अगर मन में कपट, इर्ष्या और अभिमान है तो भगवान की प्राप्त नहीं हो सकती - पं. निरंजन शर्मा.....
Updated : January 08, 2025 05:20 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

धार्मिक
चीताखेडा :- बेटी घर को और बेटा मां बाप को छोड़कर चले जाते हैं तब मां बाप की आंखों से आंसू टपकन लगते हैं। अगर मन में कपट, इर्ष्या और अभिमान है तो ऐसे व्यक्ति को परमात्मा की भक्ति प्राप्त नहीं हो सकती है। भक्ति छोड़कर जडभरत को एक हिरण के बच्चे से मोह हो गया था पुरा जीवन बर्बाद हो गया,अंत मति सो गति ।मोह ही जीवन का सबसे बड़ा दु:खदाई बन जाता है।अनंत कार्यों का किया गया श्रम का फल ही श्रीमद भागवत का श्रवण हैं। मानव के अनंत यत्न करने के बाद शरीर मिलता है ,शरीर नौका है भक्ति सागर है और केवट गुरु है ,अनुकूलता मिलने से पहले प्रभु को प्राप्त नहीं कर पाया तो आत्म हत्या ही है। भगवान के प्रति अहित भक्ति करना चाहिए ,बिना लोग लालच के भक्ति करना परम धर्म है ,मानव अपने जीवन में प्रतिकूल परिस्थिति में परमात्मा का ज्यादा स्मरण होता है हमें हमेशा नंद नंदन का स्मरण करना चाहिए। संतान के अच्छे कार्यों से मात-पिता अपने आपको गौरवान्वित महसूस करते हैं और अगर बुरे कर्मों में लिप्त है तो अपने आपको कोसते हैं। उक्त अमृतवाणी कथा मर्मज्ञ पं. निरंजन शर्मा ने बुधवार को कराड़िया महाराज में खाखरदेव मंदिर परिसर में मुख्य यजमान ठाकुर भगवान सिंह राणावत, मांगू सिंह राणावत, लोकेंद्र सिंह राणावत परिवार द्वारा सर्वप्रथम पोथी पूजन एवं आरती के पश्चात् आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव में अपने मुखारविंद से ज्ञान वर्षा प्रवाहित करते हुए कथा के तृतीय दिवस बुधवार को कथा पंडाल में कही। पंडित निरंजन शर्मा...... ने दान के महत्व को समझाते हुए कहा कि 7 जन्मों के पूण्य उदय के पश्चात् ही दान करने की प्रवृत्ति बनती है। लेना स्वार्थ है देना परमार्थ है, देना देवत्व है लेना असुरत्व। लेना दुःख की वृद्धि है और देना सुख का विस्तार है । संग्रह की प्रवृत्ति का त्याग और ईश्वर से संबंध जोड़ना ही जीवन का संरक्षण तथा सुख शांति का प्रमुख आधार है। राजा परीक्षित ने वामन देव को अपने सुख के लालच में 3 पग जमीन दान की तो दुःख ही भोगना पड़ा।पं. निरंजन शर्मा ने अपने मुखारविंद से धर्म पंडाल में उपस्थित धर्मालुओं को कथा का रस पान करवाते हुए कहा कि जो बुरा है वो बुराई ढूंढ लेता हैं,और जो अच्छा है वो अच्छाई ढूंढ लेता हैं। जब समुद्र मंथन के दौरान मोहिनी का रूप धारण कर परब्रह्म अमृत वितरण कर रहे थे उस दौरान देवताओं की पंक्ति में कलश से अमृत पिलाया जा रहा था। दानव की पंक्ति से राहु उठ कर देवताओं की पंक्ति में सिर्फ 2 घडी की संगम हूई तो उसे अमृत मिला और अमर हो गया। यह संगत का ही असर हैं. श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव प्रवचन के दौरान जड़ भरत, अजामिल, सुखदेव राजा ,परीक्षित, वामन अवतार ,राजा बलि ,कपिल मुनी, हिरण्यकश्यप , कयाधु के प्रसंग बडे ही बेहतरीन ढंग से स्मरण कराया। श्रीमद् भागवत कथा प्रवचन के बीच-बीच में कथा मर्मज्ञ पंडित निरंजन शर्मा के द्वारा अत्याधुनिक वाद्य यंत्र की स्वर लहरियों के साथ ....... तू डूबकर मर जा रे चुल्लू भर पानी में.............,अंत समय प्रभु अब तो आना ही पड़ेगा .............,मनुष्य जनम अनमोल रे............,कह वाह रे मोज फकीरा की .............,आदि अपने सुरीले कण्ठ से मधुर भजनों की प्रस्तुति दे रहे हैं, श्रद्धालु जन पूरे मनोभाव के साथ नृत्य करने पर मजबूर हो रहे हैं। श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव प्रवचन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन ज्ञान गंगा में डुबकियां लगा रहे हैं प्रतिदिन श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा प्रवचन दोपहर 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक प्रवाहित कीए जा रहे है ।श्रीमद भागवत ज्ञान गंगा समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के समस्त धर्मालुजनो से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर धर्म लाभ उठाएं।
कथा पंडाल में आज मनाया जाएगा भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव - श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव प्रवचन के दौरान चौथे दिन आज दिवस 9 जनवरी 2025 गुरुवार को भगवान श्री मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम , और योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर कथा पंडाल को फ़ूल पन्नीयों और गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
और खबरे
कलेक्टर ने निरोग्यम नीमच अभियान का जायजा लिया
February 07, 2025 05:47 PM

