ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियां ले रही जान, मात्र 100 रुपए लेकर लोगों की जान को खतरे में डाल रहे है जिम्मेदार - सत्यनारायण पाटीदार, कब तक आर्थिक स्वार्थ के पीछे यातायात नियमों को ताक में रखकर करेंगे काम, जिला प्रशासन कब करेगा कार्यवाही....
Updated : March 22, 2025 02:20 PM
राजेश कोठारी सिंगोली
राजनीति
सिंगोली :- शुक्रवार को सिंगोली तहसील में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली से हुए दर्दनाक हादसे में दो युवा मौत के आगोश में समा गए वहीं एक का गंभीर हालात में इलाज चल रहा है। यहां विचारणीय है कि आखिर इस घटना का जिम्मेदार कौन है ? कौन जिम्मेदार है जिसके इशारों पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रालियां बेखौफ यमराज के रूप में सड़कों पर निकलती है। इन पर कार्यवाही करने वाले कहा छिपे बैठे है। ये लोग वो है जो अपने निजी स्वार्थ के चलते निर्दोष लोगों की जान को खतरे में डालने का काम कर रहे है। भाजपा के राज में रिश्वत खोरी बढ़ती जा रही है। सारे नियम कायदों को ताक में रखकर काम हो रहा है। जिला प्रशासन भी मिल दर्शक बने बैठा है जिससे हालात बदतर हो रहे है। भाजपा के राज में ऐसे जिम्मेदार विभाग के ऐसे कौन से जिम्मेदार लोग और वो किसके संरक्षण में 100-100 रुपए लेकर ओवरलोड वाहनों को सड़को पर निकलने दे रहे है। यह सभी यक्ष प्रश्न है जिसका जवाब आमजन को मिलना ही चाहिए। दोषियों पर कार्यवाही कौन करेगा या प्रशासन मूक दर्शक बन देखता रहेगा।
इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस सचिव व पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार ने कहा कि राजस्थान के कांस्या व आसपास क्षेत्रों से भारी वजन लिए ट्रैक्टर ट्रालियां आती है, सारी ट्रालियां ओवरलोड रहती है।ट्रैक्टर में पत्थर सहित अन्य भारी सामान ओवरलोड भरकर लाते है। जो ट्रैक्टर की कैपेसिटी से चार गुना अधिक होता है । ट्रैक्टर मालिक व ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर के पीछे जिस ट्राली का उपयोग करते है या करवाते है वो डबल टायर पर लगने वाली ट्रॉली होती है। जबकि वो ट्रैक्टर ट्रॉली व्हीकल एक्ट के तहत आरटीओ नियम के तहत सड़क पर चलने लायक नहीं होती है। डबल पहियों पर चलने वाली ट्रॉली को सड़क पर चलाने का अधिकार भी नहीं है। ट्रैक्टर वाले इतना ओवरलोड भरकर लाते है कि आगे वाले टायर काम भी नहीं करते है। उसके बाद भी इतना भारी भरकम वजन भरकर रोजाना लाने ले जाने का काम कर रहे है। जावद विधानसभा में रोजाना मौत का खेल देखा जा सकता है। जिस मार्ग पर ये ओवरलोड ट्रैक्टर चलते है उस मार्ग पर आने जाने वाले की जिंदगी रोजाना दांव पर लगी रहती है।
सत्यनारायण पाटीदार ने कहा कि सिंगोली, रतनगढ़, डीकेन, सरवानिया महाराज, व नीमच विधानसभा के मालखेड़ा फ़टे पर ओवरलोड ट्रैक्टर निकलते अधिकतर देखा जा सकता है। यह सब पुलिस की आंखों के सामने होता है लेकिन उनमें कुछ पुलिस वाले निजी स्वार्थ के चलते उन पर कार्यवाही नहीं करते और उनको थोड़े से आर्थिक लाभ के चक्कर में जाने देते है। इसके लिए जो भी जिम्मेदार विभाग है और उसके जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी है जिनकी आंखों के सामने ये खतरों का खेल होता है उन पर कोई असर होते नहीं देखा गया है। सिंगोली, रतनगढ़, डीकेन, सरवानिया महाराज में तो ओवरलोड ट्रैक्टर वाले रोजाना पुलिस चौकी व पुलिस वालो के सामने से ये बेखौफ हो निकलते है। लेकिन पुलिस वाले अपनी आर्थिक स्वार्थ सिद्धि के लिए आमजन की जान जोखिम में डाल रहे है।
और खबरे
रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 क्विंटल गेहूं चोरी का खुलासा, अंतरजिला चोर गिरोह के 03 आरोपी गिरफ्तार, कई चोरी के मामलों का हुआ पर्दाफाश..
