विद्यार्थियों में सेवा समर्पण की भावना जागृत करने के मूल उद्देश्य से सभी सरकारी स्कूलों में किया गया नवाचार- भाजयुमो मंडल महामंत्री श्री बैरागी, जावद विधायक सकलेचा की अभिनव पहल विधायक निधि से सभी विद्यार्थियों को किया गया नगद राशि का वितरण....
Updated : April 28, 2025 07:22 PM

सत्यनारायण सुथार

आयोजन
जाट:- सेवाभाव योजना के तहत जावद विधान सभा क्षेत्र के सभी सरकारी स्कूलों में कक्षा 5 से लगाकर कक्षा 12वीं तक पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं को सेवा समर्पण की भावना विकसित करने हेतु जावद विधानसभा क्षेत्र में एक अभिनव पहल अनोखा नवाचार क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सकलेचा के द्वारा प्रारंभ किया गया है।जिसके तहत विधायक निधि से कक्षा 5 से 8 तक के बच्चों को 200 रुपए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को 500 रुपए नगद दिए गए।इसी के अन्तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतनगढ़ में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम मे रतनगढ़ भाजयुमो मंडल महामंत्री मुरली बैरागी,नायब तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी,प्राचार्य आशुतोष जरिया के मुख्य आतिथ्य में मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा सभी अतिथियों का पुष्पमाला एवं कुमकुम तिलक लगाकर स्वागत सत्कार किया गया। अतिथियों द्वारा विधायक निधि से दी गई राशि कक्षा 9वी से लगाकर 12वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को वितरित की गई।व इस राशि को अच्छे कार्यों में दीन दुखियों की सेवा,निर्धन बेजुबान जानवरों, प्रकृति आदि कार्यों पर खर्च करने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों को सेवा कार्य अनुभव फीड बैक फॉर्म भी दिया गया।जिससे विद्यार्थियों द्वारा इस राशि का उपयोग किस प्रकार से किया जाएगा। उसका विस्तार से विवरण भर कर देना था। श्रेष्ठ कार्य के लिए इस फीडबैक फॉर्म से जांच की जाकर अच्छे कार्य, अच्छी जगह खर्च की गई राशि के लिए चयनित बच्चों व स्कूल को विधायक द्वारा सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर रतनगढ़ भाजयुमो मंडल महामंत्री मुरली बैरागी ने कहा कि विधायक श्री सकलेचा की सकारात्मक सोच का ही परिणाम है।कि केवल जावद विधान सभा क्षेत्र में ही में इस प्रकार के नवाचार होते रहते हैं।बच्चे आधुनिक भारत के साथ विश्व के अन्य देशों से आगे निकले, आधुनिकता के साथ भारतीय संस्कृति पुरातन व सनातन संस्कृति की जागृति भी बच्चों में पैदा हो इसके लिए भी प्रयासरत है।उसी का परिणाम है।कि सभी छात्र-छात्राओं में शुरू से ही सेवा समर्पण व नैतिक आचरण पैदा करने के उद्देश्य से अभिनव पहल की गई है।सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से भी ज्यादा सुविधाएं मिले ऐसा प्रयास भी विधायक महोदय के द्वारा किया जा रहा है।आप सब इन पैसों को अच्छे कार्यों में खर्च कर एक मिसाल पेश करें।इस अवसर पर मंचासीन नायब तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी ने जीवन में सेवा व समर्पण के भाव के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि परमार्थ व परोपकार व दीन दुखियों की सेवा से बड़ा कोई धर्म व सेवा नहीं है।अच्छे कार्य की हमेशा इज्जत व पूजा की जाती है।इस दौरान प्राचार्य आशुतोष जरिया के द्वारा भी बच्चों को सारगर्भित उद्बोधन दिया गया।इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा 9वी से 12वीं तक अध्यनरत 137 बच्चों में से उपस्थित 90 बच्चों को ₹500 की नगद राशि का वितरण किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता शंकरलाल वर्मा, दुलीचंद बंजारा, करण सिंह राजपूत, रोशन बंजारा, कमल शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक गण रतनलाल सोलंकी, अनिल कुमार धाकड़, श्रीमती मधुबाला पाटीदार, श्रीमती मंजू धाकड़, भगवान प्रसाद गौतम,भरत कुमार भाटी,अतिथि शिक्षक कैलाश लक्ष्यकार,अनिल राठौर, आयुष शर्मा, श्रीमती सुधा धाकड़, कन्हैयालाल चौहान सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक भगवान प्रसाद गौतम एवं आभार मंडल महामंत्री मुरली बैरागी के द्वारा व्यक्त किया गया।
और खबरे
अलग-अलग राज्यों से ऑनलाईन साइबर ठगी कर ठगी की राशि को नगद पाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, साइबर ठगी करने वाला मास्टर माइन्ड गिरफतार....
April 29, 2025 05:19 PM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 29, 2025 08:32 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 29, 2025 08:31 AM