समुदाय विशेष के सभी गांवों में पात्र हितग्राहियों से चर्चा कर, योजनाओं में लाभांवित करें - श्री चंद्रा, पंख अभियान के तहत ग्राम किशनपुरा में चौपाल पर ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्टर.…..
February 07, 2025 05:41 PM

कलेक्टर ने खेत में जाकर किया जैविक खेती का अवलोकन....
February 07, 2025 05:40 PM

आगामी बोर्ड परीक्षाओ में शतप्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हो - कलेक्टर, कलेक्टर ने किया जावी उ.मा.वि.का निरीक्षण….
February 07, 2025 05:38 PM

पी.एम. आवास योजना के तहत आवास प्लस सर्वे के माध्यम से स्थाई प्रतीक्षा सूची में पात्र हितग्राहियों के नाम जोड़ने संबंधी निर्देश......
February 07, 2025 05:37 PM

हर्कियाखाल क्षेत्र के अत्यधिक प्रसिद्ध एवं राजनितिज्ञों, जन प्रतिनिधियों तथा आमजन की आस्था के प्रतिक प्रसिद्ध हर्कियाखाल बालाजी मंदिर पर हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश.....
February 07, 2025 02:03 PM

पशु चराने की बात को लेकर मारपीट करने वाले 06 आरोपियों को 06 माह का कारावास....
February 07, 2025 01:06 PM

तीतर पकड़ने वाले आरोपी को 01 वर्ष का सश्रम कारावास....
February 07, 2025 01:05 PM

नगरीय क्षेत्रों में सेप्टिक टेंकों की सफाई का कार्य मशीनीकृत, प्रदेश में प्रकाशित हुई उपयोगिता जल सेप्टेज प्रबंधन नीति....
February 07, 2025 08:44 AM

मध्यप्रदेश को लगातार 7 बार मिले हैं कृषि कर्मण अवार्ड....
February 07, 2025 08:42 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 07, 2025 08:41 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 07, 2025 08:40 AM

ई-केवाईसी और फार्मर आईडी बनाने हेतु कल शुक्रवार को चीताखेड़ा में शिविर, योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी वालों को ही...
February 06, 2025 09:40 PM

नगरपालिका प्रशासन ने, वार्ड क्रमांक 9 के दो प्रमुख मार्गों पर की दूधिया रोशनी की व्यवस्था, आमजन को मिली राहत...
February 06, 2025 08:20 PM

आबकारी विभाग मनासा द्वारा छापेमारी कर बरामद की 280 किलो महुआ लाहन और 10 लीटर महुआ शराब जब्त की...
February 06, 2025 08:14 PM

शराब पीने से मना करने पर मारपीट कर चौकीदार का पैर तोड़ने वाले दो आरोपियों को 01-01 वर्ष का सश्रम कारावास.....
February 06, 2025 03:22 PM

मध्यप्रदेश की पावन धरा पर रफ्तार भर रहा है चीता, चीते के कुनबे में हो रही निरंतर वृद्धि, पर्यटन के क्षेत्र में कूनो की बन गई है विशिष्ट पहचान, मुख्यमंत्री ने 2 चीते और 3 शावकों को बाड़े से स्वछंद विचरण के लिये किया मुक्त....
February 06, 2025 09:28 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 06, 2025 09:27 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 06, 2025 09:26 AM
