रतनगढ मे श्री माहेश्वरी महिला मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन, श्रीमति रिंकू सोनी अध्यक्ष एवं श्रीमति मोनिका मंडोवरा बनी सचिव....
धार्मिक

निर्मल मूंदड़ा रतनगढ
Updated : August 08, 2025 12:32 PM

रतनगढ़ :- शहर में श्री माहेश्वरी महिला मंडल की नवीन कार्यकारिणी का गठन गत दिनों माहेश्वरी समाज भवन रतनगढ़ पर समाज की महिलाओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल की नवीन कार्य कारिणी मे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव,सह सचिव एवं कार्यकारिणी सदस्यो का सर्व सम्मति से मनोनयन किया गया। जिसमें महिला मंडल के अध्यक्ष पद पर श्रीमती रिंकू पवन सोनी एवं सचिव पद पर श्रीमती मोनिका विकास मंडोवरा को सर्वसम्मति से बनाया गया।इस दौरान माहेश्वरी महिला मंडल के संरक्षक पद पर श्रीमती किरण राजेंद्र मंडोवरा,श्रीमती पिंकी अशोक मूंदड़ा,श्रीमती सपना निलेश मंडोवरा, श्रीमती अरुणा बबलेश मंडोवरा को नियुक्त किया गया। महिला मंडल के उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती पूनम दिपक सोनी एवं कोषाध्यक्ष पद पर श्रीमती अनिता अजय मंडोवरा एवं श्रीमती अलका अरुण लढा,सचिव पद पर श्री मति राजकुमारी मंडोवरा, सांस्कृतिक सचिव पद पर श्रीमति सुमन मंडोवरा, प्रचार मंत्री श्रीमती जया समदानी को बनाया गया।साथ ही कार्य कारिणी में श्रीमती प्रेमलता शरद सोडानी, श्रीमती रानी राजेन्द्र बाल्दी,श्रीमती वंदना राजेश लढा, श्रीमती मनीषा ईनाणी,श्रीमती चंचल मंडोवरा,श्रीमती प्रीति मंडोवरा की नियुक्ति की गई