किसानों को दीपावली से पहले मुआवजा नही दिया तो गांवो में सांसद विधायक की रहेगी नो एंट्री, कांग्रेस ने दी चेतावनी, किसानो ने कहा इसके लिए हम तैयार है, कांग्रेस नेता आर. सागर कछावा के नेतृत्व में किसानो के साथ कांग्रेस उतरी सडक पर, एसडीएम को सौपा ज्ञापन...
Updated : September 29, 2025 12:31 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
मनासा। बारिश और पीले मोजेक वायरस से खराब हो चुकी फसल की नुकसानी को लेकर सरकार द्वारा अभी तक मुआवजा राशि नही दिए जाने के विरोध में कांग्रेस नेता आर. सागर कछावा के नेतृत्व एवं युवा कांग्रेस के तत्वावधान में किसानों के हक के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान सड़क पर उतरे और मंडी गेट पर धरना देकर दीपावली से पहले किसानो को मुआवजा देने की प्रभावी ढंग से मांग की। कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में सांसद विधायक को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि दीपावली से पहले मुआवजा नही दिया तो गांवो में सांसद विधायक की नो एंट्री रहेगी। इस पर किसानो ने समर्थन देते हुए कहा कि हम तैयार है।
धरने में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि खेतों में फसल खराब हो चुकी है। उत्पादन कुछ भी नहीं हुआ । किसान खून के आंसू रो रहा है। ऐसे में सरकार किसानों को मुआवजा देने की बजाए भावांतर के नाम पर एक बार फिर धोखा करने जा रही है। सरकार भावांतर की बात बंद कर दीपावली से पहले किसानों के खाते में मुआवजा राशि डाले। कांग्रेस किसानों की लड़ाई तब तक लड़ेगी जब तक उन्हें मुआवजा नहीं मिल जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अन्नदाता को लागत भी नहीं मिल रही है। वह पूरी तरह से बर्बाद हो चुका है। इसके बाद भी सरकार किसानों को मुआवजा नहीं दे पा रही है। बाहेती ने कहा कि सरकार किसानों को भावांतर योजना में फंसा कर उनका ध्यान भटकाना चाहती है। लेकिन कांग्रेस किसानों को एक समान मुआवजा मिले इसकी लड़ाई पूरी ताकत से लड़ रही है। और यह लड़ाई तब तक जारी रहेगी जब तक सरकार मुआवजा नहीं दे । कांग्रेस नेता और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आर सागर कछावा ने कहा कि बारिश और पीले मोजेक वायरस से फसल खराब हो चुकी है। और यहां के विधायक खेतों में जाने की बजाए रात को अपने फार्म हाउस पर भुट्टा पार्टी कर रहे है। सांसद और विधायक जीएसटी पर उत्सव मना रहे है। ये किसानों का अपमान है। कछावा ने विधायक सांसद को चेतावनी देते हुए कहा कि दीपावली से पहले किसानों को मुआवजा राशि नहीं मिली तो गावो सांसद विधायक की नो एंट्री रहेगी। इस पर उपस्थित किसानों ने कहा कि इसके लिए हम सभी तैयार है। कछावा ने कहा कि किसानों को संकट से कैसे उभारते है ये बात पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से सीखे। जिन्होंने बिना सर्वे के किसानों के खाते में मुआवजा राशि जमा की। किसान दीपावली कैसे मनाए इसको लेकर उसके माथे पर चिंता की लकीरें है लेकिन ये दर्द भाजपा के विधायक और सांसद नहीं समझेंगे क्योंकि उनके मन में किसानों के प्रति संवेदना मर चुकी है। पूर्व प्रदेश महामंत्री मंगेश संघई ने कहा कि किसान घबराएं नही कांग्रेस उनके दुख में साथ खडी है। प्रदेश की सरकार महोत्सव मनाकर किसानो ंका अपमान कर रही है। इस बात को हमें समझना होगी यहां के विधायक और सांसद बेशर्माी की हदे पार कर चुके है। उन्हे जवाब देने के लिए जनता तैयार है। पूर्व जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष चंद्रशेखर पालीवाल ने केन्द्र और राज्य की सरकारे फसल बीमा के नाम पर झुठ बोल रही है। फसल बीमा योजना पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंहाराव के समय ष्शुरू हुई थी। मुआवजे के लिए सांसद विधायक के हाथ जोडने की आवश्यकता नही है। यह जिम्मेदारी निकम्मे प्रशासन की है। पालीवाल ने कहा कि मुआवजा राशि जो 20 हजार थी वो कमलनाथ सरकार ने 40 हजार की थी। लेकिन धोखे से बनी भाजपा सरकार ने 20 हजार कर दी है। धरने को किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश धनगर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र श्याम सोनी मनासा, कैलाश राठौर कुकडेश्वर, राजू गरासिया रामपुरा, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मंगल पाटीदार , जनपद उपाध्यक्ष मोहन गुर्जर, पूर्व नगर पूर्व किसान कांग्रेस अध्यक्ष ओम रावत, परिषद अध्यक्ष रामप्रसाद कसेरा, महेन्द्र उपाध्याय, अशोक गुर्जर, सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार को कौसते हुए किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। धरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के साथ मंडी गेट से रैली के रूप में मुआवजे की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां पर किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम किरण आंजना को ज्ञापन सौपा। जिसमें किसानों को मुआवजा के साथ ही एमएसपी मुल्य पर 6 हजार में सोयाबीन खरीदी करने, किसानो का कर्ज माफ करने की मांग की गई। ज्ञापन का वाचन युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष लखन तुगनावत ने किया और आभार ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र श्याम सोनी ने माना ।
और खबरे
दुर्लभ संयोग के बीच मनाया जाएगा न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव...
