कौन बनेगा ज्ञानपति प्रतियोगिता स्वाध्याय का पर्याय-साध्वी सौम्या प्रभा जी, कौन बनेगा ज्ञानपति धार्मिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता में समाज जनों ने दिखाया उत्साह, महावीर जिनालय विकास नगर में चातुर्मास धर्म श्रृंखला प्रवाहित....
धार्मिक

अर्जुन जयसवाल नीमच
Updated : July 21, 2025 09:00 PM

नीमच :- धार्मिक प्रश्न उत्तर प्रतियोगिताओं से युवा वर्ग में संस्कारों के साथ धार्मिक आगम ग्रंथ के प्रति जागृति आती है ।युवा धर्म संस्कारों से जुड़े कर्मवाद, तत्व ज्ञान ,जीव विचार, तीर्थंकर एवं तीर्थ विषय में गहन अध्ययन करने का प्रेरणा प्रदान मिलती है। कौन बनेगा ज्ञानपति धार्मिक प्रतियोगिता में भाग लेकर युवा वर्ग धर्म ज्ञान से जुडे़गा और प्राचीन काल के गुरुकुल प्रश्न उत्तर की तरह संस्कारों को जीवन में आत्मसात कर धार्मिक स्वाध्याय की ओर अग्रसर होगा ।कौन बनेगा ज्ञानपति धार्मिक स्वाध्याय का परिचायक है।यह बात साध्वी सौम्या दर्शना श्री जी महाराज साहब ने कहीं। वे श्री जैन श्वेतांबर महावीर जिनालय ट्रस्ट एवं चातुर्मास समिति विकास नगर के तत्वाधान में साध्वी सौम्या प्रभा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 4के चातुर्मास में आयोजित धर्म सभा में बोल रही थे। उन्होंने कहा कि धार्मिक प्रतियोगिताएं युवा वर्ग में धर्म संस्कारों के प्रति नए उत्साह का संचार करती है। साध्वी अक्षय दर्शना श्री जी महाराज साहब ने बताया कि कौन बनेगा ज्ञानपति प्रश्न उत्तर प्रतियोगिता में कुल चार पड़ाव होते हैं जिसमें प्रत्येक पड़ाव में 13 प्रश्न होते हैं, 4 जीवन रेखा निर्धारण की गई है। महावीर जिनालय विकास नगर श्री संघ अध्यक्ष राकेश जैन आंचलिया ने बताया कि प्रतियोगिता में 25 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ सहभागिता निभाई प्रत्येक प्रतिभागी को 20 मिनट के अंदर 13 प्रश्नों के उत्तर देने का समय प्रदान किया गया। कौन बनेगा ज्ञानपति प्रतियोगिता में ज्ञानपति का पुरस्कार श्रीमती करुणा श्रीमाल ने प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान पर विशाल भामावत रहे। प्रश्न मंच का संचालन साध्वी अक्षय दर्शना श्री जी महाराज साहब ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी सौम्या प्रभा जी महाराज साहब ने मंगलाचरण से किया। सरस्वती वंदना की प्रस्तुति साध्वी परम दर्शना जी महाराज साहब ने प्रस्तुत की।