Breaking
* वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने चलेगा अभियान, नियमित होगी मॉनिटरिंग.. * आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी..... * आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये.... * देश के शांति के प्रतीक कबूतर पूरे भारत में आराम से दाना खा रहे है , तो क्या कबूतरों सिर्फ़ मुंबई में ही तकलीफ़ देते है-- हार्दिक हुंडिया, मुंबई में कबूतरों को मारने की साज़िश क्यों ? , क्या मुंबई का कोई देश प्रेमी नेता बोलेगा ?..... * त्योहारों को लेकर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की कार्यवाही शुरू, मिठाई कारखानों की जांच की मावा, मसालों के नमूने लिए.... * प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम का आयोजन.. * विवाह समारोह में भोजन की बर्बादी कम करना, हमारी सामाजिक, पर्यावरणीय व नैतिक ज़िम्मेदारी है, कोशिश पर्यावरण सेवक टीम सांचौरी-मालाणी के सदस्य समारोह में हजारों लोगों को करते हैं जागरूक.... * लेबड-नयागांव फोरलेन पर विकास की गति में अवरोध बन रहे, जावद रोड रेल्वे फाटक सहित ब्लेक स्पॉट भाटखेडा, जैतपुरा में ओवरब्रिज निर्माण को लेकर विधायक परिहार ने विधानसभा में उठाई आवाज..... * ब्राह्मण सोश्यल ग्रुप का निःशुल्क श्रावणी उपाकर्म रक्षाबंधन पर.... * भारत सरकार ने उज्जैन में आकाशवाणी के लिए स्टूडियो सेटअप की दी मंजूरी.. * स्वतंत्रता सेनानी वरदीचंद सालवी हुए पंचतत्व में विलीन..... * बघेरवाल समाज का मैत्री भाव मिलन समारोह रविवार को झांतला में, जिसमें होगा वरिष्ठजनों सम्मान एवं पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह... * मनासा में विधायक श्री मारू के आतिथ्‍य में पीएम सम्‍मान निधि वितरण कार्यक्रम सम्‍पन्‍न... * प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किसानों के खाते में पीएम किसान सम्‍मान निधि की 20वीं किस्‍त अंतरित की, कलेक्‍टोरेट में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हुआ * स्‍वसहायता समूहों के माध्‍यम से नीमच जिले में 11 हजार लखपति दीदीयॉं बनी है- श्री सुधीर गुप्‍ता सांसद की अध्‍यक्षता में नीमच में दिशा कमेटी की बैठक सम्‍पन्‍न * सीआरपीएफ ग्रुप केन्द्र में स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया.... * केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की तीन अलग- अलग कार्रवाई, 167.130 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा, व 114 ग्राम प्रतिबंधित एमडी एवं 0.281 किलोग्राम हेरोइन के 3 पैकेट जप्त, चार आरोपी गिरफ्तार.... * रेडीमेड गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बने संतोष प्रेमाणी.... * मध्य प्रदेश के हर नगरीय निकाय में बनेंगे गीता भवन, सीएम मोहन यादव ने तुलसी जयंती पर दोहराया संकल्प.... * आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

मध्य प्रदेश के हर नगरीय निकाय में बनेंगे गीता भवन, सीएम मोहन यादव ने तुलसी जयंती पर दोहराया संकल्प....

  प्रशासनिक

रामेश्वर नागदा नीमच

  Updated : August 02, 2025 02:42 PM

मध्य प्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गोस्वामी तुलसीदास जी का 528वां जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। तुलसीदास द्वारा रचित रामचरित मानस देश का पुरातन महाकाव्य है। आज हम सब जिन समृद्ध सांस्कृतिक और साहित्यिक परम्पराओं में पोषित और पल्लवित हो रहे हैं, उसकी नीव सदियों पहले गोस्वामी तुलसीदास जी ने रख दी थी। उन्होंने कहा कि तुलसीदास जी ने श्री रामचरित मानस के जरिए देश को एक ऐसी काव्यधारा प्रदान की है, जो जन-जन को धर्म, नीति, जीवन मूल्य और मर्यादा का मार्ग दिखाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तुलसीदास की अमर कृति श्री रामचरित मानस को भारतीय साहित्य और संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि हमारी संस्कृति को समृद्ध बनाने में उनका योगदान अमिट और चिरस्मरणीय रहेगा। वे भारतीयों के हृदय में सदैव जीवित रहेंगे। उनकी वाणी आज भी हमारे जीवन को दिशा देती है। मुख्यमंत्री ने सभी से तुलसी साहित्य को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने विरासत से विकास की संस्कृति को अपनाया है। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के चरित्र में पूरी भारतीय संस्कृति समाई हुई है, इसलिए हम भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के बताए जीवन मार्ग पर चलने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाने का निर्णय लिया है। सरकार प्रदेश में श्रीराम वनगमन पथ विकसित करने के अलावा मध्यप्रदेश में श्रीकृष्ण की लीला स्थलों को तीर्थ बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को मानव भवन में तुलसी मानस प्रतिष्ठान के तत्वावधान में आयोजित तुलसी जयंती एवं अलंकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु गोविंददेव गिरि जी महाराज को पदमभूषण युगतुलसी पंडित रामकिंकर उपाध्याय राष्ट्रीय सम्मान से अलंकृत किया। अलंकरण के रूप में गुरु गोविंददेव गिरि जी महाराज को अंगवस्त्र, सम्मान पट्टिका एवं दो लाख रुपए सम्मान राशि दी गई। श्री गोविंददेव जी महाराज प्रख्यात चिंतक हैं और अयोध्य में श्री राम जन्मभूमि न्यास के न्यासी हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल में श्री राम संग्रहालय बनाने के लिए तुलसी मानस प्रतिष्ठान को 5 करोड रुपए की विकास राशि देने की घोषणा की।