FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

  Updated : March 22, 2025 03:06 AM

NEEMUCH NEWS FIRST

  जीवन शैली

22 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ -
1739 में मुग़लों की राजधानी दिल्ली में फ़ारस की सेना ने कत्लेआम किया। दरअसल, मार्च 1739 में फ़ारस (अब ईरान) के बादशाह नादिरशाह ने भारत पर हमला कर दिया और करनाल में हुई लड़ाई में मुग़लिया सेना की बुरी तरह से शिकस्त हुई थी। मुग़लों की हार के बाद नादिरशाह का दिल्ली पर कब्जा हो गया। नादिरशाह जब अपने लाव लश्कर के साथ लाल किले पर पहुंचा तो यहां दंगे भड़क गए और लोगों ने उसकी सेना के कई सिपाहियों को मार दिया। इससे गुस्साए नादिरशाह ने दिल्ली में ‘कत्लेआम’ का आदेश दिया और आज की पुरानी दिल्ली के कई इलाकों में उसकी फौज ने आम लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना को इतिहास में ‘कत्ले आम’ के तौर पर जाना जाता है।
1890 - रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले भारतीय व्यक्ति बने।
1894 - चटगांव विद्रोह का नेतृत्व करने वाले महान क्रांतिकारी सूर्य सेन का जन्म हुआ।
1942 - सर स्टैफर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत पहुंचा। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी नौसेना और वायुसेना ने पोर्ट ब्लेयर में कदम रखा।
1947 - लॉर्ड माउंटबेटन आखिरी वायसराय के तौर पर भारत आए।
1964 - कलकत्ता में पहली विंटेज कार रैली का आयोजन हुआ।
1969 - भारतीय पेट्रोकेमिकल्स निगम लिमिटेड का उद्घाटन हुआ।
1977 - आपातकाल के बाद हुए आम चुनाव में कांग्रेस की जबरदस्त हार के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंपा।
1993 - पहली बार विश्व जल दिवस मनाया गया।
1995 - रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकार्ड अंतरिक्ष प्रवास के पश्चात् पृथ्वी के लिए रवाना।
1999 - भारतीय शेखर कपूर की फ़िल्म 'एलिजाबेथ' को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का आस्कर पुरस्कार, जार्डन के शाह अब्दुल्ला ने अपनी पत्नी राजकुमारी रानिया को आधिकारिक रूप से महारानी नामित किया।
2003 - पाकिस्तान सरकार ने इराक पर अमेरिकी हमले के मद्देनजर सैफ सेल प्रतियोगिता स्थगित की, गठबंधन सेनाओं ने फरात नदी के किनारे पर स्थित नासिरिया शहर पर कब्ज़ा किया और बसरा की घेराबंदी कर दक्षिणी इराक में अपने आगे बढ़ने का सिलसिला जारी रखा।
2005 - हिकिपुन्ये पोहांबा ने नामीबिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2007 - पाकिस्तान ने हत्फ़-7 मिसाइल का परीक्षण किया।
2010- केरल सरकार द्वारा गठित 14 सदस्यी समिति ने कोला के पलक्कड स्थित प्लांट से पर्यावरण नुक़सान की पुष्टी करते हुए 218 करोड का हर्जाना माँगने की तथा इसके लिए क़ानूनी लड़ाई लड़ने के लिए एक प्राधिकरण के गठन की शिफारिश की।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना में कार्यरत युवा इंजीनियर सत्येंद्र दुबे की बिहार में गया स्थित सर्किट हाउस के सामने 27 नवंबर 2003 को तड़के गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के मामले में तीन लोगों, मंटू कुमार, उदय कुमार तथा पिंकू रविदास को पटना की एक अदालत ने दोषी ठहराया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2020 में आज के दिन कोविड-19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए ‘जनता कर्फ्यू’ लगाने का ऐलान किया था।

