मध्यान भोजन रसोईया ने मानदेय समय पर नहीं मिलने के विरोध में प्रदर्शन कर सोपा ज्ञापन, मांगे नहीं मानी तो 15 जुलाई से होगी अनिश्चित हड़ताल....
आयोजन

अर्जुन जयसवाल नीमच
Updated : July 09, 2025 05:09 PM

नीमच :- महिला स्वयं सहायता समूह संघ मध्य प्रदेश एमडीएम एवं सांझा चुल्हा रसोईया संघ तत्वाधान में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बुधवार दोपहर को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंची और मध्यान भोजन पकाने की राशि एवं रसोईया का मानदेय समय पर नहीं मिलने के विरोध में कलेक्टर कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया और बाद में मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि संयुक्त कलेक्टर राजेश शाह को सोपा। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में बताया कि मानदेय नहीं मिलने के कारण समूह संचालक एवं रसोईया में आक्रोश फैल गया है। मध्य प्रदेश के समाज शासकीय विद्यालय में अध्यनरत कक्षा 1 से आठवीं तक छात्र-छात्राओं को महिला स्वयं सहायता समूह संचालक द्वारा दोपहर का मध्यान भोजन सारणी अनुसार प्रदान किया जाता रहा है किंतु विभाग द्वारा अप्रैल माह 2025 से भोजन पकाने की लागत राशि अभी तक जारी नहीं की गई है। जिससे समूह संचालकों को किराना एवं सामग्री क्रय करने में भारी आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एवं जून माह में 15 दिवस का भोजन पकाने का रसोइयों द्वारा किए गए कार्य की मजदूरी मानदेय भी पिछले लगभग 2 वर्षों से विभाग द्वारा नहीं दिया जा रहा है एवं समूह को खाना पकाने के लिए मांग अनुसार नवीन बर्तन भी उपलब्ध नहीं करवाए गए अधिकतर जगहों पर किचन सेट की स्थिति जर्जर है। छत टपकती है जहां पर खाना पकाना कार्यरत सहयोग के लिए जानलेवा साबित हो रहा है एवं नगरीय क्षेत्र में समूह संचालको को हटाकर केंद्रीकृत किचन सेट अंतर्गत एनजीओ को कार्य दिया जा रहा है। जिसका महिला स्वयं सहायता समूह संघ विरोध करता है क्योंकि इस तरह से हजारों महिला समूह संचालक बेरोजगार हो जाएगी। उक्त समस्या का समय रहते हैं निराकरण नहीं किया गया तो महिला स्वयं सहायता समूह संघ मध्य प्रदेश के आह्वान पर संपूर्ण मध्य प्रदेश में 15 जुलाई 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएगी जिससे सभी विद्यालयों में बच्चों का मध्यान भोजन प्रभावित होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । ज्ञापन की प्रतिलिपि पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय भोपाल के आयुक्त तथा जिला पंचायत नीमच के सीईओ को भी अवलोकन कार्रवाई हेतु प्रेषित की गई। इस अवसर पर महिला स्वयं सहायता समूह संघ मध्य प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष माया मनोहर बैरागी के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष माया पाटीदार के नेतृत्व में कमल कुमार, मनोहर सिंह पिपलिया मिर्च, पुष्कर माया पाटीदार राबड़िया, भगवती मदन लाल देवरी खवासा, राधिका प्रजापत, घनश्याम जावद, चंदा पवन सोनी जावद, विद्या बाई राधेश्याम सेन ढाणी, संतोष घनश्याम देवरी खवासा, विद्या बाई छगनलाल बांसखेड़ा, मान कुंवर, संजय जैन आतरी माता, विद्या पुरोहित, चांदमल राजपुरिया देबू बाई, कमलगिरी दारू, भारती लाल शर्मा पलसोड़ा, आरती संजय जैन आंत्री माता, शांतिबाई विष्णु बैरागी, धापू भाई रमेश भगोरी, सहित बड़ी संख्या में सांझा चूल्हा रसोईया संघ के महिला सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।