डूंगलावदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा गुरू पूर्णिमा का पर्व, अनंत श्री विभूषित श्री श्री १००८ श्री स्वामी गर्गाचार्य अयोजन में होंगे शामिल....
आयोजन

रामेश्वर नागदा नीमच
Updated : July 09, 2025 03:54 PM

नीमच। मिशन विश्व गुरू जिलाध्यक्ष भूरालाल प्रजापति के डूंगलावदा स्थित निवास पर गुरू पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन में अयोध्या धाम, हनुमान गढ़ी के अनंत श्री विभूषित श्री श्री १००८ धर्म सम्राट श्री स्वामी गर्गाचार्य भी सम्मलित होंगे। आषाढ़ी पूर्णिमा 10 जून गुरुवार को प्रात: 9 बजे गुरू पूजन होगा तथा 11 बजे स्वामी गर्गाचार्य के मुखारंबिद से प्रवचन होंगे। जिसके बाद दोपहर 2 बजे से प्रभुइच्छा तक भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। इस अवसर पर मिशन विश्व गुरू जिलाध्यक्ष ने सभी धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया है कि वे सभी गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित इस आयोजन में पधारकर धर्मलाभ अवश्य ले। उक्त कार्यक्रम की जानकारी मिशन विश्व गुरू जिला मीडिया प्रभारी अरूण यादव द्वारा दी गई।