FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सरवानिया में भादवी बीज पर चार दिवसीय विशाल मेला, आज होगा भव्य भजन संध्या का आयोजन, प्रसिद्ध भजन गायक पूरण गुर्जर व टीम R.J.35 कॉमेडी किंग की होगी शानदार प्रस्तुति….

  Updated : August 24, 2025 02:23 AM

बबलु माली

  आयोजन

सरवानिया महाराज :- नगर परिषद के तत्वावधान में प्रसिद्ध लोक देवता रामसा पीर बाबा रामदेव के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भादवी बीज पर चार दिवसीय विशाल मेले का आयोजन 22 अगस्त से बाबा रामदेवजी की ध्वज एवं निशान यात्रा के साथ किया गया। जिसमे नगर सहित आसपास क्षेत्र से सेकड़ो भक्तजन नगर परिषद भवन से हाथों में ध्वजा चिन्ह निशान व माताएं बहने सिर पर कलश रखकर बैंड-बाजों के साथ नाचते गाते बाबा के जयकारो के साथ जावी रोड स्थित बाबा रामदेव मन्दिर परिसर पहुचे। जहा प्रसिद्ध लोक देवता बाबा रामदेव जी की ध्वजा पूजा-अर्चना के बाद कथा का आयोजन किया गया। ओर उनके मंदिर को फूलों से सजाया गया। शनिवार 23 अगस्त को मेले का दूसरा दिन रहा जिसमे नगर की शैक्षणिक संस्थाओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। ओर देश भक्ति गीतों पर नृत्य पेशकर नन्हे बच्चों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रमों में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। आज रविवार 24 अगस्त को भव्य भजन संध्या का आयोजन रात्रि 8:00 बजे किया गया जायेगा। जिसमे प्रसिद्ध भजन गायक पूरण गुर्जर काली गाड़ी फैंन (भीलवाड़ा राज.) व टीम R.J.35 कॉमेडी किंग द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जायेगी। चार दिवसीय मेले के आखिरी दिन 25 अगस्त सोमवार को होगा विशाल भजन संध्या का आयोजन जिसमे प्रसिद्ध भजन गायक भेरुलाल बारेगामा (कपासन) राज एवं शायरी किंग लक्ष्मण बापू (बड़ी सादड़ी) राज स्थान टीम द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। यह मेले का दूसरा वर्ष है जिसमे प्रतिवर्ष यह मेला बड़ा रूप लेता जा रहा है। इस चार दिवसीय मेले के प्रथम दिन मेला प्रेमियों ने, झूले सहित सौंदर्य प्रसाधन चाट पकौड़ी की बिक्री करने वालों का मन जीत लिया। कारण उम्मीद से कहीं अधिक मेला प्रेमियों की भीड़ जुट गई। मेला प्रेमियों ने खुले मन से खरीदारी करते हुए मेले का भरपूर लुत्फ उठाया। मेले में बच्चों को झूला चकरी के अलावा अन्य मनोरंजन के साधन खूब भाए। इस चार दिवसीय आयोजन की जानकारी देते हुए नगर परिषद सरवानिया महाराज के अध्यक्ष रूपेंद्र जैन व सीएमओं अब्दुल रऊफ खान ने बताया कि नगर के जावी रोड पर बाबा रामदेव जी का भव्य व आकर्षक मंदिर है। मंदिर का विशेष धार्मिक महत्व है और यही कारण है कि रामदेवरा में सरवानिया से भेजी जाने वाली ध्वजा अर्पित की जाती है। इसी महत्व और जनभावनाओं का ध्यान रखकर भादौ माह की बीज पर चार दिवसीय बाबा रामदेव जी का मेला आयोजित किया गया है। हमारी कोशिश है कि इस चार दिवसीय मेले को अगले वर्ष और अधिक भव्य तरीके से आयोजित किया जाए। मेले में यह अतिथि - सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंसीलाल गुर्जर, पूर्व मंत्री व जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खण्डेलवाल, मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, भाजपा नगर अध्यक्ष हेमन्त पुरोहित, मंडल महामंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़, मंडल महामंत्री महेश दास बैरागी, मण्डल उपाध्यक्ष भूपेश देवड़ा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरीश पंवार। इनके हाथों में धार्मिक आयोजन का जिम्मा - नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र जैन, उपाध्यक्ष रामलाल राठौर, पार्षद जगदीश राठौर, संध्या बाई, संजूबाई, सूरज खटीक, सीमाकुंवर राजपूत, प्रेमलता राठौर, विक्की पाटीदार, गंगाबाई धनगर, पप्पू राठौर, विक्रम धनगर, दीपिका राठौर, संगीता खटीक, आरती पाल, सीएमओ अब्दुल रऊफ खान सहित नगर परिषद के अधिकारी व कर्मचारियों ने आयोजन का संपूर्ण जिम्मा अपने हाथों में संभाल रखा है। इस पूरे आयोजन के दौरान पुलिस चौकी प्रभारी श्याम कुमावत अपनी टीम के साथ सक्रिय सहयोग दे रहे हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सरवानिया महाराज के मोटा खरा में प्रस्तावित हाट बाजार का विरोध तेज, निरस्तीकरण की मांग को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन....

