त्योहार से पहले नगर पालिका का बड़ा एक्शन, शहर में अतिक्रमण हटाने की मुहिम तेज....
Updated : August 01, 2025 02:03 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
नीमच। त्योहारों के पूर्व नीमच शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू और बाजारों को व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने आज मेंन रोड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। नगर पालिका की टीम ने पुलिस बल के सहयोग से सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण पर जेसीबी चलाकर कब्जे हटाए। शुक्रवार को सुबह से ही नगर पालिका का अमला और भारी पुलिस बल मेंन रोड पर पहुंचा और दुकानदारों को पहले चेतावनी दी गई। इसके बाद जिन दुकानदारों ने सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से सामान फैलाकर कब्जा कर रखा था, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। मौके पर जेसीबी मशीनों की सहायता से टीन शेड, ठेले, लकड़ी के ढांचे, और अन्य अस्थायी निर्माण को हटाया गया।
*प्रशासनिक सख्ती के संकेत, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप*
नगर पालिका का यह एक्शन अचानक नहीं था। बीते कुछ समय से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि मुख्य बाजार क्षेत्रों में त्योहारों के समय पर दुकानदार सड़कों तक अपने सामान फैलाकर न केवल अतिक्रमण कर रहे हैं, बल्कि इससे यातायात में भी गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। नगर प्रशासन ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पहले व्यापारियों को चेतावनी दी और अब सीधी कार्रवाई शुरू कर दी है।कार्यवाही के दौरान कुछ स्थानों पर हल्का विरोध भी देखने को मिला, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी और अधिकारियों की समझाइश से हालात नियंत्रण में रहे।
नगर पालिका का संदेश साफ: "सड़कें आमजन के लिए हैं, निजी कब्जे बर्दाश्त नहीं" नगर पालिका अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। त्योहारों के समय भीड़ बढ़ जाती है, ऐसे में अगर सड़कों पर अतिक्रमण होगा तो दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे दुकान की निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान रखें और सहयोग करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।
और खबरे
किले के खजाने का लालच देकर ठगी का खेल, तांत्रिक बनकर घूम रहे गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, डिटेक्टर मशीन से जमीन में दबा सोना ढूंढने का करते थे नाटक, ग्रामीणों को राजा-महाराजा के खजाने की कहानी सुनाकर फंसाते थे जाल में, चित्तौड़गढ़ किले के पीछे सुनसान जगह से चार आरोपी गिरफ्तार....
March 13, 2026 10:02 AM
7 किलो अफीम तस्करी मामले में आरोपी को 11 साल की सजा, 1.25 लाख रुपये का जुर्माना...
March 13, 2026 09:41 AM
अमरगढ़ के शासकीय हाई स्कूल के 6 छात्रों ने राष्ट्रीय मेरिट कम मीन्स परीक्षा में पाई सफलता....
March 13, 2026 09:38 AM
04 किलो 208 ग्राम अफीम (कीमत 5 लाख रुपये) जप्त, परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार...
March 13, 2026 09:30 AM
आस्था श्रद्धा और भक्ति के साथ श्रृंगारित सुहागिनों ने की पीपल की पूजा अर्चना....
March 13, 2026 09:26 AM
दशा माता पर्व पर महिलाओं ने पूजा कर मांगी खुशहाली, परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की, पीपल की परिक्रमा कर कथा सुनी....
March 13, 2026 06:03 AM
आयुष्मान योजना में धोखाधड़ी का खुलासा, नियमों का उल्लंघन करने वाले 2 चिकित्सालयों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई...
March 13, 2026 02:43 AM
दो दिनों में मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विभिन्न जिलों में संपत्ति संबंधी अपराधों का खुलासा, 05 प्रकरणों में 14 आरोपी गिरफ्तार....
March 13, 2026 02:19 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 13, 2026 02:12 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 13, 2026 02:10 AM
घर का प्रबंधन करने वाली स्त्री सर्वाधिक सम्माननीय और अभिनंदनीय है -प्रोफेसर संजय जोशी...
March 12, 2026 04:23 PM
जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घबराने की आवश्यकता नहीं, शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन में उपलब्ध होगी एलपीजी गैस बुकिंग....
March 12, 2026 04:20 PM
टांक (सैनी) तेरहवीं बार बने चौधरी, समाजजनों ने जताया भरोसा...
March 12, 2026 04:15 PM
भामाशाह के सहयोग से बानसेन श्मशान घाट का सुंदरीकरण, 6 लाख से अधिक की राशि से हुए विकास कार्य....
March 12, 2026 04:12 PM
आवरी माताजी मेले के आयोजन को लेकर मेला समिति की पुलिस ने ली बैठक....
March 12, 2026 04:05 PM
जैन कॉलोनी वासियों को मिली सीसी रोड की सौगात, नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया कार्य का निरीक्षण, क्षेत्रवासियों ने किया नपाध्यक्ष का मोतियों की माला से स्वागत...
March 12, 2026 02:15 PM
म्हारो पावन चित्तौड़ अभियान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प, चित्तौड़ को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सामाजिक संगठनों की भागीदारी जरूरी - जिला कलक्टर...
March 12, 2026 01:48 PM
जिला युवा प्रेस क्लब का होली मिलन व सम्मान समारोह 15 मार्च को, वरिष्ठ पत्रकारों का होगा सम्मान...
March 12, 2026 01:45 PM
जहां अहंकार होता है वहां से भगवान चले जाते हैं, शिव महापुराण ज्ञान गंगा में मनोहर नागदा महाराज ने कहा....
March 12, 2026 01:36 PM