताव राज्य सरकार को प्रेषित किया गया है जो शीघ्र ही पूरा होगा। नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती गौरव चोपड़ा, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, जिला शिक्षा अधिकारी एस. एम. मांगरिया, सहायक संचालक मनोज जैन, प्रणय उपाध्याय, ज्ञान वर्धन श्रीवास्तव, उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य अनिल व्यास, अक्षय सिंह बावल विद्यालय के विद्यार्थी एवं अध्यापक व्याख्याता एवं स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। सरस्वती वंदना मोनिका टेलर, हनी बोरीवाल, सीता कुमारी, चेतना माली ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन अरविंद शर्मा ने किया तथा आभार जिला शिक्षा अधिकारी एस .एम. मांगरिया ने व्यक्त किया।
इनका किया सम्मान - जिले के विकासखंड में 1123 प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए चयन किया गया है जिसमें नीमच विकासखंड के 174 विद्यार्थी चयनित हुए जिसमें से उत्कृष्ट विद्यालय के 96 विद्यार्थी चयनित हुए हैं इसमें से 10 विद्यार्थियों कुंदन कृष्णा नागदा, छवि देवरिया उत्कृष्ट विद्यालय नीमच, दीपमाला नागदा कोठी स्कूल नीमच, आरती बंजारा सीएम राइस नीमच, सुरेंद्र सिंह राठौड़ सीआरपीएफ नीमच, तमन्ना मोंगिया रेवली देवली, वरुण सफा माउंट जॉय स्कूल नीमच, सुधीर नैनवाया अभ्युदय विद्यालय नीमच, तेबा खान ,जैनम वाहिद हुसैन आईपीएस नीमच, को सांकेतिक रूप से चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इनका किया सम्मान - जिले के विकासखंड में 1123 प्रतिभावान विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए चयन किया गया है जिसमें नीमच विकासखंड के 174 विद्यार्थी चयनित हुए जिसमें से उत्कृष्ट विद्यालय के 96 विद्यार्थी चयनित हुए हैं इसमें से 10 विद्यार्थियों कुंदन कृष्णा नागदा, छवि देवरिया उत्कृष्ट विद्यालय नीमच, दीपमाला नागदा कोठी स्कूल नीमच, आरती बंजारा सीएम राइस नीमच, सुरेंद्र सिंह राठौड़ सीआरपीएफ नीमच, तमन्ना मोंगिया रेवली देवली, वरुण सफा माउंट जॉय स्कूल नीमच, सुधीर नैनवाया अभ्युदय विद्यालय नीमच, तेबा खान ,जैनम वाहिद हुसैन आईपीएस नीमच, को सांकेतिक रूप से चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।