सुसंस्कारी परिवार के बिना कन्या का विवाह सफल नहीं होता - नरेंद्र देव नागदा, बिसलवास खुर्द में श्रीमद् भागवत कथा प्रवाहित....
Updated : May 09, 2025 01:58 PM
अर्जुन जयसवाल नीमच
धार्मिक
नीमच :- जिस परिवार में प्रेम सद्भाव रहता है उस परिवार में एकता रहती है। और उस परिवार में शांति रहती हैऔर उस परिवार की प्रगति होती है सभी को परिवारों में प्रेम सद्भाव से रहना चाहिए ।संस्कारी परिवार ही प्रगति का परिचायक एक होता है।सुंस्कारी परिवार के बिना कन्या का विवाह सफल नहीं होता है। जिस प्रकार राजा रुक्मी ने अपनी पुत्री रुक्मणी का विवाह सुसंस्कारी कृष्ण के साथ किया और संसार को यह संदेश दिया कि संस्कारी व्यक्ति के साथ ही अपनी कन्या का विवाह करना चाहिए तभी उसका परिवार सफल होता है।यह बात भागवत आचार्य पंडित नरेन्द्र नागदा ने कही।वे नीमच जिले के छोटे से ग्राम बिसलवास खुर्द निवासी उमाशंकर श्रीमती कमला नागदा , के पुत्र गुणवंत नागदा मेनारिया के सेवानिवृत्ति कार्यक्रमों की पावन उपलक्ष्य में ग्राम वासियों द्वारा आयोजित श्री मद् भागवत कथा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शुभ मंगल कार्य के लिए घर से प्रस्थान करना हो तो गुड़, शहद, दही का सेवन करके ही निकालना चाहिए। धन संपत्ति वैभव सब यहीं रह जाते हैं मनुष्य की मृत्यु के बाद उसके साथ पुण्य कर्म ही साथ जाते है इसलिए हमें अच्छे कर्म करना चाहिए।
प्रतिदिन सुबह सूर्योदय से पूर्व सुबह जल्दी उठना चाहिए सभी जीवन का कल्याण होता है। पीड़ित मानवता की सेवा के लिए किया गया दान ही जीवन में साथ जाता है।
श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह प्रसंग में झूमे श्रद्धालु - श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा के मध्य जब भागवत आचार्य पंडित नरेंद्र नागदा ने रुक्मणी विवाह का प्रसंग बताया तो जय जय श्री कृष्ण की स्वर लहरिया बिखरने लगी। श्री कृष्ण रुक्मिणी की झांकी में माताजी पूजा नागदा ,कृष्ण विशाखा मेनारिया ,रुक्मणी पीहू पाटीदार, श्री कृष्ण वैभवी परी नागदा,सखी प्राप्ति जायसवाल ने प्रभावी अभिनय प्रस्तुत किया। ये थे धार्मिक प्रसंग ...श्रीमद्भागवत कथा में पंडित नरेंद्र नागदा ने शिशुपाल,रणछौड, राजा रुक्मी, शेषनाग,कंस वध, कालसर्प,कालयमन, कालिया देह, गोकुल के ग्वाले, श्रीकृष्ण का मथुरा आगमन, आदि धार्मिक विषयों के वर्तमान परिपेक्ष के महत्व पर प्रकाश डाला।श्रीमद् भागवत कथा का सीधा प्रसारण सत्संग चिंतन युटुब पर किया जा रहा है।श्रीमद् भागवत कथा पोथी पूजन आरती में निम्बाहेडा के सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य व भारत विकास परिषद निंबाहेड़ा के अध्यक्ष मांगीलाल मेनारिया,जल सेवक दशरथ मेनारिया, रमेश चंद्र नागदा घसुंडी, मुरली नागदा कानाखेडा,भाजपा जिला महामंत्री ममता नागदा, सुगनाबाई नागदा, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
कथा में आज कृष्ण सुदामा मिलन प्रसंग - श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा में आज शनिवार श्री कृष्ण सुदामा जैसे विभिन्न धार्मिक विषयों के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा।कार्यक्रम की पावन श्रृंखला में आचार्य नरेंद्र देव नागदा के श्री मुख से श्रीमद्भागवत ज्ञान गंगा प्रतिदिन 4 मई से 10मई तक प्रतिदिन सुबह 11 से 4 बजें तक प्रवाहित होगी।
और खबरे
क्षेत्रीय सांसद एवं विधायक सकलेचा के हाथों कल होगा करोडो के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण....
April 11, 2026 03:55 PM
पॉलिथीन उपयोग वाली दुकानों पर नपा की कार्यवाही, 40 किलो पॉलिथीन जप्त, 14500 का जुर्माना वसूला....
April 11, 2026 02:38 PM
नीमच का गौरव, अनिल कुमार जैन बने दक्षिण पूर्व रेलवे के नए महाप्रबंधक...
April 11, 2026 02:00 PM
इज्तिमाई शादी सम्मेलन को लेकर तैयारीयों का निरीक्षण करते हुए कमेटी के मेंबर....
April 11, 2026 12:36 PM
मत करो अपने शहर को मैला, पर्यावरण मित्रों ने शहीद वाटिका में चलाया स्वच्छता अभियान, स्वच्छता सर्वेक्षण में पर्यावरण के साथ बाग बगीचों का भी है महत्व.…
April 11, 2026 12:34 PM
जघन्य हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास, 5000 रुपए अर्थदंड...
April 11, 2026 12:09 PM
समावेशी विकास हेतु मानव अधिकारों का संरक्षण ज़रूरी - अध्यक्ष मानव अधिकार आयोग मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री सिंह का नीमच में स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत...
April 11, 2026 12:04 PM
बांछड़ा समुदाय के युवाओं को स्वरोजगार एवं बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए - श्री सिंह, पंख अभियान बाछड़ा समुदाय के कल्याण की सराहनीय पहल है मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष ने नीमच में ली अधिकारियों की बैठक...
April 11, 2026 12:04 PM
प्रेरणा दिवस के रूप में मनाई गई महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती, महात्मा फूले के विचार आज के दौर में भी प्रासंगिक - माली...
April 11, 2026 11:33 AM
दलपतपुरा, नायनखेडी और पीठ के जंगलों में भीषण आग, ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा...
April 11, 2026 11:23 AM
828 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त....
April 11, 2026 10:48 AM
पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए सीबीएन मध्य प्रदेश यूनिट ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ किया जब्त, एक गिरफ्तार...
April 11, 2026 09:06 AM
ढाई साल की मेहनत रंग लाई, विधायक डोडियार के दमदार प्रयासों से सैलाना-बाजना को मिली ₹43.45 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात, 9 हाई स्कूल, 60 आंगनवाड़ी और छात्रावास बाउंड्रीवाल स्वीकृत...
April 11, 2026 09:01 AM
दहेज प्रतिषेध अधिनियम के प्रचार प्रसार के निर्देश श्री प्रवीण कुमार दहेज प्रतिषेध अधिकारी...
April 11, 2026 06:31 AM
नीमच में कालोनी विकसित करने की अनुमति जारी...
April 11, 2026 06:31 AM
कलेक्टर द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए उडन दस्ता गठित, नीमच में कन्ट्रोल रूम स्थापित....
April 11, 2026 06:30 AM
नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा -10 से 25 अप्रैल 2026 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजित होगे....
April 11, 2026 06:25 AM
पोषण पखवाड़ा 2026, स्कूलों में विविध कार्यक्रम, बच्चों के शुरुआती 6 वर्षों के मस्तिष्क विकास पर विशेष जोर...
April 11, 2026 06:17 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
April 11, 2026 03:56 AM