एफडीपी वाडी कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में 1200 वाडियों की स्थापना की गई, यह कार्यक्रम जिले में 2022 से 2025 तक 50 ग्रामों में संचालित किया गया....
Updated : March 21, 2025 02:45 PM
सुनील सोलंकी चौकड़ी
प्रशासनिक
मंदसौर जिले के गरोठ क्षेत्र के गुराडिया नरसिंह गांव में एफडीपी वाडी विकास कार्यक्रम की तीन वर्षों की सफल यात्रा का समापन एवं स्थायी हस्तांतरण समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम एचडीएफसी बैंक परिवर्तन पहल के तहत बाएफ संस्था द्वारा जनवरी 2022 से मार्च 2025 तक 50 ग्रामों में संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य किसानों को टिकाऊ कृषि और उच्च मूल्य वाली फसलों से जोड़ना था। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षा श्रीमती दुर्गा डॉ. विजय पाटीदार ने कहा कि परियोजना को देश की सर्वश्रेष्ठ योजनाओं में से एक बताते हुए किसानों को संगठित रूप से वैल्यू चेन डेवेलपमेंट पर ध्यान देने की सलाह दी। श्री पवन पाटीदार, राज्य प्रमुख, बाएफ लाइवलीहुड्स, भोपाल ने नाबार्ड के माध्यम से क्षेत्र को एफपीओ के रूप में विकसित करने और मंदसौर के संतरे को राष्ट्रीय पहचान दिलाई जायेगी परियोजना की उपलब्धियाँ परियोजना प्रबंधक श्री जे.एल. पाटीदार ने बताया कि एफडीपी वाडी कार्यक्रम के अंतर्गत 1200 वाडियों की स्थापना का लक्ष्य था, जिसे चुनौतियों के बावजूद सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस दौरान किसानों को ड्रिप इरिगेशन, जैविक खाद, प्राकृतिक कीट नियंत्रण तकनीकों और अंतरवर्ती फसल प्रणाली से जोड़ा गया, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई। परियोजना के तहत 182 प्रशिक्षण कार्यक्रम, 270 जागरूकता बैठकें और 43 एक्सपोजर विजिट आयोजित की गईं, जिससे किसानों की क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई। स्थायी हस्तांतरण इस बात का प्रमाण है कि स्थानीय समुदाय और किसानों की भागीदारी से एक सफल एवं टिकाऊ कृषि मॉडल विकसित किया जा सकता है। यह पहल आत्मनिर्भरता और बाजार से जुड़ाव के नए अवसर प्रदान करेगी और किसानों को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने में मदद करेगी।
और खबरे
पीएम-किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त कल जारी होगी, नीमच जिले के 98,315 किसानों को मिलेंगे 19.66 करोड़ रुपये..
June 19, 2026 03:51 PM
नीमच में 21 जून को होने वाली NEET पुन: परीक्षा की तैयारियां पूर्ण, नीमच के दो केंद्रों पर 926 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी परीक्षा...
June 19, 2026 03:30 PM
समान नागरिक संहिता पर परिचर्चा कार्यक्रम कल, 20 जून को टाउनहॉल में कलेक्टर महोदय के निर्देश पर समस्त जिला अधिकारी अधीनस्थ स्टाफ सहित होंगे उपस्थित...
June 19, 2026 03:29 PM
उद्यानिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों से नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित....
June 19, 2026 03:29 PM
कर्मचारी राज्य बीमा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ, 50 से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ....
June 19, 2026 03:10 PM
सालरमाला से ससुराल के लिए निकली थी युवती, कई दिनों बाद गांधी सागर-रावतभाटा रोड पर मिला अज्ञात युवती का शव, रामपुरा पुलिस और एसआईटी जांच में जुटी...
June 19, 2026 03:06 PM
श्रीराम जानकी मंदिर समिति भाटखेड़ी के तत्वावधान में नई समिति का गठन निर्विरोध संपन्न...
June 19, 2026 03:04 PM
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर फूटा आक्रोश,जीरन में पैदल मार्च और पुतला दहन, पुलिस की घेराबंदी के बीच कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन कर फूंका चुनाव आयोग का पुतला, जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती ने भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप...
June 19, 2026 02:24 PM
जीवन संजीवनी अभियान, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित सहायता देने पुलिस का अभिनव प्रयास...
June 19, 2026 02:08 PM
भारत भ्रमण पर निकले साइकिल यात्री का भीलवाड़ा साईकल क्लब ने किया स्वागत...
June 19, 2026 01:51 PM
वरघोड़े में गूंजे तीर्थंकरों के जयकारे, श्रद्धा एवं भक्ति के माहौल में मंदिर पर चढ़ाई वार्षिक ध्वजा, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया श्री संभवनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर का 16वां वार्षिक ध्वजा एवं वर्षगांठ महोत्सव...
June 19, 2026 01:27 PM
जबलपुर जय जिनेंद्र सेवा समिति और अंतर्राष्ट्रीय मानव मिलन संस्था ने पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक का किया सम्मान..
June 19, 2026 01:00 PM
ग्रामीण सेवा शिविर 2026, ग्राम पंचायत चिकलाड में विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित..
June 19, 2026 12:55 PM
राष्ट्रीय एवं पैरा राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का भव्य सम्मान, रनर-अप ट्रॉफी नगर पालिका को समर्पित...
June 19, 2026 12:49 PM
महाआरती व भंडारे के साथ श्रीमद् भागवत कथा की हुई पूर्णाहुति, चावल की पहली में मुठ्ठी स्वर्ण, दूसरी मुठ्ठी में पृथ्वी का वैभव सौंप दिया सुदामा को द्वारिकाधीश ने - पं.कुलदीप शर्मा...
June 19, 2026 12:38 PM
एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता...
June 19, 2026 12:23 PM
निरोगी तन, निर्मल मन और जागृत आत्मा के संदेश के संग, संत निरंकारी मिशन 21 जून को मनाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस....
June 19, 2026 12:20 PM
IMA नीमच की डॉक्टर्स डे सेलिब्रेशन सीरीज के तहत 21 जून को योग सत्र, फायरलेस कुकिंग और ड्रॉइंग प्रतियोगिता होगी..
June 19, 2026 11:59 AM
एडीजी (ट्रेनिंग) श्री राघवेंद्र सुहास दो दिवसीय जिले के वार्षिक निरीक्षण पर, अपराध नियंत्रण, संगठित अपराधों पर प्रभावी अंकुश एवं पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश, परेड की सलामी ली, नाकाबंदी एवं जघन्य अपराध की विवेचना का डेमो देखा...
June 19, 2026 11:53 AM