भूमि सुपोषण अभियान के तहत प्रभात गांव कानका में मिटी पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन....
April 29, 2025 08:23 AM

विवेकानंद शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया गया, भारत विकास परिषद का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रबुद्ध संभ्रांत व बुद्धिजीवी वर्ग को संगठित करना - सांसद श्री गुर्जर सहयोग, सेवा, संस्कार की भावना से देश को आगे बढ़ाना परिषद् का संकल्प - विधायक श्री परिहार....
April 29, 2025 12:23 AM

ग्राम जाट के सत्यनारायण राठौर की कंजार्डा घाट पर हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत,परिवार में पसरा मातम...
April 29, 2025 12:20 AM

कराड़िया महाराज के भूतेश्वर महादेव के आंगन में हुई शिव महापुराण कथा का पूजन,हवन-यज्ञ और भंडारे के साथ हुआ विश्राम
April 28, 2025 08:10 PM

विद्यार्थियों में सेवा समर्पण की भावना जागृत करने के मूल उद्देश्य से सभी सरकारी स्कूलों में किया गया नवाचार- भाजयुमो मंडल महामंत्री श्री बैरागी, जावद विधायक सकलेचा की अभिनव पहल विधायक निधि से सभी विद्यार्थियों को किया गया नगद राशि का वितरण....
April 28, 2025 07:22 PM

नीमच के 5 खिलाड़ियो ने जूडो कलर बैल्ट परीक्षा उर्त्तीण की...
April 28, 2025 11:20 AM

कृति संस्था में डॉ अक्षय राजपुरोहित अध्यक्ष, कमलेश जायसवाल सचिव व राजेश जायसवाल कोषाध्यक्ष निर्वाचित.....
April 28, 2025 11:16 AM

प्रदेश में कक्षा एक से 12वीं तक 72 लाख से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन, अप्रैल माह में ही विद्यार्थियों तक पहुँची पाठ्य पुस्तकें....
April 28, 2025 08:30 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
April 28, 2025 07:36 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 28, 2025 07:35 AM

मंदसौर हादसा, मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद कार कुएं में गिरी, 10 लोगों की मौत, 4 घायल...
April 27, 2025 10:12 PM

जलेश्वर महादेव में लगा मेला सैकड़ो श्रद्धालुओं ने किया दर्शन...
April 27, 2025 09:18 PM

मुवादा में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ, श्रीमद भागवत कथा ही एक ऐसा पवित्र ग्रन्थ जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है - कथा वाचक श्री राजोरा....
April 27, 2025 08:27 PM

रिजनल हॉकी टुर्नामेंट में नीमच की अंडर 17 बालिका टीम ने दिखाया दम,10वीं बार जीता फाइनल, नीमच के कंकर भरे मैदान में प्रेक्टिस के बावजूद हॉकी टर्फ पर खेलने वाली टीमों को हरा नीमच टीम ने जीता गोल्ड, कांग्रेस नेता तरूण बाहेती ने किया बालिकाओं का उत्साहवर्धन, हॉकी खिलाड़ियों के लिए टर्फ मैदान बनाने की रखी मांग...
April 27, 2025 08:15 PM

भारत विकास परिषद शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, पिडित मानवता की समाज सेवा प्रदर्शन की नहीं, जीवन में आचरण का कर्म है-संत ब्रह्मानंद नारायणी, समाज सेवा के क्षेत्र में भारत विकास परिषद अग्रणी संगठन - दिलीप सिंह परिहार,....
April 27, 2025 07:31 PM

जिले में कल राजस्व विभाग द्वारा सीमांकन अभियान, मौके पर सीमांकन प्रकरणों का किया जाएगा निराकरण....
April 27, 2025 07:25 PM