22 मार्च को जन्मे व्यक्ति -
1877 - टी. वी. सुन्दरम अयंगर - भारतीय उद्योगपति और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के अग्रणी उद्यमी थे।
1882 - मुंशी दयानारायण निगम - उर्दू के प्रसिद्ध पत्रकार और समाज सुधारक।
1885 - गुलाम याज़दानी - भारतीय पुरातत्त्व वैज्ञानिक थे।
1894 - सूर्य सेन - भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1961 - जुएल उरांव, 16वीं लोकसभा सांसद एवं वर्तमान जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री।
1960 - रागिनी त्रिवेदी - भारतीय शास्त्रीय संगीतकार हैं।
1929 - अनिसेत्ति रघुवीर - असम के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1922 - चिन्तामणी पानिग्रही - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और उड़ीसा के राजनीतिज्ञों में से एक थे।

22 मार्च को हुए निधन -
2021 - सागर सरहदी - भारतीय हिन्दी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक थे।
1971 - हनुमान प्रसाद पोद्दार, स्वतंत्रता सेनानी
1977 - ए. के. गोपालन - केरल के प्रसिद्ध कम्युनिस्ट नेता और भारत के स्वतंत्रता सेनानी।
2000 - वमुज़ो फेसाओ - नागालैंड के आठवें मुख्यमंत्री रहे।
2007 - उप्पलुरी गोपाल कृष्णमूर्ति, भारतीय दार्शनिक।

22 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव -
विश्व जल दिवस

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

महामंडलेश्वर बनने की खुशी में बाबूगिरी महाराज को भक्तों ने भेंट की लग्जरी गाड़ी....

June 29, 2026 09:55 AM

महामंडलेश्वर बनने की खुशी में बाबूगिरी महाराज को भक्तों ने भेंट की लग्जरी गाड़ी....

June 29, 2026 09:54 AM

महामंडलेश्वर बनने की खुशी में बाबूगिरी महाराज को भक्तों ने भेंट की लग्जरी गाड़ी....

June 29, 2026 09:54 AM

मानसरोवर झील प्रकरण, NGT में संयुक्त समिति की रिपोर्ट पर परिवादी संस्था ने 3.24 वर्ग किमी कैचमेंट की अनदेखी पर जताई आपत्ति, संयुक्त समिति की रिपोर्ट खारिज करने की मांग...

June 29, 2026 09:06 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

June 29, 2026 08:06 AM

​विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार ने किया तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, ​नगरवासियों से की 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाने की अपील....

June 28, 2026 01:41 PM

नवाचारों ने बदली शिक्षा की दिशा, बच्चों ने रचे सफलता के नए कीर्तिमान...

June 28, 2026 01:40 PM

अध्यक्ष बाबूलाल बंजारा कल नीमच दौरे पर, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में होंगे शामिल...

June 28, 2026 01:39 PM

नीमच में 39.23 करोड़ की लागत से सांदीपनि विद्यालय निर्माण के लिए, लेआउट कार्य पूर्ण, शीघ्र होगा निर्माण प्रारंभ....

June 28, 2026 01:38 PM

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी कल नीमच दौरे पर, 950 मेगावाट की सौर परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण...

June 28, 2026 01:36 PM

कल्याणपुरा में एक दिवसीय एकल अभियान संच खेड़ी की बैठक का आयोजन...

June 28, 2026 01:32 PM

मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव कल नीमच आएंगे...

June 28, 2026 01:31 PM

कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने नीमच एवं खिमला में मुख्‍यमंत्री जी के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा अधिका‍रियों को दिए निर्देश....

June 28, 2026 01:29 PM

गौशाला के लिए खुदाई के दौरान निकली प्राचीन देवी प्रतिमा, क्षेत्र में खुशी का माहौल...

June 28, 2026 06:38 AM

चेन स्नेचिंग की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई सोने की चैन बरामद...

June 28, 2026 06:29 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....

June 28, 2026 06:22 AM

स्वच्छता अभियान की जमीनी हकीकत- ग्राम पंचायत जाट में बदहाली, ग्रामीणों को खुद उठानी पड़ रही है, सफाई की जिम्मेदारी, ग्राम जाट से पत्रकार सत्यनारायण सुथार की विशेष खबर...

June 27, 2026 04:28 PM

चोरी एवं नकबजनी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल खरीदने वाले दो आरोपी भी गिरफ्तार...

June 27, 2026 04:22 PM

फसलों के बीज में टीका लगाएं, उपचारित करके बुवाई करें किसान, कम लागत में अधिक उत्पादन, दीमक-रोग से भी बचाव - डॉ रतनलाल सोलंकी...

June 27, 2026 04:19 PM