May 12, 2026 05:36 AM
तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को कुचला, मौके पर मौत...
May 12, 2026 04:55 AM
दुर्लभ जलीय वन्यजीवों की तस्करी से जुड़े अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क पर मध्यप्रदेश की बड़ी कार्रवाई, इंटरपोल मुख्यालय फ्रांस ने तस्कर तालुकदार के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस किया जारी
May 12, 2026 03:17 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 12, 2026 03:04 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 12, 2026 03:03 AM
13 मई को जारी होगी 36वीं किश्त, सीएम डॉ. मोहन बहनों के खातों में ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़ रुपये, नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आयोजित होगा कार्यक्रम, 1 करोड़ 25 लाख 22 हजार 542 महिलाओं को मिलेंगे रुपये...
May 11, 2026 04:51 PM
बाजना अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर विधायक डोडियार का बड़ा प्रहार, CMHO को लिखा सख्त पत्र, डॉक्टरों की अनुपस्थिति, दवाइयों की कमी और गंदगी पर जताई नाराजगी...
May 11, 2026 03:43 PM
विशेष बच्चों की प्रतिभा देख भावुक हुए अभिभावक, आंखों से छलकी अश्रु धारा, भगवती सेवा एवं शिक्षा संस्थान का द्वितीय वार्षिक उत्सव संपन्न, 13 प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन.....
May 11, 2026 03:40 PM
प्रतापपुरा में पंचमुखी बालाजी की प्राण प्रतिष्ठा: श्रीराम कथा में उमड़ा जनसैलाब, भरत-मिलाप देख भावुक हुए श्रद्धालु...
May 11, 2026 03:05 PM
मादक पदार्थ विरोधी अभियान जारी रखते हुए रतनगढ़ पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 141 किलो 300 ग्राम अवैध डोडाचूरा सहित क्रेटा कार जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार....
May 11, 2026 03:02 PM
विभागीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, आमजन को गर्मी में बिजली एवं पानी समय पर मिले - डॉ. मंजू...
May 11, 2026 01:44 PM
सिंगोली में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 251 महिलाओं ने सिर पर कलश धर की मंगलकामना, बैंड-बाजों के साथ निकली यात्रा, महाराणा प्रताप चौक सहित जगह जगह धर्म प्रेमियों ने किया शोभा यात्रा का स्वागत व जलपान व्यवस्था...
May 11, 2026 01:17 PM
हृदय सम्राट बाबा हरदेव सिंह को अर्पित समर्पण दिवस चित्तौड़गढ़ में मनाया जाएगा...
May 11, 2026 01:03 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान, राम घाट एवं खेड़ापति बालाजी मंदिर पर सामूहिक श्रमदान जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम सम्पन्न....
May 11, 2026 12:55 PM
जीरन कृषि उपज मंडी में लहसुन उत्पादक किसानों से वैज्ञानिकों ने किया संवाद, कृषि संगोष्ठी कर, लहसुन में सेंटेड होना, काला पड़ना व हरा होने की समस्याओं पर हुई चर्चा...
May 11, 2026 12:53 PM
सभी नगरीय निकाय फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस एवं अन्य व्हीकल को ठीक करवाए : कलेक्टर श्रीमती गर्ग.....
May 11, 2026 11:31 AM
नीमच की बेटियों ने दिखाया शौर्य, भारत विकास परिषद् का आत्मरक्षा शिविर ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न...
May 11, 2026 11:14 AM
सभी उपार्जन केंद्रों से उपार्जित गेहूं का तत्काल परिवहन कर भण्डारण सुनिश्चित करें-श्री चंद्रा कलेक्टर ने की उपार्जन कार्य की समीक्षा....
May 11, 2026 11:05 AM
वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक कल, विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा....
May 11, 2026 11:04 AM