केन्द्रीय पेंशनर के अनुरूप 3 प्रतिशत राहत राशि स्वीकृति की मांग को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर को सोपा ज्ञापन....
Updated : November 27, 2025 10:47 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
सामाजिक
नीमच :- प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला ईकाई नीमच के तत्वाधान में केंद्रीय पेंशन के अनुरूप पेंशन देने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर कार्यालय में उनके प्रतिनिधि अपर कलेक्टर को गुरुवार 27 नवंबर को दोपहर 1 बजे सौंपा । हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन में शंभू लाल बगाड़ा ने बताया कि प्रदेश शासन के सेवा निवृत पेंशनरों को वर्तमान में 55 प्रतिशत महँगाई राहत मिल रही है हाल ही में स्वीकृत 2 प्रतिशत मंहगाई राहत 8 माह के विलंब से प्रदेश के पेंशनरों को दी गई है। प्रदेश के पेंशनर और पेंशनर परिवार का लगातार आर्थिक शोषण हो रहा है जबकि सम्पूर्ण भारत में राज्य के पेंशनरों को केंद्र के समान मंहगाई राहत की घोषणा होती है केवल मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य अपने आपको विकसित राज्य होने के बावजूद भी हमेशा पेंशनरों के साथ जुलाई 2019 से असमानता का व्यवहार हो रहा है। अब आर्थिक शोषण बंद किया जाकर 1 जुलाई 2019 से जुन 2025 तक की मंहगाई राहत की अवशेष राशि के साथ जुलाई 2025 से मंहगाई राहत 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी केंद्रीय पेंशनरों के समान कर 58 प्रतिशत मंहगाई राहत की घोषणा कर अन्य प्रदेश जैसे राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और अन्य प्रदेशो की श्रेणी में मध्यप्रदेश अपना स्थान बनाने के लिए पेंशनरों को वित्तीय राहत प्रदान करने की मांग की गई। शिक्षको के चतुर्थ समयमान वेतनमान की घोषणा अनुसार आदेश जारी करने की मांग की गई।
ज्ञापन में बताया कि प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल चर्चा के माध्यम से समस्याओं के निराकण में विश्वास रखता है। इसलिए प्रतिनिधि मंडल को चर्चा का समय दिया जाय ताकि वर्षों से लंबित समस्याओं का वार्ता के माध्यम से निराकरण का मार्ग प्रशस्त किया जा सके।शासन का ध्यान आकार्षित कराने के लिए प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन और सहयोगी संगठन की शाखाए इससे पहले भी समय-समय पर ज्ञापन प्रस्तुत करते रहे है। इस अवसर पर पेंशनर्स एसोसिएशन के खेमराज धाकड़, भारतसिंह मकवाना चन्द्र्शेखर शर्मा धनश्याम जोशी रामनिवास राठौर, श्रीपाल जैन प्रभुलाल मालवीय मांगीलाल जैन रोशनलाल जैन, रमेश कुमार ,श्यामलाल शर्मा कैलाश तिवारी अमृतलाल शर्मा भंवरलाल शर्मा, रामप्रसाद वैष्णव शंकरलाल पाटीदार वासुदेव ऐरन, रामेश्वर लाल, स्वर्णकार, इस्माइल खान पठान इन्दर मल चौहान मेहमूद एहमद घीसा लाल धाकड़, फजलु रहमान भोपालसिंह मेहता देवराज कन्हैयालाल लक्षकार, रामनिवास राठोर, विष्णु नाथ योगी चंपालाल तंवर अम्बालाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित थे।
और खबरे
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के दो प्रकरणों में 87 हजार से अधिक की शास्ति आरोपित....
November 27, 2025 02:14 PM
अग्रवाल के भाजपा कोषाध्यक्ष नियुक्त होने पर यूनेस्को क्लब के सदस्यों ने किया स्वागत-सम्मान, व्यापार और समाजसेवा दोनो ही जीवन के उच्च आयाम है - गोपाल माली....
November 27, 2025 02:12 PM
निंबाहेड़ा में यूरिया खाद की कमी, किसानों ने SDM को सौंपा ज्ञापन...
November 27, 2025 02:10 PM
वरिष्ठ पत्रकार आकाश चौहान को नीमच जिला प्रेस क्लब ने दी श्रद्धांजलि...
November 27, 2025 02:07 PM
केन्द्रीय पेंशनर के अनुरूप 3 प्रतिशत राहत राशि स्वीकृति की मांग को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन ने जिला कलेक्टर को सोपा ज्ञापन....
November 27, 2025 10:47 AM
गुजरात के मेहसाणा में हुई सोने चांदी के जेवरात की चोरी का आरोपी निम्बाहेड़ा से गिरफ्तार....
November 27, 2025 06:29 AM
कुत्ते के विवाद के कारण एक-दूसरे के साथ मारपीट करने वाले दोनो पक्षों के 05 आरोपियों को कारावास की सजा...
November 27, 2025 06:14 AM
सांदीपनि विद्यालयों में आकांक्षी नामांकन की पूर्ति सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों से हो, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किये निर्देश....
November 27, 2025 05:41 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
November 27, 2025 05:32 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
November 27, 2025 05:31 AM
कृष्णधाम श्री सांवलिया सेठ : दो माह के भंडार में रिकॉर्ड, अब तक 40 करोड़ दान राशि की गणना....
November 26, 2025 04:48 PM
बिहार चुनाव की जीत पर दिल्ली में आयोजित धन्यवाद बैठक में शामिल हुये सांसद अग्रवाल..
November 26, 2025 03:38 PM
लोहे के पलंग की फर्जी बिल्टी की आड में ट्रक कन्टेनर में ले जाई जा रही 20 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी ब्रांडेड शराब पकडी गई....
November 26, 2025 01:40 PM
उपनगर पुर में माली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 19 फरवरी को होगा आयोजित....
November 26, 2025 01:09 PM
ब्यावर में होने वाले विशाल निरंकारी संत समागम में चित्तौड़गढ़ क्षेत्र से सैकड़ो श्रद्धालु भाग लेंगे...
November 26, 2025 01:02 PM
महात्मा फूले की 135वीं पुण्यतिथि गुरूवार को, पुष्प अर्पित कर देंगे श्रद्धांजलि...
November 26, 2025 12:13 PM
विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक में विधायक श्री ओमप्रकाश जी सकलेचा ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश.…
November 26, 2025 12:11 PM
नीमच में कांग्रेस ने मनाया संविधान दिवस, बाबा साहेब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण कर संविधान के मूल्यों की शपथ ली...
November 26, 2025 11:32 AM
कलेक्टर श्री चंद्रा ने शतप्रतिशत इम्यूरेशन फार्म डिजिटाईज्ड कार्य पूर्ण करने पर जिले के 50 बी.एल.ओ. का सम्मान किया, बीस महिला बीएलओं भी सम्मानित किया....
November 26, 2025 11:03 AM