March 23, 2026 06:58 AM

मानवता के रत्न अवार्ड से सम्मानित हुई दौसा की चार प्रतिभाएं, कवि कृष्ण कुमार सैनी, अशोक खेड़ला, संदीप छीपा, छुट्टन लाल मीना को मिला अवॉर्ड...

March 23, 2026 05:03 AM

यूपीएससी में 61 प्रतिभाशाली युवाओं ने रचा इतिहास, दिव्यांगता भी नहीं बनी बाधा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज करेंगे संवाद....

March 23, 2026 03:06 AM

रतलामी सेव को जीआई टैग के साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान, मंत्री काश्यप ने एक जिला एक उत्पाद समिट 2026 में दी नई दिशा....

March 23, 2026 02:59 AM

जहां श्रद्धा, वहां शक्ति, हरवार में राम नवमी पर होगा भव्य आयोजन....

March 23, 2026 02:53 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 23, 2026 02:50 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 23, 2026 02:49 AM

वाहन चेकिंग में मिला 1 करोड़ कैश, कार्रवाई में लापरवाही भारी पड़ी, TI सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित...

March 22, 2026 03:58 PM

हाउसिंग बोर्ड गांधीनगर में नगर परिषद के तत्वाधान में गणगौर महोत्सव का आग़ाज़...

March 22, 2026 03:55 PM

महामाया भादवामाता के दरबार में उमडा आस्था का सैलाब, नवरात्रि के चौथे दिन रविवार को रिकार्ड तोड भीड...

March 22, 2026 03:52 PM

महामहिम राज्यपाल कर्नाटक श्री थावरचंद गहलोत ने सोहरा यूपीवीसी उद्योग का किया शुभारंभ...

March 22, 2026 03:43 PM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, एमडी बनाने में प्रयुक्त 46 किलो केमिकल जब्त....

March 22, 2026 03:33 PM

बाईक से 16.34 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मंगलवाड़ पुलिस की कार्यवाही...

March 22, 2026 02:11 PM

मोटरसाईकिल पर कोरियर बैग की आड़ में परिवहन करते हुये 18.5 किलो अवैध डोडा चुरा जब्त, एक आरोपी गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भुपालसागर थाना पुलिस की कार्यवाही....

March 22, 2026 02:08 PM

चैन स्नेचिंग का बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी शाहरूख गिरफ्तार, दो अन्य साथी नामजद, लगातार वारदातों का पर्दाफाश, गणगौर जाते समय महिला से लूटी गई चैन, पुलिस ने सुलझाया मामला....

March 22, 2026 02:06 PM

गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज नीमच ने हर्ष और उल्लास के साथ मनाई अपने आराध्य भगवान महर्षि गौतम की जयंती...

March 22, 2026 02:01 PM

आवरी माताजी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल रात भीलवाड़ा और उदयपुर के कलाकारों द्वारा सजेगी सांस्कृतिक संध्या....

March 22, 2026 01:48 PM

विद्युत मंडल विभाग का कारनामा, बरूखेडा में निर्माणाधीन मार्ग के बीच में लगाया विद्युत ट्रांसफार्मर, होगी घटना...

March 22, 2026 01:41 PM

उस्ताद रघुवीर दासजी प्रजापति की स्मृति में, ग्वालटोली नाका चौराहे पर जल मंदिर का शुभारंभ

March 22, 2026 01:39 PM