May 20, 2026 02:11 PM
रतनगढ़ में जोरशोर से उठी एसबीआई बैंक की शाखा खोलने की मांग, नगर के प्रबुद्ध वर्ग व जागरूक नागरिकों द्वारा लगभग 2 हजार से अधिक हस्ताक्षर युक्त आवेदन के साथ टप्पा तहसील कार्यालय में तहसीलदार महोदय बी.एल.डाबी को दिया ज्ञापन...
May 20, 2026 02:07 PM
सांसद अग्रवाल के प्रयास रंग लाए, रामधाम रेल्वे ओवर ब्रिज को अंतिम मंजूरी मिलकर 116 करोड़ की स्वीकृति मिली..
May 20, 2026 01:30 PM
प्रधानमंत्री धरती आबा उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत जिले में संतृप्ति शिविर आयोजित दलपतपुरा, झांझरवाडा सहित 8 गांवों में स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड वितरण एवं वृक्षारोपण....
May 20, 2026 12:26 PM
अवैध खनिज पर जिला प्रशासन का वार, एक सप्ताह में 6 प्रकरणों में 3.52 लाख रुपये का जुर्माना अधिरोपित रेत, खण्डा पत्थर और मिट्टी के अवैध उत्खनन-परिवहन पर सख्ती...
May 20, 2026 12:25 PM
नीमच जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बचा रही हैं 324 बगिया, भीषण गर्मी में टैंकर-ड्रिप से सिंचाई, वायर फेंसिंग से सुरक्षा, 300 के विरुद्ध 324 बगिया स्थापित....
May 20, 2026 12:25 PM
नीमच जिले में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बचा रही हैं 324 बगिया, भीषण गर्मी में टैंकर-ड्रिप से सिंचाई, वायर फेंसिंग से सुरक्षा, 300 के विरुद्ध 324 बगिया स्थापित...
May 20, 2026 12:23 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान से मजबूत हो रहा जल संरक्षण, किसानों को मिलेगा सिंचाई का स्थायी सहारा, जिले में 417 खेत तालाब तैयार, 820 तालाबों का निर्माण कार्य प्रगति पर...
May 20, 2026 12:12 PM
23 मई को डाकघरों में लगेगा विशेष आधार सेवा शिविर, सुबह 8 से शाम 6 बजे तक मिलेंगी सुविधाएं...
May 20, 2026 12:10 PM
सीतामऊ व सुवासरा क्षेत्र के 10 किसानों से नरवाई जलाने पर 25 हजार रुपए का अर्थ दंड वसूला...
May 20, 2026 12:08 PM
एकीकृत महासंघ भीलवाड़ा ने लंबित मांगो को लेकर दीया ज्ञापन...
May 20, 2026 10:57 AM
आज का मनुष्य भौतिक सुख सुविधाओं की दौड़ में उलझ कर ईश्वर भक्ति व पुण्य कर्मो से दूर हो रहा है - पंडित श्री कमल किशोर जी नागर, रतनगढ गौशाला परिसर में कथा प्रवचन के दौरान पं.कमल किशोर नागर ने श्रद्धालुओं को भक्ति, संयम, मधुर वाणी, सात्विक विचार और शुद्ध आहार का दिया संदेश....
May 20, 2026 10:51 AM
फुटबॉल की वजह से ही नीमच का राष्ट्रीय स्तर पर नाम चमका है - डॉ. जाजू, सेवादल का फुटबाल प्रशिक्षण शिविर...
May 20, 2026 10:48 AM
अवैध खनन पर जिला प्रशासन सख्त, संवेदनशील मार्गों पर बढ़ावे निगरानी, जिला कलक्टर ने खनि अभियंता को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश...
May 20, 2026 10:12 AM
फर्जी बिलिंग एवं अवैध आईटीसी के जरिए 13.46 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी का खुलासा वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार….
May 20, 2026 09:58 AM
आपदा प्रबंधन में जन-सहयोग और पब्लिक मैनेजमेंट प्रशासन की प्राथमिकता है - श्री कलेश, नीमच में तीन दिवसीय भूकंप रोधी एवं आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ...
May 20, 2026 09:51 AM
42 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत रावतभाटा पुलिस की कार्रवाई....
May 20, 2026 09:41 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अब तक की बड़ी कार्रवाई, दो दिनों में 1 करोड़ 56 लाख रुपये से अधिक के गांजा, डोडाचूरा एवं अफीम सहित कई वाहन जब्त...
May 20, 2026 09:31 AM
अल्कोलाइड कारखाना परिसर के उपर का हवाई क्षेत्र नो ड्रोन झोन घोषित....
May 20, 2026 09:27 AM