लेबड-नयागांव फोरलेन पर विकास की गति में अवरोध बन रहे, जावद रोड रेल्वे फाटक सहित ब्लेक स्पॉट भाटखेडा, जैतपुरा में ओवरब्रिज निर्माण को लेकर विधायक परिहार ने विधानसभा में उठाई आवाज.....
राजनीति

रामेश्वर नागदा नीमच
Updated : August 02, 2025 08:31 PM

नीमच। देश में कहीं भी फोरलेन पर रेल्वे क्रासिंग नहीं है, लेकिन जावद रोड रेल्वे क्रासिंग पर वाहनों को 30 मिनिट तक रोके जाने के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। दुर्घटनाओं के मामले में चिन्हित ब्लेक स्पॉट भाटखेडा व जैतपुरा पर ओवरब्रिज निर्माण सहित लेबड-नयागांव मार्ग पर जगह जगह स्पीड ब्रेकर निर्माण व बैरिकेडिंग करके विकास की गति में आ रहे अवरोधों को दूर करने एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सरकार/निर्माणकर्ता कम्पनी द्वारा किए जा रहे आवश्यक सुरक्षा उपायों को लेकर नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार ने विधानसभा में प्रश्न पूछे। श्री परिहार ने विधानसभा में कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग अवरोध मुक्त होने चाहिए। भारी टोल चुकाने के बावजूद उक्त रेल्वे क्रासिंग पर 30 मिनिट तक वाहनों को रोककर अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है। लेबड-नयागांव फोरलेन हाईवे पर वाहन दुर्घटनाओं के मामले में ब्लेक स्पॉट बन चुके भाटखेडा और जैतपुरा सहित फोरलेन हाईवे पर चिन्हित ब्लेक स्पॉट पर निर्माणकर्ता कम्पनी द्वारा सुरक्षा उपायों सहित ओवरब्रिज निर्माण की जानकारी भी प्रश्नकर्ता विधायक परिहार द्वारा मांगी गई। म.प्र. विधानसभा में विधायक दिलीपसिंह परिहार ने अपने तारांकित प्रश्न के माध्यम से जानकारी चाही कि (क) लेबड से नयागांव फोरलेन सडक प्रारंभ होने से 1 जुलाई 2025 तक ऐसे कितने स्थान (स्पॉट) हैं, जहां सडक दुर्घटनाओं में 5 से अधिक व्यक्तियों की मृत्यु हुई है ? साथ ही इस अवधि में पूरी सडक पर सडक दुर्घटनाओं में कुल कितनी मौतें हुई हैं ? (ख) क्या यह सही है कि वर्श 2012-13 में तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री नागेन्द्रसिंह और क्षेत्रीय विधायकों के साथ विधानसभा की निर्वाचित समिति के दौरे के दौरान, ब्लेक स्पॉट पर सुरक्षा उपाय करने के लिए निर्माणकर्ता कम्पनी को विधानसभा से निर्देश जारी किए गए थे ? कम्पनी ने पिछले 10 वर्शों में कहां कहां अण्डरब्रिज/ओवरब्रिज या अन्य सुरक्षा कार्य किए हैं ? सम्पूर्ण सूची उपलब्ध कराएं। (ग) नीमच विधानसभा में दुर्घटना के प्रमुख स्थानों जैतपुरा चौराहा एवं भाटखेडा तिराहा पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को पत्र सौंपकर मांग की गई थी, इसकी वर्तमान स्थिति क्या है ? क्या इस सम्बंध में कोई कार्यवाही प्रचलन में है? यदि हां तो अवगत कराएं। श्री परिहार ने कहा कि लेबड-नयागांव फोरलेन हाईवे पर लगभग 225 स्पीड ब्रेकर हैं। फोरलेन पर 12 स्थान ऐसे हैं, जो दुर्घटना संभावित क्षेत्र हैं, वहां एहतियात के तौर पर बैरिकेडिंग/सोलर लाईट लगाई गई है। रात्रि में कई बार दोपहिया वाहन चालक इन बेरिकेडिंग से दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। इन उपायों से विकास की गति में अवरोध उत्पन्न होता है। इसके बजाए अन्य विकल्पों पर विचार करना चाहिए। वर्श 2008 में सरकार और सडक निर्माणकर्ता कम्पनी के बीच लेबड-नयागांव फोरलेन निर्माण को लेकर अनुबंध हुआ था, जिसके अनुसार सम्पूर्ण मार्ग पर कुल 17 पुराने पुल-पुलियाओं को चौडा किया जाना था, लेकिन सडक निर्माणकर्ता कम्पनी द्वारा इन पुलियाओं का चौडीकरण नहीं किया गया, जिस पर सरकार द्वारा सडक निर्माणकर्ता कम्पनी पर जुर्माना भी लगाया गया था। लेकिन इसका हल आज तक नहीं हुआ। लेबड-नयागांव फोरलेन हाईवे पर सभी तकनीकी खामियों सहित उक्त 17 पुराने पुल/पुलिया चौडीकरण का कार्य भी शीघ्र होना चाहिए। पूर्व में भी श्री परिहार ने मुख्यमंत्री से भाटखेडा एवं जैतपुरा में ब्रिज निर्माण की मांग की थी। उक्त मुद्दों पर आवाज उठाकर सरकार से इसके जल्द हल की मांग की, जिस पर पीडब्ल्युडी मंत्री राकेशसिंह ने बताया कि भाटखेडा एवं जैतपुरा में ब्रिज निर्माण को लेकर कार्यवाही प्रचलन में है, पूर्ण होते ही बजट में शामिल कर कार्य प्रारंभ करवाया जाएगा।